Loading...
IPL 2022: क्या हैं दिल्ली कैपिटल्स की मजबूती और कमजोरी? पढें टीम विश्लेषण और जरूरी बातें
मुंबई के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी दिल्ली

IPL 2022: क्या हैं दिल्ली कैपिटल्स की मजबूती और कमजोरी? पढें टीम विश्लेषण और जरूरी बातें

Mar 15, 2022
10:01 pm

क्या है खबर?

दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 अभियान की शुरुआत 27 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ करेगी। IPL इतिहास में DC अब तक खिताब नहीं जीत सकी है, ऐसे में ऋषभ पंत की अगुवाई में इस बार नए संयोजन के साथ इतिहास बदलना चाहेगी। बता दें पिछले सीजन में DC ने उम्दा प्रदर्शन किया था और लीग चरण में 14 में से 10 मैच जीते थे। इस बीच DC का टीम विश्लेषण करते हैं।

बल्लेबाजी

युवा बल्लेबाजों के समूह की जिम्मेदारी संभालेंगे अनुभवी वॉर्नर

दिल्ली ने डेविड वॉर्नर को खरीदकर शिखर धवन की भरपाई करने का प्रयास किया है। इस बार दिल्ली से वॉर्नर और पृथ्वी शॉ की सलामी जोड़ी नजर आएगी।

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में आक्रामक शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के रोवमेन पॉवेल के रूप में अन्य विदेशी बल्लेबाज मौजूद है।

वहीं कप्तान पंत, अंडर-19 विश्व कप के कप्तान रहे यश ढुल और सरफराज खान बल्लेबाजी के अन्य विकल्प हैं। ये तीनों बल्लेबाज इस समय उम्दा फॉर्म में चल रहे हैं।

गेंदबाजी

स्पिन विभाग में कमजोर दिख रही है दिल्ली

पिछले सीजन में दिल्ली के पास अश्विन और अमित मिश्रा के रूप में अनुभवी स्पिनर्स मौजूद थे लेकिन इस बार टीम में कुलदीप यादव के अलावा कोई बड़ा नाम शामिल नहीं हैं। वहीं कुलदीप इस समय फॉर्म से जूझ रहे हैं।

दूसरी तरफ एनरिक नोर्खिया की फिटनेस भी टीम के लिए चिंता का विषय है। दिल्ली के पास मुस्ताफिजुर रहमान और लुंगी एनगिडी के रूप में अन्य विदेशी तेज गेंदबाज हैं।

शार्दुल ठाकुर तेज गेंदबाजी विभाग की अगुवाई करेंगे।

ADVERTISEMENT

ऑलराउंडर्स

मिचेल मार्श और अक्षर पटेल के रूप में शामिल हैं उपयोगी ऑलराउंडर

दिल्ली ने इस बार नीलामी में मिचेल मार्श को 6.50 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पिछले कुछ समय से निरंतरता से प्रदर्शन किया है। उन्हें टीम अपने एक्स-फैक्टर के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है।

वहीं अक्षर पटेल के रूप में दिल्ली में उपयोगी ऑलराउंडर हैं, जिन्हें लीग का खासा अनुभव है।

इनके अलावा अंडर-19 विश्व कप में भारत से सर्वाधिक विकेट लेने वाले विकी ओस्तवाल पर भी दिल्ली ने दांव लगाया है।

ADVERTISEMENT

प्लेइंग इलेवन

ऐसी हो सकती है दिल्ली की बेस्ट प्लेइंग इलेवन

DC की ओर से पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं तीसरे नंबर पर सरफराज खान उपयोगी हो सकते हैं। इसके बाद ऋषभ पंत, रोवमेन पॉवेल और मिचेल मार्श मध्यक्रम को मजबूती देंगे।

अक्षर पटेल के रूप में ऑलराउंड विकल्प मौजूद हैं, जो अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। तेज गेंदबाजी में कमलेश नागरकोटी, शार्दुल, नोर्खिया और चेतन सकारिया अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं।

टीम

नीलामी के बाद ऐसी है दिल्ली की टीम

ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नोर्खिया, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, अश्विन हेब्बर, सरफराज खान, केएस भरत, कमलेश नागरकोटी, मंदीप सिंह, खलील अहमद, चेतन सकारिया, ललित यादव, रिपल पटेल, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे, लुंगी एनगिडी और टिम सीफर्ट।

शेड्यूल

ऐसा है दिल्ली का पूरा शेड्यूल

27 मार्च: DC बनाम MI

02 अप्रैल: GT बनाम DC

07 अप्रैल: LSG बनाम DC

10 अप्रैल: KKR बनाम DC

16 अप्रैल: DC बनाम RCB

20 अप्रैल: DC बनाम PBKS

22 अप्रैल: DC बनाम RR

28 अप्रैल: DC बनाम KKR

01 मई: DC बनाम LSG

05 मई: DC बनाम SRH

08 मई: CSK बनाम DC

11 मई: RR बनाम DC

16 मई: PBKS बनाम DC

21 मई: MI बनाम DC

ADVERTISEMENT