NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा का एशिया में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    खेलकूद

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा का एशिया में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा का एशिया में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 05, 2023, 06:19 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा का एशिया में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    भारत में पहली बार टेस्ट खेलेंगे उस्मान ख्वाजा (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को 9 फरवरी से भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेलनी है। चार मैचों की आगामी टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया अपने सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। उन्होंने बीते साल खेल के सबसे बड़े प्रारूप में निरंतरता से रन बनाए हैं। वह अब तक भारत में कोई टेस्ट नहीं खेल सके हैं। इस बीच उनके एशिया में किए गए प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    वापसी के बाद से उम्दा लय में चल रहे हैं ख्वाजा 

    ख्वाजा पिछले कुछ समय से टेस्ट में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने दो साल के अंतराल के बाद दिसंबर 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी की थी। तब से उन्होंने 79.68 की औसत और पांच शतक की मदद से 1,275 रन बना लिए हैं। उन्होंने पिछले साल श्रीलंका में 1-1 से ड्रा के अलावा पाकिस्तान में सीरीज जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

    ख्वाजा को पसंद है एशिया में बल्लेबाजी करना 

    एशिया में ख्वाजा ने 12 टेस्ट में 57.58 की औसत से 979 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने चार शतक और तीन अर्धशतक लगा लिए हैं। 36 वर्षीय ख्वाजा ने पिछले साल पाकिस्तान दौरे में दो शतक की बदौलत 496 रन बनाए थे। उस दौरान उनका औसत 165.33 रहा था। उन्होंने श्रीलंका में एक अर्धशतक की मदद से 252 रन बनाए हैं। वह बांग्लादेश और UAE में क्रमश: 2 और 229 रन बना चुके हैं।

    भारत के खिलाफ खराब रहा है ख्वाजा का प्रदर्शन 

    ख्वाजा को भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए परेशानी का सामना करना पड़ा है। उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ केवल चार टेस्ट खेले हैं, जिसमें 28.28 की औसत और एक अर्धशतक के साथ 198 रन बनाए हैं। उनके स्कोर क्रमशः 28, 8, 5, 72, 21, 33, 27 और 4* रहे हैं। ख्वाजा 2013 और 2017 के भारत के टेस्ट दौरे में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे, लेकिन अंतिम एकादश में जगह नहीं बना सके।

    शानदार चल रहा है ख्वाजा का टेस्ट करियर 

    ख्वाजा ने 2011 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। एक दशक से अधिक के करियर में उन्होंने 56 टेस्ट में 47.83 की उल्लेखनीय औसत से 4,162 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 13 शतक और 19 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 195* रहा है। उन्होंने बीते साल 11 टेस्ट खेले, जिसमें 67.50 की औसत से 1,080 रन बनाए थे। वह 2022 में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    टेस्ट क्रिकेट
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    उस्मान ख्वाजा

    ताज़ा खबरें

    2023 हुंडई वरना का कौन-सा वेरिएंट है सबसे खास? यहां जानिए  हुंडई मोटर कंपनी
    रोहित शर्मा हासिल की कप्तान के तौर पर बड़ी उपलब्धि, दिग्गजों की सूची में हुए शामिल रोहित शर्मा
    भारत को 2-1 से हराने के बाद वनडे में दुनिया की नंबर एक टीम बनी ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    मच्छर के काटने से बचने के लिए घर पर बनाएं मॉस्किटो स्प्रे, सुरक्षित रहेगा आपका परिवार जीका वायरस

    टेस्ट क्रिकेट

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: जो रूट 1,915 रनों के साथ हैं शीर्ष बल्लेबाज, जानिए टॉप-5 में कौन-कौन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-2023: नाथन लियोन 83 विकेटों के साथ शीर्ष पर, जानिए टॉप-5 में कौन-कौन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे केन विलियमसन, हेजलवुड बने वनडे के नंबर एक गेंदबाज न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाला 5वां भारतीय मैदान भारतीय क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: एडम जैंपा ने लिए 4 विकेट, किया भारत के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    4 साल बाद घर में द्विपक्षीय वनडे सीरीज हारा भारत, ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से दी पटखनी भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    तीसरा वनडे: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 270 रन का लक्ष्य, हार्दिक-कुलदीप ने लिए 3-3 विकेट भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट लेकर किया कमाल, जानिए उनके आंकड़े  हार्दिक पांड्या

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट

    सूर्यकुमार यादव लगातार तीसरी बार हुए पहली गेंद पर आउट, उनके नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: विराट कोहली ने लगाया 65वां वनडे अर्धशतक, रिकी पोंटिंग से निकले आगे विराट कोहली
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: कैमरून ग्रीन तीसरे वनडे से हुए बाहर, स्टीव स्मिथ ने बताया कारण कैमरून ग्रीन
    तीसरा वनडे: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, दांव पर ये रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम

    उस्मान ख्वाजा

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा ने खेली रिकॉर्डतोड़ पारी, जानिए उनके आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: ख्वाजा और ग्रीन की साझेदारी ने तोड़ा लगभग 63 साल पुराना रिकॉर्ड कैमरून ग्रीन
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा ने खेली मैराथन पारी, बनाए कई बड़े रिकॉर्ड्स टेस्ट क्रिकेट
    2013 से भारत में सबसे बड़ी टेस्ट साझेदारी करने वाली विदेशी जोड़ी बने ख्वाजा और ग्रीन कैमरून ग्रीन

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023