LOADING...
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली ने अपने विदाई मैच में जड़ा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली ने अपने विदाई मैच में शतक जड़ा है

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली ने अपने विदाई मैच में जड़ा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स

Mar 01, 2026
01:38 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी (158) खेली। यह उनके वनडे करियर का 8वां और भारत के खिलाफ तीसरा शतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 79 गेंदों में पूरा किया। यह उनके करियर का आखिरी वनडे मैच था, जिसे उन्होंने शतक जड़ते हुए यादगार बना दिया। आइए उनकी पारी और आंकड़े जानते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही हीली की पारी और साझेदारी?

ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करते हुए 32 रन के कुल स्कोर पर फीबी लिचफील्ड (14) के रूप में पहला झटका लगा था। उसके बाद हीली ने जॉर्जिया वॉल (62) के साथ दूसरे विकेट के लिए 104 रन और बेथ मूनी (106*) के साथ तीसरे विकेट के लिए 145 रन की साझेदारी करते हुए अपना शतक पूरा किया। वह अपनी पारी में 98 गेंदों में 27 चौके और 2 बेहतरीन छक्कों की मदद से 158 रन बनाकर आउट हुईं।

जानकारी

आखिरी वनडे मैच में शतक जड़ने वाली दूसरी खिलाड़ी

क्रिकबज के अनुसार, हीली अपने आखिरी वनडे में शतक जड़कर खास उपलब्धि हासिल की है। वह ऐसा करने वाले केवल दूसरी महिला बल्लेबाज हैं। उनसे पहले दक्षिण अफ्रीका की जोमारी लोगटेनबर्ग ने भी आखिरी वनडे में शतक जड़ा था।

Advertisement

घोषणा

हीली ने जनवरी में की थी संन्यास की घोषणा

हीली ने जनवरी में ऐलान किया था कि वह घरेलू मैदान पर भारत के साथ होने वाली बहु-प्रारूपीय सीरीज के बाद पेशेवर क्रिकेट से संन्यास ले लेंगी। उन्होंने कहा था, "आज आधिकारिक तौर पर घोषणा कर रही हूं, जैसा कि आप सुन रहे हैं, कि मैं भारत के खिलाफ सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले रही हूं।" हीली मार्च में होने वाले एकमात्र महिला टेस्ट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगी।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है हीली का वनडे करियर?

हीली ने 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे करियर शुरू किया था। उन्होंने 126 मैचों में उन्होंने 37.02 के औसत से 3,777 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 100.69 की है, जो इस प्रारूप में 1,700 से अधिक रन बनाने वाली किसी भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों में सबसे अधिक है। अपने शानदार करियर में हीली ने 8 शतक और 19 अर्धशतक जड़े। उनका करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 170 रन रहा है। वह ऑस्ट्रेलिया की 5वीं सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं।

Advertisement