NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2021: ऑरेंज और पर्पल कैप की दौड़ में शामिल हैं ये खिलाड़ी
    अगली खबर
    IPL 2021: ऑरेंज और पर्पल कैप की दौड़ में शामिल हैं ये खिलाड़ी
    19 सितंबर से शुरू होना है दूसरा चरण

    IPL 2021: ऑरेंज और पर्पल कैप की दौड़ में शामिल हैं ये खिलाड़ी

    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 13, 2021
    02:21 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के पहले चरण में 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस बीच कुछ खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है।

    IPL 2021 का बचा हुआ सीजन 19 सितंबर से खेला जाना है, जिसमें ऑरेंज और पर्पल कैप के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

    एक नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर जो इस सीजन में ऑरेंज और पर्पल कैप जीत सकते हैं।

    शिकार धवन

    फिलहाल सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं धवन

    शिखर धवन IPL 2021 में रनों के मामले में सबसे आगे चल रहे हैं। DC के सलामी बल्लेबाज धवन ने आठ मैचों में 54.28 की उम्दा औसत से 380 रन बनाए हैं।

    इस बीच उन्होंने 92 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ तीन अर्धशतक भी लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 43 चौके और आठ छक्के लगाए हैं।

    इस सीजन में फिलहाल धवन ने 134.27 की स्ट्राइक रेट से रन बटोरे हैं।

    राहुल

    लगातार दूसरे साल ऑरेंज कैप हासिल कर सकते हैं राहुल

    केएल राहुल IPL 2021 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान ने सात मैचों में 66.20 की जबरदस्त औसत से 331 रन बनाए हैं। उन्होंने ये रन 136.21 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं।

    वह इस सीजन में 91* के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ चार अर्धशतक लगाने में सफल रहे हैं।

    इसके अलावा राहुल ने 27 चौके और 16 छक्के लगाए हैं।

    फाफ डुप्लेसी

    पहली बार ऑरेंज कैप जीतना चाहेंगे फाफ डुप्लेसी

    IPL 2021 में डुप्लेसी ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने स्थगित होने से पहले IPL के इस सीजन में सात मैचों में 64 के जबरदस्त औसत और 145.45 की स्ट्राइक रेट से 320 रन बनाए हैं।

    वह फिलहाल मौजूदा सीजन में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    हाल ही में डुप्लेसी ने कैरिबियन प्रीमियर लीग (CPL) में शतक लगाकर अच्छे फॉर्म के संकेत दिए हैं।

    हर्षल पटेल

    पर्पल कैप के दावेदार हैं हर्षल

    RCB के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने इस सीजन में सात मैचों में 15.11 की शानदार औसत से सर्वाधिक 17 विकेट लिए। कप्तान कोहली ने उनका इस्तेमाल डेथ ओवर्स में किया, जहां उन्होंने कामयाबी हासिल की।

    IPL 2021 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ हर्षल ने घातक गेंदबाजी की और 27 रन देकर पांच विकेट लिए थे। RCB ने वो मैच दो विकेट से जीता था।

    आवेश खान

    दिल्ली के आवेश ने किया है प्रभावित

    दिल्ली कैपिटल्स (DC) के युवा तेज गेंदबाज आवेश खान अपनी टीम के लिए विकेट झटकने वाले गेंदबाज बनकर उभरे हैं। उन्होंने इस सीजन में आठ मैचों में 16.50 की औसत और 7.70 की इकॉनमी रेट से 14 विकेट हासिल किए हैं।

    DC की टीम फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर चल रही है, जिसमें आवेश की अहम भूमिका रही है। वह कप्तान ऋषभ पंत के भरोसे पर खरे उतरे हैं।

    क्रिस मॉरिस

    पर्पल कैप की दौड़ में कड़ी चुनौती देंगे मॉरिस

    RR के क्रिस मॉरिस ने IPL 2021 के पहले चरण में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। गेंदबाजी में उन्होंने सात मैचों में 16.00 की औसत से 14 विकेट लिए हैं।

    मौजूदा सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 32 रन देकर तीन विकेट लेना रहा है।

    मॉरिस फिलहाल आवेश के साथ संयुक्त रूप से दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं।

    वह मोर्ने मोर्कल, इमरान ताहिर और कगिसो रबाडा के बाद पर्पल कैप जीतने वाले चौथे दक्षिण अफ्रीकी बन सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    शिखर धवन
    केएल राहुल
    IPL 2021

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा XUV 9e और BE 6 की डिलीवरी 10,000 पार, जानिए कितनी दिन लगे  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    कटरा-श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 6 जून को रवाना होगी, प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी वंदे भारत एक्सप्रेस
    शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 636 अंक टूटा  शेयर बाजार समाचार
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' कर्नाटक में नहीं होगी रिलीज, जानिए क्या है कारण  दक्षिण भारतीय सिनेमा

    क्रिकेट समाचार

    इंग्लैंड बनाम भारत: पांचवे टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित, जोस बटलर की हुई वापसी इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    ICC टी-20 रैंकिंग: बल्लेबाजों में भारत की शफाली वर्मा शीर्ष पर बरकरार भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और आयशा मुखर्जी का हुआ तलाक, नौ साल बाद टूटी जोड़ी शिखर धवन
    तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराकर श्रीलंका ने जीती सीरीज, बने ये रिकार्ड्स दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    शिखर धवन

    चोट के कारण शिखर धवन का न्यूजीलैंड जाना मुश्किल, जल्ह हो सकता है रिप्लेसमेंट का ऐलान भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज़ से बाहर हुए शिखर धवन, जानिए क्या है कारण भारतीय क्रिकेट टीम
    धवन के बाद अब इशांत भी चोट के कारण न्यूजीलैंड दौरे से हो सकते है बाहर क्रिकेट समाचार
    न्यूजीलैंड दौरा: वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय टीम घोषित, चोटिल धवन के विकल्प की हुई घोषणा भारतीय क्रिकेट टीम

    केएल राहुल

    केएल राहुल को टॉप ऑर्डर से हटाना सही निर्णय नहीं- गौतम गंभीर खेलकूद
    इन पांच भारतीय खिलाड़ियों का तय है टी-20 विश्व कप खेलना क्रिकेट समाचार
    न्यूजीलैंड बनाम भारत: केएल राहुल ने लगाया बेहतरीन शतक, बनाए ये बड़े रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम
    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने दी पंत को सलाह, बताया कैसे हो सकते हैं सफल क्रिकेट समाचार

    IPL 2021

    IPL 2021: लीग के बचे हुए मैचों में उपलब्ध रहेंगे इंग्लिश खिलाड़ी, BCCI ने किया स्पष्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: शाकिब और मुस्तफिजुर ले सकेंगे लीग में हिस्सा, बोर्ड से मिली सकती है मंजूरी बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    IPL 2021: बचे हुए सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2021: BCCI ने दी बबल टू बबल ट्रांसफर की अनुमति, जारी की हेल्थ एडवाइजरी इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025