NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम न्यूजीलैंड: रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में 30वां शतक लगाया, पोंटिंग की बराबरी की
    अगली खबर
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में 30वां शतक लगाया, पोंटिंग की बराबरी की
    रोहित शर्मा ने वनडे करियर का 30वां शतक लगाया है (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में 30वां शतक लगाया, पोंटिंग की बराबरी की

    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 24, 2023
    03:20 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में धमाकेदार शतक जड़ दिया है। उन्होंने 83 गेंद का सामना किया और 9 चौके और 6 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट लगभग 119 का रहा।

    यह उनका तीनों फॉर्मेट में डेढ़ साल बाद शतक है। उनका अंतिम शतक सितंबर 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में आया था।

    वहीं 2022 में उन्होंने आठ वनडे खेले थे, लेकिन एक भी शतक नहीं लगा पाए थे।

    रोहित शर्मा

    रोहित का वनडे करियर

    वनडे क्रिकेट में रोहित ने अपना पहला मैच 23 जून, 2007 को आयरलैंड के खिलाफ खेला था।

    तब से भारत के लिए वह 241 मैच खेले हैं और लगभग 49 की औसत से 9,782 से ज्यादा रन बना लिए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 89.89 का रहा है।

    भारतीय कप्तान ने अपने वनडे करियर में 30 शतक और 49 अर्धशतक लगाए हैं। पिछले मैच में भी उन्होंने अर्धशतक लगाया था, लेकिन उसे शतक में तब्दील नहीं कर पाए थे।

    रिकॉर्ड

    रोहित ने अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ा

    आज का मुकाबला रोहित का 434वां अंतरराष्ट्रीय मैच रहा। इसके साथ ही वह भारत के लिए पांचवें सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाले क्रिकेटर बन गए हैं।

    रोहित ने मोहम्मद अजहरुद्दीन (433) को पीछे छोड़ा है।

    वर्तमान खिलाड़ियों में विराट कोहली (490) भारत के लिए सर्वाधिक मैच खेले हैं, वहीं सचिन तेंदुलकर (664) ने विश्व में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

    रोहित से आगे कोहली और सचिन के अलावा महेंद्र सिंह धोनी (538) और राहुल द्रविड़ (509) हैं।

    शतक

    तीन साल बाद रोहित का वनडे शतक आया

    रोहित ने अपना आखिरी वनडे शतक ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ 19 जनवरी, 2020 को बेंगलुरु में लगाया था। इसके बाद अगली 15 वनडे पारियों में रोहित के बल्ले से एक भी शतक नहीं आया था।

    इस शतक से पहले रोहित ने क्रमश: 28, 25, 37, 60, 5, 13, 76*, 0, 17, 27, 51*, 83, 17, 42, 34 के स्कोर बनाए थे।

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 53 पारियों बाद शतक लगाया है।

    आंकड़े

    रोहित बने तीसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

    रोहित 101 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने छह छक्के लगाए। इसी के साथ वह वनडे में तीसरे सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है।

    रोहित ने वनडे में 241 मैचों में की 234 पारियों में 273 छक्के लगा दिए हैं और उन्होंने पूर्व श्रीलंकाई ओपनर सनथ जयसूर्या (270) को पीछे छोड़ा है।

    वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम है। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने 351 छक्के लगाए हैं।

    प्रदर्शन

    रोहित ने पोटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी की

    रोहित के अब वनडे मैचों में 30 शतक हो गए हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के साथ संयुक्त रूप से तीसरे सबसे अधिक हैं। उनसे ज्यादा शतक केवल सचिन तेंदुलकर (49) और विराट कोहली (46) ने लगाए हैं।

    अगर अभी खेल रहे खिलाड़ियों की बात करें तो सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक कोहली (74) के नाम है। डेविड वार्नर ने (45) शतक लगाए हैं।

    जो रूट ने (44) और रोहित के (42) शतक हो गए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    भारतीय क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट के आंकड़े

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, आधार और UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल

    रोहित शर्मा

    भारत बनाम श्रीलंका: रोहित शर्मा ने लगाया 47वां वनडे अर्धशतक, पूरे किए 9,500 रन भारतीय क्रिकेट टीम
    सीनियर खिलाड़ियों को जल्द ही टी-20 क्रिकेट से बाहर करेगा BCCI- रिपोर्ट BCCI
    रोहित शर्मा ने बताया दसुन शनाका के खिलाफ रन आउट की अपील वापस लेने का कारण भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम श्रीलंका: दूसरे वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरूरी आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय टीम पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में स्लो ओवर रेट को लेकर लगा जुर्माना भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    BCCI, ICC और FIFA के साथ ब्रांडिंग पार्टनरशिप रिन्यू नहीं करेगी BYJU'S क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: रायपुर बनेगा वनडे होस्ट करने वाला भारत का 50वां स्टेडियम न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने रोजर फेडरर से की शुभमन गिल की तुलना, कही ये बातें शुभमन गिल

    क्रिकेट समाचार

    रणजी ट्रॉफी: अजीत राम ने लिए कुल 9 विकेट, तमिलनाडु ने असम को पारी से हराया तमिलनाडु क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: दिल्ली ने 42 साल बाद मुंबई को हराया, सरफराज की शतकीय पारी गई बेकार दिल्ली क्रिकेट टीम
    मार्च में बांग्लादेश का दौरा करेगी आयरलैंड क्रिकेट टीम, खेलेगी तीनों फॉर्मेट के मुकाबले आयरलैंड क्रिकेट टीम
    SA20 लीग में महेन्द्र सिंह धोनी को लाने का प्रयास कर रहे हैं ग्रीम स्मिथ इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट के आंकड़े

    रणजी ट्रॉफी 2022-23: अजिंक्य रहाणे ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए आंकड़े रणजी ट्रॉफी
    चेतेश्वर पुजारा ने पूरे किए 7,000 टेस्ट रन, डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ा चेतेश्वर पुजारा
    डीन एल्गर ने टेस्ट में पूरे किए अपने 5,000 रन, हासिल की ये उपलब्धि दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    टॉम लाथम पिछले 5 सालों में दूसरे सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले ओपनिंग बल्लेबाज बने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025