NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ग्लेन मैक्सवेल ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा शतक लगाया, रोहित की बराबरी की
    अगली खबर
    ग्लेन मैक्सवेल ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा शतक लगाया, रोहित की बराबरी की
    ग्लेन मैक्सवेल ने खेली शानदार पारी (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    ग्लेन मैक्सवेल ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा शतक लगाया, रोहित की बराबरी की

    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 28, 2023
    10:44 pm

    क्या है खबर?

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा शतक लगाया।

    उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ गुवाहटी में खेले गए सीरीज के तीसरे टी-20 मैच में 104 रन की पारी खेली। उनके शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज की।

    वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    ऐसी रही मैक्सवेल की पारी

    विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जब ऑस्ट्रेलिया ने 66 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया, तब मैक्सवेल क्रीज पर पर आए। उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

    लगातार गिर रहे विकेटों के बावजूद उन्होंने तेजी से बल्लेबाजी की और 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

    उन्होंने 48 गेंदों में नाबाद 104 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और इतने ही छक्के भी शामिल थे।

    रोहित

    मैक्सवेल ने रोहित की बराबरी की 

    मैक्सवेल अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय में रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    बता दें कि रोहित ने 148 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 4 शतक लगाए हुए हैं।

    मैक्सवेल ने पाकिस्तान के बाबर आजम, न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो, चेक रिपब्लिक के सबावून डेविसी और भारत के सूर्यकुमार को पीछा छोड़ा। इन बल्लेबाजों ने 3-3 शतक लगाए हुए हैं।

    मैक्सवेल के बाद आरोन फिंच (2) दूसरे सर्वाधिक शतक वाले ऑस्ट्रेलियाई हैं।

    गेंदबाजी

    मैक्सवेल ने गेंदबाजी में बनाया ये अनचाहा रिकॉर्ड

    भारतीय पारी का आखिरी ओवर करने आए मैक्सवेल को रुतुराज गायकवाड़ ने आड़े हाथों लिया। इस ओवर में मैक्सवेल ने 30 रन लुटा दिए। मैक्सवेल टी-20 अंतरराष्ट्रीय के 1 ओवर में सर्वाधिक रन लुटाने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने हैं।

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय के 1 ओवर में सर्वाधिक रन लुटाने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर ब्रेट ली हैं।

    पूर्व तेज गेंदबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2009 में 1 ओवर में 27 रन खर्च किए थे।

    टी-20 करियर

    मैक्सवेल के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर 

    मैक्सवेल ने 2012 में अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।

    अपने 1 दशक से लम्बे अंतरराष्ट्रीय करियर में 100 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें लगभग 28 की औसत के साथ 2,171 रन बना लिए हैं। इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 145 रन रहा है। वह 4 शतक के अलावा 10 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

    वह इस प्रारूप में तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई हैं। उनसे आगे सिर्फ आरोन फिंच (3,120) और डेविड वार्नर (2,894) हैं।

    लेखा-जोखा

    ऑस्ट्रेलिया ने रोचक मुकाबले में दर्ज की जीत

    गुवाहटी में भारत ने पहले खेलते हुए गायकवाड़ के शतक (123*) की बदौलत 3 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए।

    जवाब में मेहमान टीम ने 68 रन तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे।

    संकट की घड़ी में मैक्सवेल के शतक (104*) लगाया और मैच की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

    इस हार के बावजूद भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ग्लेन मैक्सवेल
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    घर पर मिनिएचर आर्ट के जरिए बनाएं ये 5 चीजें, आसान है तरीका लाइफस्टाइल
    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष

    ग्लेन मैक्सवेल

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: तीसरे टेस्ट में अच्छी वापसी करेगी ऑस्ट्रेलिया- ग्लेन मैक्सवेल भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    IPL 2023: ग्लेन मैक्सवेल ने बताया खुद को टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह फिट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: ग्लेन मैक्सवेल और जोश हेजलवुड नहीं खेल पाएंगे शुरुआती मुकाबले- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: ग्लेन मैक्सवेल ने लगाया अपना 14वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े  IPL 2023

    टी-20 क्रिकेट

    सूर्यकुमार टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 190+ की स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक बार 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव
    IPL 2024: इन प्रमुख खिलाड़ियों को नीलामी से पहले किया जा सकता है रिलीज  इंडियन प्रीमियर लीग
    सूर्यकुमार टी-20 अंतरराष्ट्रीय में SENA देशों के खिलाफ सर्वाधिक 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने वाले भारतीय सूर्यकुमार यादव
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा टी-20: ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और उससे जुड़े रोचक आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: देवदत्त पडिक्कल ने जमाया लिस्ट-A करियर का 7वां शतक, जानिए उनके आंकड़े  विजय हजारे ट्रॉफी
    IPL 2024 की नीलामी में विश्व कप 2023 के इन 5 सितारों पर होगी सबकी नजरें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ मेंटर के रूप में जुड़ सकते हैं राहुल द्रविड़- रिपोर्ट राहुल द्रविड़
    ACC पुरुष अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित, उदय सहारन संभालेंगे कमान अंडर-19 एशिया कप

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: पहले टी-20 में 3 भारतीय बल्लेबाज हुए रन आउट, दूसरी बार हुआ ऐसा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    रिंकू सिंह का इस साल टी-20 में लक्ष्य का पीछा करते हुए रहा है सर्वाधिक औसत रिंकू सिंह
    विराट कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 75+ स्कोर बनाने वाले भारतीय, जानिए अन्य बल्लेबाजों के आंकड़े सूर्यकुमार यादव
    रिंकू सिंह ने किया खुलासा, बताया भारतीय टीम में जगह मिलने पर कैसा लगा था रिंकू सिंह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025