Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
क्रिकेट समाचार
फुटबॉल समाचार
नीरज चोपड़ा
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट
आईपीएल समाचार
भारत बनाम इंग्लैंड 2021
IPL 2021
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022: पहला क्वालीफायर जीतकर गुजरात टाइटंस फाइनल में पहुंची, बने ये रिकॉर्ड्स
खेलकूद

IPL 2022: पहला क्वालीफायर जीतकर गुजरात टाइटंस फाइनल में पहुंची, बने ये रिकॉर्ड्स

IPL 2022: पहला क्वालीफायर जीतकर गुजरात टाइटंस फाइनल में पहुंची, बने ये रिकॉर्ड्स
लेखन अंकित पसबोला
May 24, 2022, 11:36 pm 3 मिनट में पढ़ें
IPL 2022: पहला क्वालीफायर जीतकर गुजरात टाइटंस फाइनल में पहुंची, बने ये रिकॉर्ड्स
(तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के पहले क्वालीफायर मैच में गुजरात टाइटंस (GT) ने राजस्थान रॉयल (RR) को सात विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। RR ने पहले खेलते हुए जोस बटलर की 89 रनों की पारी की मदद से 188/6 का स्कोर बनाया। जवाब में GT ने डेविड मिलर के अर्धशतक (68*) से आखिरी ओवर में लक्ष्य को हासिल किया। मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा
ऐसा रहा रोचक मुकाबला

यशस्वी जायसवाल (3) के दूसरे ओवर में ही आउट होने के बाद कप्तान संजू सैमसन (47) और बटलर ने दूसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की। बटलर ने अपना अर्धशतक लगाया और तेजी से रन बटोरकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में GT ने शुरुआती छह ओवरों के बाद शुभमन गिल (35) की मदद से 64/1 का स्कोर बनाकर अच्छी शुरुआत की। वहीं मिलर और हार्दिक ने अच्छी पारियां खेलकर जीत दिला दी।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

संजू सैमसन ने इस सीजन में अब तक 13 टॉस गंवाए हैं, जो अब किसी IPL सीजन में किसी भी कप्तान से सर्वाधिक है। उनके सबसे करीबी एमएस धोनी हैं जिन्होंने 2012 में 12 टॉस गंवाए थे।

उपलब्धि
IPL में राजस्थान से सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज बने सैमसन

पॉवरप्ले में तेजी से रन बटोरने वाले सैमसन अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए और 47 रन बनाकर साई किशोर का शिकार बने। अपनी पारी के दौरान उन्होंने पांच चौके और तीन छक्के भी लगाए। इस बीच वह IPL में RR से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हो गए हैं। उन्होंने अजिंक्य रहाणे (2,810) को पीछे छोड़ा है। सैमसन ने मौजूदा टीम से अब तक 2,812 रन बना लिए हैं।

आंकड़े
बटलर ने IPL 2022 में पूरे किए 700 रन

बटलर ने शुरुआत में आज धीमी गति से बल्लेबाजी की और 42 गेंदों में मौजूदा सीजन का चौथा अर्धशतक लगाया। हालांकि, अर्धशतक पूरा करने के ठीक बाद बटलर ने तेजी से रन बटोरे। उन्होंने 56 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली और वह आखिरी ओवर में रन आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और दो छक्के लगाए। मौजूदा सीजन में उन्होंने 15 मैचों के बाद 51 की औसत से 718 रन बना लिए हैं।

बल्लेबाजी
हार्दिक और मिलर ने खेली उपयोगी पारी

नंबर पांच पर बल्लेबाजी के लिए आए मिलर ने अपने मौजूदा सीजन का दूसरा अर्धशतक 35 गेंदों में पूरा किया। यह उनके IPL करियर का 12वां अर्धशतक है। GT को जीत के लिए आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे, मिलर ने शुरुआती तीन गेंदों में छक्के लगाकर जीत दिला दी। मिलर ने 38 गेंदों में तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 68 रन बनाए। हार्दिक ने 27 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए।

