Page Loader
IPL 2021: जानें चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें
फिलहाल दूसरे पायदान पर है चेन्नई

IPL 2021: जानें चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें

Aug 17, 2021
08:00 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का बचा हुआ सीजन 19 सितंबर से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के मुकाबले से हो जाएगी। कोरोना के कारण लीग के स्थगित होने से पहले CSK ने सात मैच खेले थे और अच्छा प्रदर्शन किया था। धोनी की अगुवाई में CSK ने पांच मैच जीत लिए हैं और फिलहाल अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। CSK की शेड्यूल सहित सभी जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

अच्छा प्रदर्शन

CSK से इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

CSK के अनुभवी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी ने सात मैचों में 64 की औसत से 320 रन बनाए हैं। वहीं मोईन अली ने छह मैचों में 34.33 की औसत से 206 रन बनाए हैं। युवा रुतुराज गायकवाड़ ने इस सीजन में सात मैचों में दो अर्धशतक की मदद से 196 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में सैम कर्रन ने सात मैचों में 3/34 के बेस्ट प्रदर्शन के साथ नौ विकेट ले लिए हैं।

खराब प्रदर्शन

इन खिलाड़ियों ने किया निराश

CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का इस सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। उन्होंने IPL 2021 में सात मैच खेले और 12.33 की खराब औसत से सिर्फ 37 रन बनाए। इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 18 रन रहा। दूसरी तरफ गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ने सात मैचों में सिर्फ पांच विकेट अपने नाम किए। इस बीच उनका इकॉनमी रेट भी 10 से ऊपर का रहा है।

शेड्यूल

IPL 2021 के लिए CSK के मैचों की तारीख

19 सितंबर: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 07:30 बजे 24 सितंबर: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, शाम 07:30 बजे 26 सितंबर: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दोपहर 03:30 बजे 30 सितंबर: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, शाम 07:30 बजे 02 अक्टूबर: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, शाम 07:30 बजे 04 अक्टूबर: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 07:30 बजे 07 अक्टूबर: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, दोपहर 03:30 बजे

स्क्वाड

2021 सीजन के लिए ऐसी है CSK की टीम

एमएस धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायडू, केएम आसिफ, दीपक चााहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसी, इमरान ताहिर, एन जगदीसन, कर्ण शर्मा, मिचेल सैंटनर, लुंगी न्गीदी, रविंद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर , सैम कर्रन, जोश हेजलवुड, आर साई किशोर, रॉबिन उथप्पा, मोईन अली, कृष्णप्पा गौथम, चेतेश्वर पुजारा, एम हरिशंकर रेड्डी, के भगत वर्मा और सी हरि निशांत। ​