NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम श्रीलंका, पहला टेस्ट: 574 पर घोषित हुई भारतीय पारी, जडेजा 175 पर रहे नाबाद
    अगली खबर
    भारत बनाम श्रीलंका, पहला टेस्ट: 574 पर घोषित हुई भारतीय पारी, जडेजा 175 पर रहे नाबाद
    तस्वीर- Twitter/BCCI

    भारत बनाम श्रीलंका, पहला टेस्ट: 574 पर घोषित हुई भारतीय पारी, जडेजा 175 पर रहे नाबाद

    लेखन Neeraj Pandey
    Mar 05, 2022
    01:48 pm

    क्या है खबर?

    भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारत की पहली पारी 574/8 के स्कोर पर घोषित हुई है। दूसरे दिन के दूसरे सेशन में भारतीय पारी का अंत हुआ।

    रविंद्र जडेजा (175*) ने भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाए। श्रीलंका के लिए तीन गेंदबाजों को दो-दो विकेट मिले।

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने काफी समय इंतजार करने के बाद अपने खिलाड़ियों को वापस बुलाया।

    शुरुआत

    भारत के लिए अच्छी रही शुरुआत

    रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की जोड़ी ने भारत को सधी हुई शुरुआत दिलाई। भारत को 52 के स्कोर पर रोहित के रूप में पहला झटका लगा था। रोहित ने 28 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली थे।

    हनुमा विहारी को तीन नंबर पर खेलने का मौका मिला था और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। विहारी ने 128 गेंदों का सामना करते हुए 58 रनों की पारी खेली और अपना पांचवां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया।

    ऋषभ पंत

    पंत ने गंवाया शतक लगाने का मौका

    ऋषभ पंत ने धीमी शुरुआत करते हुए 73 गेंदों में अपना आठवां अर्धशतक पूरा किया था और फिर उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। पंत ने रविंद्र जडेजा के साथ छठे विकेट के लिए 118 गेंदों में 104 रनों की साझेदारी की थी।

    97 गेंदों में 96 रन बनाने वाले पंत ने अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए थे। घरेलू टेस्ट की पहली पारी में पंत चौथी बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    भारत के लिए इस पारी में छह साझेदारियां ऐसी रहीं जिसमें 50 से अधिक रन जोड़े गए। यह भारत के लिए एक पारी में संयुक्त रूप से दूसरे सर्वाधिक 50+ रनों की साझेदारी है। भारत के लिए आठ 50+ रनों की साझेदारी बेस्ट है।

    रविंद्र जडेजा

    जडेजा ने लगाया दूसरा टेस्ट शतक, अश्विन के साथ की शतकीय साझेदारी

    पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 45 रन बनाकर नाबाद रहने वाले जडेजा ने दूसरे दिन के पहले सेशन में अपना दूसरा टेस्ट शतक लगाया। जडेजा ने 160 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। जडेजा ने रविचंद्रन अश्विन (61) के साथ सातवें विकेट के लिए 174 गेंदों में 130 रनों की साझेदारी की थी।

    यह भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ सातवें विकेट के लिए सबसे बड़ी टेस्ट साझेदारी हो गई है।

    जानकारी

    भारतीय टीम ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

    पांचवां विकेट गिरने के बाद भारत के लिए तीन 100 से अधिक रनों की साझेदारियां हुई। टेस्ट क्रिकेट में केवल तीसरी बार ऐसा हुआ है। 1948 में पहली बार वेस्टइंडीज ने और 2011 में दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा किया था।

    स्कोर

    23 मैचों में पहली बार भारत ने छुआ 500 का आंकड़ा

    पिछले 23 मैचों में यह पहला मौका है जब भारत ने 500 या उससे अधिक रन बनाए हैं। घर में श्रीलंका के खिलाफ खेले 21 टेस्ट में यह 11वां मौका है जब भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 500 से अधिक रन बनाए हैं।

    22 टेस्ट में यह पहला मौका है जब भारत ने पहली पारी में 400 या उससे अधिक रन बनाए हैं। नवंबर 2019 में उन्होंने आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में 493/6 का स्कोर बनाया था।

    उपलब्धि

    सातवें नंबर पर सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी खेलने वाले भारतीय बने जडेजा

    जडेजा ने 228 गेंदों में नाबाद 175 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 17 चौके और तीन छक्के लगाए। वह सातवें नंबर पर भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    अब तक यह रिकॉर्ड कपिल देव के नाम था जिन्होंने 1986 में श्रीलंका के ही खिलाफ कानपुर में सातवें नंबर पर 163 रन बनाए थे। अब तक केवल तीन भारतीय ही सातवें नंबर पर 150 का आंकड़ा छू सके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रविंद्र जडेजा
    ऋषभ पंत
    रविचंद्रन अश्विन
    भारत बनाम श्रीलंका क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल

    रविंद्र जडेजा

    उम्मीद से पहले वापसी कर सकते हैं जसप्रीत बुमराह, गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने किया खुलासा जसप्रीत बुमराह
    भारतीय फील्डिंग कोच ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया इस दशक का सबसे बेहतरीन फील्डर भारतीय क्रिकेट टीम
    वर्तमान भारतीय टेस्ट टीम के ये छह खिलाड़ी खेल चुके हैं डे-नाइट टेस्ट रोहित शर्मा
    टेस्ट क्रिकेट के मौजूदा सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर और उनके आंकड़े क्रिकेट समाचार

    ऋषभ पंत

    धोनी से तुलना पर पंत बोले- मैं भारतीय टीम में अपना नाम बनाना चाहता हूं क्रिकेट समाचार
    ऋषभ पंत को मिलनी चाहिए भारतीय वनडे और टी-20 टीम में जगह- ब्रैड हॉग क्रिकेट समाचार
    ICC ने शुरू किया 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, पांच भारतीय खिलाड़ी हुए नॉमिनेट क्रिकेट समाचार
    पंत को परिस्थिति के हिसाब से बल्लेबाजी करनी चाहिए- पुजारा टेस्ट क्रिकेट

    रविचंद्रन अश्विन

    भारत बनाम इंग्लैंड: अश्विन द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स पर एक नजर क्रिकेट समाचार
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: फरवरी में जो रूट को पछाड़कर अश्विन ने जीता अवार्ड जो रूट
    IPL 2021 में ये अहम रिकार्ड्स अपने नाम कर सकते हैं अश्विन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ कैसा रहा है एमएस धोनी का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग

    भारत बनाम श्रीलंका क्रिकेट

    भारत बनाम श्रीलंका: पहले टी-20 में दर्शक नहीं ले जा सकेंगे पोस्टर्स और बैनर भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम श्रीलंका: जानिए दोनों टीमों के पिछले पांच टी-20 मैचों में क्या कुछ हुआ भारतीय क्रिकेट टीम
    पहला टी-20 रद्द होने पर मैदान की तैयारियों की हो रही आलोचना, जानें किसने क्या कहा जहीर खान
    भारत बनाम श्रीलंका पहला टी-20: खिलाड़ियों के मैदान छोड़कर जाने के बाद भी हुआ पिच निरीक्षण भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025