NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / CSK बनाम DC: पृथ्वी और शिखर की पारियों से जीती दिल्ली, मैच में बने ये रिकार्ड्स
    खेलकूद

    CSK बनाम DC: पृथ्वी और शिखर की पारियों से जीती दिल्ली, मैच में बने ये रिकार्ड्स

    CSK बनाम DC: पृथ्वी और शिखर की पारियों से जीती दिल्ली, मैच में बने ये रिकार्ड्स
    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 10, 2021, 11:37 pm 1 मिनट में पढ़ें
    CSK बनाम DC: पृथ्वी और शिखर की पारियों से जीती दिल्ली, मैच में बने ये रिकार्ड्स

    वानखेड़े में खेले गए IPL 2021 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को सात विकेट से हरा दिया है। पहले खेलते हुए CSK ने सुरेश रैना के अर्धशतक की मदद से 189 रनों का लक्ष्य दिया। जीत के लिए मिले बड़े लक्ष्य को DC ने शिखर धवन और पृथ्वी शॉ की अर्धशतकीय पारियों से हासिल किया। धवन को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। मैच में बने रिकार्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    DC ने ऐसे जीता मैच

    टॉस हारकर पहले खेलते हुए CSK के दोनों सलामी बल्लेबाज 7 के स्कोर तक आउट हो गए। इसके बाद सुरेश रैना के अर्धशतक (54) और सैम कर्रन (35 रन, 15 गेंद) के आक्रामक पारी की बदौलत CSK ने 188/7 का स्कोर बनाया। जवाब में DC ने पृथ्वी शॉ (72) और शिखर धवन (85) के अर्धशतक की मदद से तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। CSK की ओर से शार्दुल ठाकुर ने दो और ड्वेन ब्रावो ने एक विकेट लिया।

    पृथ्वी ने लगाया सातवां अर्धशतक

    पृथ्वी ने 27 गेंदों में सात चौकों और दो छक्के की मदद से अपने IPL करियर का सातवां अर्धशतक पूरा किया। इस बीच उन्होंने पहले विकेट के लिए शिखर के साथ मिलकर 138 रनों की साझेदारी की। वह 38 गेंदों में नौ चौकों और तीन छक्के की मदद से 72 रनों की पारी खेलकर 14वें ओवर में आउट हुए। उन्हें ड्वेन ब्रावो ने मोईन अली के हाथों कैच आउट करवाया।

    DC की ओर से CSK के खिलाफ धवन-पृथ्वी ने की रिकॉर्ड साझेदारी

    धवन और शॉ ने शुरुआती विकेट के लिए 138 रन जोड़े। यह सलामी जोड़ी द्वारा CSK के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। यह DC की ओर से CSK के खिलाफ किसी भी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है।

    धवन ने जड़ा अर्धशतक, बनाए ये रिकार्ड्स

    शिखर धवन ने सिर्फ 35 गेंदों में अपने IPL करियर का 44वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने लीग में अर्धशतकों के मामले में कोहली (44) की बराबरी की है। वह IPL में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज हो गए हैं। धवन ने 54 गेंदों में 10 चौकों और दो छक्के की मदद से 85 रन बनाए। यह उनका CSK के खिलाफ आठवां अर्धशतक है। वह CSK के खिलाफ सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    चौथी बार 0 पर आउट हुए धोनी

    धोनी अपने IPL करियर में चौथी बार शून्य पर आउट हुए। CSK के कप्तान आज मैच में अपनी दूसरी गेंद पर बोल्ड हो गए। इससे पहले धोनी IPL 2010 में दो बार और IPL 2015 में एक बार बिना खाता खोले आउट हुए थे।

    मैच में बने ये अन्य रिकार्ड्स

    धवन और पृथ्वी ने पहले विकेट के लिए 100 से अधिक रनों की साझेदारी की। यह DC की ओर से पिछले 68 पारियों के बाद कोई शतकीय साझेदारी है। पिछली बार IPL 2016 में DC की ओर से ऋषभ पंत और क्विंटन डिकॉक ने गुजरात लायंस के खिलाफ 100 से अधिक रन जोड़े थे। धवन ने आज अपने IPL करियर के 600 चौके भी पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    शिखर धवन
    दिल्ली कैपिटल्स

    ताज़ा खबरें

    वजन घटाने में मदद कर सकते हैं शकरकंद के ये 5 व्यंजन, जानिए इनकी रेसिपी रेसिपी
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: गैरी बैलेंस ने लगाया शतक, ऐसा रहा चौथा दिन  टेस्ट क्रिकेट
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ कैसा रहा है स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन? स्टीव स्मिथ
    ChatGPT के बाद अब दस्तक देंगे गूगल बार्ड और बायडू एर्नी नाम के AI चैटबॉट ChatGPT

    क्रिकेट समाचार

    विमेंस प्रीमियर लीग 2023: BCCI ने जारी की खिलाड़ियों की नीलामी सूची, जानिए अहम बातें महिला क्रिकेट
    महिला टी-20 विश्व कप: रेणुका सिंह का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रेणुका सिंह
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: गैरी बैलेंस ने लगाया शानदार शतक, हासिल की ये उपलब्धि जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी, दूसरा सेमीफाइनल: कर्नाटक बनाम सौराष्ट्र मुकाबले का प्रीव्यू और अहम आंकड़े  रणजी ट्रॉफी

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    कुंबले और गेल समेत इन दिग्गजों ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    WIPL: इन IPL फ्रेंचाइजियों ने नहीं जताई महिला टीम खरीदने की इच्छा विमेंस प्रीमियर लीग
    IPL 2023: एमएस धोनी ने शुरू किया अभ्यास, नेट्स पर बहाते दिखे पसीना महेन्द्र सिंह धोनी
    IPL की 5 फ्रेंचाइजी महिला IPL के लिए खरीद सकती हैं टीमें- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग

    शिखर धवन

    शिखर धवन को कोर्ट ने दी राहत, पत्नी आयशा मुखर्जी को दुष्प्रचार करने से रोका  भारतीय क्रिकेट टीम
    शुभमन गिल बने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    पहला वनडे: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 350 रन का लक्ष्य, शुभमन गिल का दोहरा शतक भारतीय क्रिकेट टीम
    शिखर धवन को वनडे टीम से किया गया बाहर, जानिए 2022 में उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2023: मैं ऋषभ पंत को अपने साथ डगआउट में बैठे देखना पसंद करूंगा- रिकी पोंटिंग ऋषभ पंत
    सौरव गांंगुली दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े, डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाए गए सौरव गांगुली
    IPL फ्रेंचाइजी बन रही विदेशी लीग का हिस्सा, BCCI ने जताई नाराजगी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: नीलामी के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम, जानिए क्या हो सकती है प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023