रिकॉर्ड्स
मैच में बने अन्य रिकॉर्ड्स

ट्रेंट बोल्ट ने पहले ओवर में रिद्धिमान साहा का विकेट चटकाया। यह पारी के शुरुआती ओवर में उनका 15वां विकेट है और उन्होंने इस मामले में प्रवीण कुमार की बराबरी की है। बोल्ट और प्रवीण से ज्यादा पहले ओवर में सर्वाधिक विकेट भुवनेश्वर कुमार (20) ने लिए हैं। बटलर IPL के एक सीजन में 700 से अधिक रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज बने हैं। वह RR से ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
अंकित पसबोला
अंकित पसबोला
Twitter
पिछले कुछ सालों से खेल से जुड़ी खबरें लिख रहा हूँ। क्रिकेट खेलना, देखना और लिखना सबसे पसंदीदा शौक हैं। टी-20 क्रिकेट के इस दौर में भी टेस्ट क्रिकेट का जुनून बरकरार है।
ताज़ा खबरें
इंडियन प्रीमियर लीग
राजस्थान रॉयल्स
IPL 2022
गुजरात टाइटंस
ताज़ा खबरें
मूसेवाला हत्याकांड: गैंगस्टर भूपेंद्र का हमलावरों की सूचना देने पर 5 लाख के इनाम का ऐलान
मूसेवाला हत्याकांड: गैंगस्टर भूपेंद्र का हमलावरों की सूचना देने पर 5 लाख के इनाम का ऐलान देश
कोरोना वायरस: देश में नए मामलों में बड़ा उछाल, बीते दिन मिले 3,712 नए संक्रमित
कोरोना वायरस: देश में नए मामलों में बड़ा उछाल, बीते दिन मिले 3,712 नए संक्रमित देश
गुजरात: खुद से शादी करने जा रही है यह लड़की, हनीमून पर भी जाएंगी
गुजरात: खुद से शादी करने जा रही है यह लड़की, हनीमून पर भी जाएंगी अजब-गजब
कोरोना संक्रमित पाई गईं सोनिया गांधी, खुद को आइसोलेट किया
कोरोना संक्रमित पाई गईं सोनिया गांधी, खुद को आइसोलेट किया राजनीति
भाजपा में शामिल हुए हार्दिक पटेल, पिछले महीने छोड़ी थी कांग्रेस
भाजपा में शामिल हुए हार्दिक पटेल, पिछले महीने छोड़ी थी कांग्रेस राजनीति
इंडियन प्रीमियर लीग
IPL 2022 में कैसा रहा दिग्गज भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन?
IPL 2022 में कैसा रहा दिग्गज भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन? खेलकूद
IPL 2022: कैसा रहा सबसे ज्यादा महंगे बिके खिलाड़ियों का प्रदर्शन?
IPL 2022: कैसा रहा सबसे ज्यादा महंगे बिके खिलाड़ियों का प्रदर्शन? खेलकूद
IPL 2022: सीजन की बेस्ट प्लेइंग इलेवन जो किसी भी टीम को हरा सकती है
IPL 2022: सीजन की बेस्ट प्लेइंग इलेवन जो किसी भी टीम को हरा सकती है खेलकूद
IPL 2022: इस सीजन में बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स
IPL 2022: इस सीजन में बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स खेलकूद
हार्दिक पंड्या बनाम संजू सैमसन: कप्तानी में कैसे रहे दोनों के आंकड़े?
हार्दिक पंड्या बनाम संजू सैमसन: कप्तानी में कैसे रहे दोनों के आंकड़े? खेलकूद
और खबरें
राजस्थान रॉयल्स
IPL 2022: 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' से लेकर 'इमर्जिंग प्लेयर' तक, जानिए किसे मिले अवार्ड
IPL 2022: 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' से लेकर 'इमर्जिंग प्लेयर' तक, जानिए किसे मिले अवार्ड खेलकूद
IPL 2022: विजेता और उपविजेता समेत टीमों और खिलाड़ियों को कितनी इनामी राशि मिली?
IPL 2022: विजेता और उपविजेता समेत टीमों और खिलाड़ियों को कितनी इनामी राशि मिली? खेलकूद
IPL: 2008 में चैंपियन बनने के बाद पहली बार फाइनल खेलने वाली राजस्थान रॉयल्स का सफर
IPL: 2008 में चैंपियन बनने के बाद पहली बार फाइनल खेलने वाली राजस्थान रॉयल्स का सफर खेलकूद
IPL 2022: इस सीजन के रिकॉर्ड्स और अहम आंकड़ों पर एक नजर
IPL 2022: इस सीजन के रिकॉर्ड्स और अहम आंकड़ों पर एक नजर खेलकूद
IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने जीती ऑरेंज कैप, ऐसा रहा प्रदर्शन
IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने जीती ऑरेंज कैप, ऐसा रहा प्रदर्शन खेलकूद
और खबरें
IPL 2022
IPL 2022: कम दामों में बिके इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
IPL 2022: कम दामों में बिके इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन खेलकूद
IPL 2022 में इन भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों ने छोड़ी छाप, जानिए प्रदर्शन
IPL 2022 में इन भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों ने छोड़ी छाप, जानिए प्रदर्शन खेलकूद
IPL 2022: इस सीजन गेंदबाजों ने 4 बार लिए फाइव विकेट हॉल
IPL 2022: इस सीजन गेंदबाजों ने 4 बार लिए फाइव विकेट हॉल खेलकूद
IPL 2022 में गुजरात टाइटंस बनी पहली बार चैंपियन, ऐसा रहा सफर
IPL 2022 में गुजरात टाइटंस बनी पहली बार चैंपियन, ऐसा रहा सफर खेलकूद
IPL 2022: इस सीजन लगे कुल 8 शतक, अकेले बटलर ने 4 लगाए
IPL 2022: इस सीजन लगे कुल 8 शतक, अकेले बटलर ने 4 लगाए खेलकूद
और खबरें
गुजरात टाइटंस
IPL 2022: इस सीजन हार्दिक पंड्या ने अपनी कप्तानी से किस तरह प्रभावित किया?
IPL 2022: इस सीजन हार्दिक पंड्या ने अपनी कप्तानी से किस तरह प्रभावित किया? खेलकूद
IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल ने जीती पर्पल कैप, ऐसा रहा प्रदर्शन
IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल ने जीती पर्पल कैप, ऐसा रहा प्रदर्शन खेलकूद
IPL 2022 फाइनल: राजस्थान को सात विकेट से हराते हुए गुजरात बनी चैंपियन, बने ये रिकॉर्ड्स
IPL 2022 फाइनल: राजस्थान को सात विकेट से हराते हुए गुजरात बनी चैंपियन, बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
IPL 2022 फाइनल: गुजरात की घातक गेंदबाजी के सामने 130 रन ही बना सकी राजस्थान
IPL 2022 फाइनल: गुजरात की घातक गेंदबाजी के सामने 130 रन ही बना सकी राजस्थान खेलकूद
IPL 2022 फाइनल: टॉस जीतकर राजस्थान ने लिया पहले बल्लेबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन
IPL 2022 फाइनल: टॉस जीतकर राजस्थान ने लिया पहले बल्लेबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन खेलकूद
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive
कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022