क्रिकेटर राहुल चाहर ने 26 साल की उम्र में लिया तलाक, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर राहुल चाहर ने अपनी पत्नी इशानी जौहर से तलाक का ऐलान किया है। चाहर ने 20 फरवरी को सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि उन्होंने और इशानी ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। बता दें कि चाहर ने मार्च 2022 में शादी की थी और लगभग साढ़े 3 साल बाद उन्होंने तलाक लेने का निर्णय किया। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
पोस्ट
22 साल की उम्र में चाहर ने की थी शादी
चाहर ने सिर्फ 22 साल की उम्र में शादी कर ली थी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा, 'मैंने कम उम्र में शादी कर ली थी, इससे पहले कि मैं खुद को, अपनी कीमत को, या उस जिंदगी को पूरी तरह समझ पाता जिसे मैं सच में बनाना चाहता था।' उन्होंने आगे लिखा, 'आज, मेरी जिंदगी का वह अध्याय औपचारिक तौर पर खत्म हो गया। सही लीगल प्रोसेस के बाद ये मामला सुलझ गया है।'
ट्विटर पोस्ट
राहुल चाहर का सोशल मीडिया पोस्ट
Finally pic.twitter.com/KhZKlX8obj
— Rahul Chahar (@rdchahar1) February 20, 2026
करियर
भारत से वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेल चुके हैं चाहर
26 वर्षीय चाहर ने अब तक भारत की ओर से 1 वनडे और 6 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। अपने इकलौते वनडे में उन्होंने 3 विकेट लिए। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 23.85 की औसत और 7.59 की इकॉनमी रेट के साथ 7 विकेट लिए हैं। वह भारत की ओर से टेस्ट नहीं खेल सके हैं। बता दें कि उनके चचेरे भाई दीपक चाहर भी भारत की ओर से खेल चुके हैं।