NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / CSK बनाम KKR: कोलकाता ने छह विकेट से जीता मुकाबला, बने ये रिकॉर्ड्स
    खेलकूद

    CSK बनाम KKR: कोलकाता ने छह विकेट से जीता मुकाबला, बने ये रिकॉर्ड्स

    CSK बनाम KKR: कोलकाता ने छह विकेट से जीता मुकाबला, बने ये रिकॉर्ड्स
    लेखन Neeraj Pandey
    Mar 26, 2022, 11:01 pm 1 मिनट में पढ़ें
    CSK बनाम KKR: कोलकाता ने छह विकेट से जीता मुकाबला, बने ये रिकॉर्ड्स
    तस्वीर- Twitter/IPL

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को छह विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने एमएस धोनी (50*) की बदौलत 131/5 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में KKR ने अजिंक्या रहाणे (44) की बदौलत आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। आइए जानते हैं कैसा रहा मुकाबला और क्या बने इसमें रिकॉर्ड्स।

    इस तरह KKR को मिली जीत

    पहले बल्लेबाजी करते हुए शून्य के स्कोर पर पहला विकेट गंवाने वाली CSK ने 11वें तक पांच विकेट के नुकसान पर 61 रन ही बनाए थे। धोनी (38 गेंद 50* रन) और रविंद्र जडेजा (26*) ने अपनी टीम को 131/5 के स्कोर तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी KKR को रहाणे (44) ने अच्छी शुरुआत दिलाई। सैम बिलिंग्स (25) और श्रेयस अय्यर (20*) ने अपनी टीम को जीत दिलाई।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    मुकाबले में उतरते ही रविंद्र जडेजा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह सबसे अधिक मैच खेलने के बाद IPL में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बने हैं। जडेजा ने 200 मैच खेलने के बाद कप्तानी शुरु की है।

    सबसे अधिक उम्र में IPL अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बने धोनी

    मुश्किल परिस्थितियों में धोनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए। अप्रैल 2019 के बाद यह धोनी का IPL में पहला अर्धशतक है। वह सबसे अधिक उम्र में IPL अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। 24वां IPL अर्धशतक लगाने वाले धोनी 20वीं बार नाबाद रहे हैं। वह दूसरे सर्वाधिक नाबाद 50+ का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं। एबी डिविलियर्स सबसे अधिक 23 बार ऐसा कर चुके हैं।

    धोनी के खिलाफ नरेन ने पूरे किए 50 डॉट गेंदें

    सुनील नरेन ने धोनी के खिलाफ दबदबा जारी रखा है। IPL में धोनी ने नरेन के खिलाफ 50 डॉट गेंदें खेल ली हैं। नरेन के खिलाफ 74 गेंद खेलने के बावजूद धोनी एक भी छक्का नहीं लगा सके हैं। यह उनके द्वारा एक गेंदबाज के खिलाफ बिना छक्का लगाए सबसे अधिक गेंदें हैं। रॉल्फ वान डर मर्व के खिलाफ धोनी ने 38 गेंदों का सामना करने के बाद कोई छक्का नहीं लगाया है।

    संयुक्त रूप से सर्वाधिक IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने ब्रावो

    CSK के लिए ड्वेन ब्रावो ने शानदार गेंदबाजी की और चार ओवर्स में केवल 20 रन खर्च करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए। इसके साथ ही वह संयुक्त रूप से IPL में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। ब्रावो के नाम अब 170 IPL विकेट हो गए हैं और उन्होंने लसिथ मलिंगा की बराबरी कर ली है। अमित मिश्रा (166) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2022

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2023: रिंकू सिंह ने बनाई मैच फिनिशर के रूप में पहचान, आंकड़े दे रहे गवाही रिंकू सिंह
    KKR बनाम LSG: रिंकू सिंह ने 27 गेंदों में जड़ा सीजन का चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े रिंकू सिंह
    IPL 2023: KKR को हराकर LSG ने हासिल किया प्लेऑफ का टिकट, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: LSG ने KKR को दिया 177 रनों का लक्ष्य, पूरन ने खेली शानदार पारी  इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: 16 साल में पहली बार बारिश की भेंट चढ़ा फाइनल, सोमवार को होगा मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023 फाइनल: विश्वस्तरीय है नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम, जानिए क्या है खासियत नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम
    IPL 2023 फाइनल: बारिश के चलते टॉस में देरी, जानिए मैच धुलने पर क्या होगा गुजरात टाइटंस
    GT बनाम CSK: मोहम्मद शमी ने डेवोन कॉनवे को 3 बार किया है आउट, जानिए आंकड़े मोहम्मद शमी

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023 के फाइनल से पहले अंबाती रायडू ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए उनके आंकड़े  अंबाती रायडू
    IPL फाइनल में शेन वॉटसन ने बनाया है सबसे बड़ा स्कोर, देखिए अन्य खिलाड़ियों के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम CSK: शुभमन गिल के लिए खतरा बन सकते हैं दीपक चाहर, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइनल: दिल कहता CSK जीते और दिमाग में है GT- शेन वॉटसन इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2022

    CSK ने 12वीं बार IPL के प्लेऑफ में बनाई जगह, जानिए अब तक कैसा रहा सफर चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: DC ने GT को दिया 163 रन का लक्ष्य, शमी-राशिद की शानदार गेंदबाजी  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: GT ने DC के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  दिल्ली कैपिटल्स
    SRH बनाम RR: जोस बटलर ने जड़ा IPL करियर का 16वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023