LOADING...
टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैचों में 3 बार जीती है भारतीय टीम, जानिए प्रदर्शन 
सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैचों में 3 बार जीती है भारतीय टीम, जानिए प्रदर्शन 

Mar 03, 2026
04:36 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड क्रिकेट टीम से भिड़ेगी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने लगातार दूसरे खिताब के लिए चुनौती पेश करेगी। इससे पहले 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया था। इस बीच टी-20 विश्व कप के इतिहास में सेमीफाइनल मुकाबलों में भारतीय टीम के प्रदर्शन के बारे में जानते हैं

प्रदर्शन 

भारत ने खेले हैं कुल 6 सेमीफाइनल मैच 

2007 में पहले टी-20 विश्व कप के बाद से, इस टूर्नामेंट के 9 संस्करण हो चुके हैं। भारतीय टीम ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 6 बार सेमीफाइनल (2007, 2014, 2016, 2022, 2024 और अब 2026) में जगह बनाई है। इन सेमीफाइनल मुकाबलों से भारत 3 बार फाइनल में पहुंचा (2007, 2014 और 2024) है। इनमें से 2007 और 2024 में भारतीय टीम ने खिताब जीतने में सफलता हसिल की थी।

2024 

2022 और 2024 के सेमीफाइनल में भी इंग्लैंड से भिड़ी थी भारतीय टीम 

इंग्लैंड की टीम 2024 के सेमीफाइनल मैच में भी भारतीय टीम से भिड़ी थी। प्रोविडेंस में खेले गए उस मैच में भारत ने 171/7 का स्कोर बनाया था, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक (57) लगाया था। जवाब में इंग्लिश टीम 16.4 ओवर में 103 रन पर ही सिमट गई थी। इससे पहले 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

Advertisement

सेमीफाइनल 

ये हैं भारतीय टीम के अन्य सेमीफाइनल मुकाबले  

पहले संस्करण (2007) में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में मजबूत ऑस्ट्रेलिया को 15 रन से हराया था। उस संस्करण के फाइनल में धोनी की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को हराया था। 2014 के सेमीफानल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 173 रन का लक्ष्य हासिल किया था। हालांकि, धोनी की टीम फाइनल में श्रीलंका से हार गई थी। 2016 के सेमीफाइनल में भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

रिकॉर्ड 

अपना छठा सेमीफाइनल खेलने के लिए तैयार है भारत 

भारत ने छठी बार टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है, जो किसी भी टीम के लिए सबसे ज्यादा (संयुक्त रूप से) बार है। भारतीय टीम यह रिकॉर्ड पाकिस्तान और इंग्लैंड के साथ साझा करती है। भारत के साथ-साथ इंग्लैंड और पाकिस्तान ने भी 3-3 सेमीफाइनल मैच जीते हैं। बता दें कि भारतीय टीम ने 2 बार खिताब जीते हैं। उनके अलावा वेस्टइंडीज और इंग्लैंड भी 2-2 बार विजेता बनी है।

Advertisement