NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2021: UAE में RCB अपना पहला मैच नीली जर्सी में खेलेगी, जानें कारण
    खेलकूद

    IPL 2021: UAE में RCB अपना पहला मैच नीली जर्सी में खेलेगी, जानें कारण

    IPL 2021: UAE में RCB अपना पहला मैच नीली जर्सी में खेलेगी, जानें कारण
    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 14, 2021, 08:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2021: UAE में RCB अपना पहला मैच नीली जर्सी में खेलेगी, जानें कारण
    20 सितंबर को कोलकाता से खेलेगी RCB

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का बचा हुआ सीजन 19 सितंबर से खेला जाना है। दूसरे चरण में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) अपना शुरुआती मुकाबला 20 सितंबर को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से खेलेगी। विराट कोहली की अगुवाई वाली RCB इस मैच में नीली जर्सी में मैदान पर उतरेगी। दरअसल, कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के दौरान डॉक्‍टर्स और अन्‍य फ्रंटलाइन वॉरियर्स का समर्थन करने के लिए RCB ने यह कदम उठाया गया है।

    RCB ने खुद को 'गिव इंडिया' फाउंडेशन से जोड़ा था

    इस साल की शुरुआत में RCB के कप्तान विराट कोहली ने घोषणा की थी कि फ्रेंचाइजी ऑक्सीजन सपोर्ट के लिए बेंगलुरु और अन्य शहरों में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे की मदद के लिए वित्तीय योगदान देगी। RCB ने बेंगलुरु और अन्य शहरों में अपना समर्थन बढ़ाने के लिए लगभग 100 यूनिट ऑक्सीजन योगदानकर्ताओं को प्रदान करने के लिए खुद को 'गिव इंडिया' फाउंडेशन के साथ जोड़ा था।

    RCB ने ट्वीट करके दी जानकारी

    United to help and support the frontline warriors who have worked selflessly and tirelessly to fight the Covid Pandemic. 🙌🏻🙌🏻

    We are #1Team1Fight! 🔴🔵#PlayBold #WeAreChallengers #IPL2021 #KKRvRCB pic.twitter.com/W7fMXnvwrL

    — Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) September 14, 2021

    भारत में कोरोना के ताजे आंकड़े

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 25,404 नए मामले सामने आए और 339 मरीजों की मौत हुई। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,32,89,579 हो गई है। इनमें से 4,43,213 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    फिलहाल तीसरे पायदान पर है RCB

    कोहली की अगुवाई में RCB फिलहाल अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है। उन्होंने पहले चरण में सात मैच खेले हैं, जिसमें पांच में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन में RCB से ग्लेन मैक्सवेल ने 37.16 की औसत से 223 रन बनाए। दूसरी तरफ तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने इस सीजन में सात मैचों में 15.11 की शानदार औसत से सर्वाधिक 17 विकेट लिए।

    IPL 2021 के लिए RCB के मैचों की तारीख

    20 सितंबर: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, शाम 7:30 बजे। 24 सितंबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, शाम 7:30 बजे। 26 सितंबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 7:30 बजे। 29 सितंबर: राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, शाम 7:30 बजे। 3 अक्टूबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स, दोपहर 3:30 बजे। 6 अक्टूबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, शाम 7:30 बजे। 8 अक्टूबर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स शाम 7:30 बजे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    क्रिकेट समाचार
    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    IPL 2021

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2021: कौन हैं दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने वाले तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस? दिल्ली कैपिटल्स
    दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया लसिथ मलिंगा
    IPL: बतौर कप्तान कैसा रहा है केन विलियमसन का प्रदर्शन? जानें आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: बतौर कप्तान कैसा रहा है संजू सैमसन का प्रदर्शन? जानें आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    IPL 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का शेड्यूल, टीम में बदलाव और अन्य महत्वपूर्ण बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के आंकड़े: विराट कोहली बल्लेबाजी में हिट, लेकिन कप्तान के तौर पर फ्लॉप इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: बचे सीजन से बाहर हुए चोटिल वाशिंग्टन सुंदर, आकाश दीप लेंगे उनकी जगह इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: लीग में खेल सकेंगे चमीरा और हसरंगा, SLC ने जारी की NOC इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021

    IPL 2021: ऑरेंज और पर्पल कैप की दौड़ में शामिल हैं ये खिलाड़ी क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: दिल्ली ने क्रिस वोक्स की जगह ऑस्ट्रेलिया के अनकैप्ड गेंदबाज को साइन किया क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: सनराइजर्स हैदराबाद ने बेयरस्टो की जगह शेरफेन रदरफोर्ड को शामिल किया क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: जानें दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023