LOADING...
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दौरान भारतीय खिलाड़ी बना सकते हैं ये प्रमुख रिकॉर्ड्स
केएल राहुल पूरे कर सकते हैं 9,000 प्रथम श्रेणी रन (तस्वीर: एक्स/@ICC)

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दौरान भारतीय खिलाड़ी बना सकते हैं ये प्रमुख रिकॉर्ड्स

Jun 03, 2026
04:50 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 6 जून से एकमात्र टेस्ट खेलना है। यह मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये दोनों टीमें 2018 में एक टेस्ट में आपस में भिड़ी थी, जिसे भारतीय टीम ने जीता था। ऐसे में अब भारत और अफगानिस्तान के बीच सिर्फ दूसरा ही टेस्ट होने जा रहा है। इस मैच में भारतीय खिलाड़ी कुछ रिकॉर्ड्स बना सकते हैं, उन पर एक नजर डालते हैं।

#1 

केएल राहुल पूरे कर सकते हैं 9,000 प्रथम श्रेणी रन 

केएल राहुल ने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर में अब तक 120 मैच खेले हैं, जिसमें 45.21 की औसत के साथ 8,997 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 25 शतक और 42 अर्धशतक लगाए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर 337 रन रहा है। वह 3 रन और बनाते ही अपने 9,000 प्रथम श्रेणी रन पूरे कर लेंगे। अपने टेस्ट करियर में राहुल ने लगभग 36 की औसत से 4,053 रन बनाए हैं।

#2 

टेस्ट क्रिकट में 3,000 रन पूरे कर सकते हैं गिल 

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल का टेस्ट करियर शानदार चल रहा है। उन्होंने अब तक 73 पारियों में 43.07 की औसत के साथ 2,843 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 10 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं। वह 157 रन और बनाते ही अपने 3,000 रन का आंकड़ा पूरा कर सकते हैं। इस आंकड़े को छूने के लिए उन्हें बड़े शतक की दरकार होगी। वह अपने करियर में पहले भी लंबी पारियां खेल चुके हैं।

Advertisement

#3 

एशिया में 250 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे कर सकते हैं कुलदीप यादव 

अगर कुलदीप यादव को एकमात्र टेस्ट में मौका मिलता है, तो उनके पास एशिया में 250 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे करने का मौका होगा। इस चाइनामैन गेंदबाज ने एशिया में अब तक 126 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और इसकी 138 पारियों में 24.01 की औसत के साथ 246 विकेट लिए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेठ प्रदर्शन 25 रन देते हुए 5 विकेट लेना रहा है। वह 5 पारियों में 5 विकेट हॉल भी ले चुके हैं।

Advertisement

#4 

यशस्वी जायसवाल बना सकते हैं ये रिकॉर्ड्स 

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (सभी प्रारूपों को मिलाकर) में एशिया में 1,954 रन बनाए हैं। वह एशिया में अपने 2,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर सकते हैं। अपने प्रथम श्रेणी करियर में जायसवाल ने 55.30 की औसत के साथ 4,867 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 17 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं। वह अपने प्रथम श्रेणी करियर में 5,000 रन पूरे कर सकते हैं।

Advertisement