LOADING...
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, रोहित-कोहली भी चुने गए
वनडे सीरीज में नजर आएंगे रोहित और कोहली (तस्वीर: एक्स/@ICC)

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, रोहित-कोहली भी चुने गए

May 19, 2026
04:30 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 6 जून से होने वाले इकलौते टेस्ट और इसके बाद होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा की है। केएल राहुल को टेस्ट के लिए भारतीय टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। शुभमन गिल ही दोनों टीमों का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे। वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी चुने गए हैं। आइए टीम पर एक नजर डालते हैं।

प्रमुख बिंदु 

टेस्ट और वनडे सीरीज से जुड़ी प्रमुख बातें

रोहित और हार्दिक पांड्या को फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर ही वनडे टीम में शामिल किया जाएगा। ये दोनों खिलाड़ी IPL 2026 में भी फिटनेस कारणों से कुछ मैचों में नहीं खेले हैं। रविंद्र जडेजा को टेस्ट सीरीज से आराम दिया गया है। पंत को टेस्ट में उपकप्तानी के पद से हटाया गया है और राहुल को ये जिम्मेदारी सौपीं गई है। वनडे में श्रेयस अय्यर टीम के उपकप्तान बनाए गए हैं। ईशान किशन की वनडे टीम में वापसी हुई है।

टीम 

ऐसी है भारतीय टीम 

इकलौते टेस्ट के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर सिंह बरार, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे।

Advertisement

आंकड़े 

ऐसा है नए खिलाड़ियों का करियर 

टेस्ट में पहली बार चुने गए ऑलराउंडर सुथार ने 29 प्रथम श्रेणी मैचों में 25.76 की औसत से 129 विकेट लिए हैं। दूसरी तरफ बल्लेबाजी में उन्होंने 945 रन बनाए हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरनूर ने अपने प्रथम श्रेणी मैचों में 27.30 की औसत से 52 विकेट लिए हैं। उन्होंने लिस्ट-A क्रिकेट में 9 मैचों में 12 विकेट लिए हैं। बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष ने 27 प्रथम श्रेणी मैचों में 133 विकेट लिए हैं।

Advertisement

जानकारी

प्रिंस यादव को वनडे टीम में मिला मौका 

वनडे टीम में पहली बार चुने गए प्रिंस ने अपने लिस्ट-A करियर में 14 मैच खेले हैं, जिसमें 20.31 की औसत के साथ 29 विकेट लिए हैं। IPL 2026 में उन्होंने LSG की ओर से 12 मैचों में 16 विकेट लिए हैं।

कार्यक्रम 

ऐसा है सीरीज का कार्यक्रम 

एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून को शुरू होगा। ये मुकाबला न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं, पहला वनडे मुकाबला धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 14 जून को दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। दूसरा वनडे लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 17 जून को होगा। ये मैच भी दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। सीरीज का आखिरी वनडे मुकाबला चेन्नई में 20 जून को खेला जाएगा। ये मुकाबला भी डे-नाइट (1:30 बजे) का होगा।

Advertisement