NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024: भारत ने जीता अपना पांचवां खिताब, फाइनल में चीन को हराया
    अगली खबर
    एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024: भारत ने जीता अपना पांचवां खिताब, फाइनल में चीन को हराया
    भारत ने चीन को हराकर जीता खिताब (तस्वीर: एक्स/@TheHockeyIndia)

    एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024: भारत ने जीता अपना पांचवां खिताब, फाइनल में चीन को हराया

    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 17, 2024
    05:12 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मंगलवार को एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के खिताब पर कब्जा जमाया है।

    फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 1-0 से शिकस्त दी है।

    भारत की ओर से जुगराज सिंह ने इकलौता गोल किया, जो परिणाम के लिहाज से निर्णायक साबित हुआ।

    यह एशिया के इस प्रतिष्ठित हॉकी टूर्नामेंट में भारत का लगातार दूसरा और कुल पांचवां खिताब है।

    आइए मुकाबले पर एक नजर डालते हैं।

    पहला हाफ 

    गोलरहित रहा पहला हाफ 

    भारतीय टीम ने नाम के अनुरूप आक्रामक खेल दिखाया और इस बीच कुछ मौके भी बने।

    पहले क्वार्टर में दाएं छोर से नीलकांता ने उम्दा कोशिश की, लेकिन चीन के गोलकीपर वांग वेइहाओ ने इसे विफल किया।

    इसी क्रम में भारत को पेनल्टी कार्नर मिला, जिस पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह गोल नहीं कर सके।

    मैच के शुरुआती दोनों क्वार्टर में कोई गोल नहीं देखने को मिला। दिलचस्प रूप से पहले क्वार्टर में 84 प्रतिशत गेंद भारत के पास रही थी।

    दूसरा हाफ 

    रोचक रहा दूसरा हाफ

    मैच के तीसरे क्वार्टर में चीन ने भारत में लगातार दबाव बनाए रखा।

    शुरुआती 2 क्वार्टर में डिफेंस में कमाल करने वाली चीन की टीम ने फॉरवर्ड में भी उम्दा प्रयास किए। चीन के अविश्वसनीय प्रदर्शन के बीच भारतीय टीम कोई स्कोर नहीं कर सकी।

    मैच के आखिरी क्वार्टर के दौरान भारत के जुगराज सिंह ने मैदानी गोल करते हुए टीम को बढ़त दिला दी।

    इसके बाद कोई और गोल नहीं देखने को मिला।

    जानकारी

    भारत ने जीता अपना पांचवां खिताब 

    भारत ने एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का पांचवां खिताब जीता है। इससे पहले भारतीय टीम 2023, 2018 (संयुक्त विजेता), 2016 और 2011 में विजेता रही थी। भारत के बाद पाकिस्तान हॉकी टीम 3 बार और दक्षिण कोरिया 1 बार चैंपियन रही है।

    भारत 

    भारत ने अजेय रहते हुए जीता टूर्नामेंट 

    भारत ने अपने पहले मैच में चीन को 3-0 से शिकस्त दी। इसके बाद दूसरे मुकाबले में हरमनप्रीत के नेतृत्व वाली टीम ने जापान को 5-1 से करारी शिकस्त दी।

    अपने तीसरे मैच में भारत ने मलेशिया के खिलाफ 8-1 से मैच जीता।

    इसके बाद भारत ने दक्षिण कोरिया को 3-1 से पांचवें मैच में पाकिस्तान को 2-1 से हराया था।

    पूल स्टेज में सभी मैच जीतने वाली भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 4-1 से शिकस्त दी।

    पाकिस्तान 

    तीसरे स्थान पर रहा पाकिस्तान 

    दूसरे सेमीफाइनल में चीन और पाकिस्तान के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला। निर्धारित समय तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबरी पर था और अतिरिक्त समय में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाई।

    इसके बाद मुकाबला शूट-ऑफ में पहुंचा, जहां चीन ने 2-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

    सेमीफाइनल में हार झेलने वाली पाकिस्तानी टीम ने तीसरे स्थान के मुकाबले में कोरिया को 5-2 से हराया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय हॉकी टीम
    हॉकी टूर्नामेंट
    हॉकी समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025
    नॉर्वे शतरंज 2025: डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन अपने करियर में पहली बार दी मात शतरंज
    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय हॉकी टीम

    एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने चौथी बार जीता खिताब, फाइनल में मलेशिया को 4-3 से हराया हॉकी टूर्नामेंट
    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन का भारतीय हॉकी टीम को 1.1 करोड़ का पुरस्कार देने का ऐलान एमके स्टालिन
    भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान प्रबोध टिर्की कांग्रेस में शामिल, बोले- राहुल गांधी से प्रभावित ओडिशा
    एशियाई खेल 2023 के लिए भारतीय हॉकी टीम, शेड्यूल और अन्य जानकारी एशियाई खेल

    हॉकी टूर्नामेंट

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम को मिला रजत पदक, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया भारतीय हॉकी टीम
    मनप्रीत सिंह ने खिलाड़ी से खराब खेलने को कहा था- पूर्व हॉकी कोच का आरोप भारतीय हॉकी टीम
    हॉकी विश्व कप: भारत 48 साल से नहीं जीत पाया खिताब, जानिए कौन कब बना चैंपियन भारतीय हॉकी टीम
    हॉकी विश्व कप 2023: भारत में होने जा रहे इस टूर्नामेंट से जुड़ी हर अहम जानकारी हॉकी विश्व कप

    हॉकी समाचार

    हॉकी विश्व कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले भारत को झटका, हार्दिक टीम से बाहर हॉकी विश्व कप
    हॉकी: खेती से लेकर भारतीय टीम का कप्तान बनने तक, जानिए कैसा रहा हरमनप्रीत का सफर हरमनप्रीत सिंह
    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम का सफर समाप्त, न्यूजीलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया भारतीय हॉकी टीम
    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम का सफर हुआ समाप्त, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन हॉकी विश्व कप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025