Page Loader
IPL 2021: मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे चेन्नई सुपरकिंग्स के सैम कर्रन
शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे सैम कर्रन

IPL 2021: मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे चेन्नई सुपरकिंग्स के सैम कर्रन

Sep 15, 2021
11:00 am

क्या है खबर?

19 सितंबर को मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच बड़े मुकाबले के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का बचा हुआ सीजन दोबारा शुरु होगा। इस मैच में CSK के ऑलराउंडर सैम कर्रन नहीं खेल पाएंगे। दरअसल, कर्रन अब तक UAE नहीं पहुंच सके हैं और क्वारंटाइन नियमों के तहत उनका शुरुआती मैच मिस करना तय है। आइए एक नजर डालते हैं पूरी खबर पर।

क्वारंटाइन

UAE पहुंचकर छह दिनों के अनिवार्य क्वारंटाइन में रहेंगे कर्रन

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज में कर्रन खेल रहे थे। फिलहाल वह बबल का हिस्सा नहीं हैं, इसीलिए उन्हें UAE पहुंचने के बाद छह दिनों के अनिवार्य क्वारंटाइन में रहना होगा। ऐसे में वह MI के खिलाफ पहला मैच नहीं खेल सकेंगे। दूसरी तरफ कैरिबियन प्रीमियर लीग (CPL) में हिस्सा ले रहे फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर और ड्वेन ब्रावो सीधे टीम से जुड़ सकते हैं। क्योंकि ये खिलाड़ी CPL में बायो-बबल में मौजूद हैं।

रिपोर्ट

IPL के लिए फिट हो जाएंगे डु प्लेसिस

हाल ही में CPL के दौरान डु प्लेसिस चोटिल हो गए थे। अब टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट के मुताबिक डु प्लेसिस 19 सितंबर को MI के खिलाफ होने वाले पहले मैच तक फिट हो जाएंगे। बता दें चोट के कारण उन्होंने CPL के पिछले दो मैच नहीं खेले हैं। बीते रविवार को बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान डु प्लेसिस को चोट लगी थी। CPL में वह सेंट लूसिया किंग्स की कप्तानी कर रहे थे।

अंक तालिका

फिलहाल दूसरे पायदान पर है चेन्नई

IPL के पहले चरण में CSK ने सात मैच खेले थे और अच्छा प्रदर्शन किया था। धोनी की अगुवाई में CSK ने पांच मैच जीत लिए हैं और फिलहाल अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। इस दौरान डुप्लेसी ने सात मैचों में 64 की औसत से 320 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में सैम कर्रन ने सात मैचों में 3/34 के बेस्ट प्रदर्शन के साथ नौ विकेट ले लिए हैं।

शेड्यूल

IPL 2021 के लिए CSK के मैचों की तारीख

19 सितंबर: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 07:30 बजे 24 सितंबर: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, शाम 07:30 बजे 26 सितंबर: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दोपहर 03:30 बजे 30 सितंबर: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, शाम 07:30 बजे 02 अक्टूबर: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, शाम 07:30 बजे 04 अक्टूबर: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 07:30 बजे 07 अक्टूबर: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, दोपहर 03:30 बजे