Loading...
IPL 2022: क्या हैं गुजरात टाइटंस की मजबूती और कमजोरी? पढें टीम विश्लेषण और जरूरी बातें
28 मार्च से अभियान की शुरुआत करेगी गुजरात

IPL 2022: क्या हैं गुजरात टाइटंस की मजबूती और कमजोरी? पढें टीम विश्लेषण और जरूरी बातें

Mar 23, 2022
07:32 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पहली बार खेलने के लिए तैयार गुजरात टाइटंस (GT) अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ करेगी। हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौपीं गई है, जो पिछले सीजन तक मुंबई इंडियंस (MI) की टीम का हिस्सा थे और पहली बार लीग में किसी टीम की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे। इस बीच गुजरात का टीम विश्लेषण करते हैं।

बल्लेबाजी

रॉय के जाने से कमजोर हुआ है बल्लेबाजी विभाग

जेसन रॉय के लीग की शुरुआत होने से पहले ही बाहर हो जाने से बल्लेबाजी क्रम को नुकसान हुआ है। टीम में डेविड मिलर सबसे अनुभवी विदेशी बल्लेबाज हैं।

टी-20 विश्व कप में कमाल करने वाले मैथ्यू वेड दूसरे विदेशी बल्लेबाज हैं।

वहीं शुभमन गिल पर टीम ने दांव लगाया है, जो पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

इकाई के रूप में गुजरात के बल्लेबाजी विभाग में बड़े नाम नजर नहीं आते हैं।

गेंदबाजी

स्पिन विभाग है टीम की मजबूती

लेग स्पिनर राशिद खान टीम के स्पिन विभाग का जिम्मा संभालेंगे। उनके अलावा जयंत यादव अच्छे ऑफ स्पिनर हैं। घरेलू क्रिकेट में छाप छोड़ने वाले साई किशोर भी उपयोगी साबित हो सकते हैं। बाएं हाथ से गेंदबाजी के चलते साई गेंदबाजी में विविधता देंगे।

दूसरी तरफ तेज गेंदबाजी में लॉकी फर्ग्यूसन के साथ मोहम्मद शमी की जोड़ी नजर आएगी। वहीं अलजारी जोसेफ और वरुण आरोन के रूप में टीम के पास अन्य तेज गेंदबाज मौजूद हैं।

ADVERTISEMENT

ऑलराउंडर

गुजरात ने भारतीय ऑलराउंडर्स पर लगाया है दांव

गुजरात की टीम में कप्तान हार्दिक के अलावा विजय शंकर और डोमेनिक ड्रेक्स के रूप में उपयोगी ऑलराउंडर मौजूद हैं। हालांकि, हार्दिक की फिटनेस टीम के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है, जिसके चलते वह पिछले कुछ समय से गेंदबाजी करने से बचते रहे हैं।

इनके अलावा राहुल तेवतिया के रूप में टीम के पास उम्दा ऑलराउंडर है, जिसे गुजरात ने नौ करोड़ रूप देकर अपने साथ शामिल किया है।

ADVERTISEMENT

टीम

ऐसी है गुजरात की टीम

हार्दिक पांड्या (कप्तान), राशिद खान, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, डेविड मिलर, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, लॉकी फर्ग्यूसन, अभिनव सदारंगनी, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, आर साई किशोर, डॉमिनिक ड्रेक्स, विजय शंकर, जयंत यादव, दर्शन नालकंडे, यश दयाल, बी. साई सुदर्शन, गुरकीरत सिंह, अल्जारी जोसेफ, वरुण आरोन और प्रदीप सांगवान।

संभावित एकादश

ऐसी हो सकती है गुजरात की प्लेइंग इलेवन

गुजरात के लिए वेड और गिल पारी की शुरुआत कर सकते हैं। शंकर, मिलर और कप्तान हार्दिक टॉप से लेकर मिडिल ऑर्डर संभाल सकते हैं। तेवतिया को निचले क्रम में ऑलराउंडर के तौर पर रखा जा सकता है। अभिनव को भी मौका मिल सकता है।

फर्ग्यूसन और शमी गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे। राशिद खान विशेषज्ञ स्पिनर के तौर पर होंगे। वरुण आरोन को तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में रखा जा सकता है।

कार्यक्रम

ऐसा है गुजरात का पूरा शेड्यूल

28 मार्च: GT बनाम LSG

02 अप्रैल: GT बनाम DC

08 अप्रैल: PBKS बनाम GT

11 अप्रैल: SRH बनाम GT

14 अप्रैल: RR बनाम GT

17 अप्रैल: GT बनाम CSK

23 अप्रैल: KKR बनाम GT

27 अप्रैल: GT बनाम SRH

30 अप्रैल: GT बनाम RCB

03 मई: GT बनाम PBKS

06 मई: GT बनाम MI

10 मई: LSG बनाम GT

15 मई: CSK बनाम GT

19 मई: RCB बनाम GT

ADVERTISEMENT