NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / तीसरा टी-20: भारत ने अफगानिस्तान को सुपर ओवर में हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    तीसरा टी-20: भारत ने अफगानिस्तान को सुपर ओवर में हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
    भारतीय क्रिकेट टीम को सीरीज में शानदार जीत मिली है (तस्वीर: एक्स/ @BCCI)

    तीसरा टी-20: भारत ने अफगानिस्तान को सुपर ओवर में हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 17, 2024
    11:23 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 3 मैच की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा।

    2 सुपर ओवर के बाद मैच का नतीजा निकला और भारतीय टीम को जीत मिली। इसी के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 212 रन बनाए थे। जवाब में अफगानिस्तान ने भी इतने ही रन बनाए।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    मैच 

    मैच का लेखा जोखा 

    टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित (121) और रिंकू सिंह (69) की धमाकेदार पारियों की मदद से भारत ने 212 रन बनाए।

    जवाब में रहमानुल्लाह गुरबाज (50), इब्राहिम जरदान (50) ने अफगानिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई।

    उसके बाद गुलबदीन नायब (55) की आखिरी ओवर में शानदार पारी के कारण मैच टाई हो गया।

    भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने 3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट झटके।

    रोमांच

    सुपर ओवर का रोमांच

    अफगानिस्तान ने पहले सुपर ओवर में 16 रन बनाए और भारत को 17 रन का लक्ष्य दिया।

    रोहित ने 4 गेंद में 13 रन तो बनाए, लेकिन आखिरी गेंद पर टीम को जीत नहीं मिल पाई और सुपर ओवर ड्रॉ रहा।

    इसके बाद दूसरा सुपर ओवर हुआ। भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 11 रन बनाए। रोहित और रिंकू ने अपने विकेट गंवा दिए।

    जवाब में अफगानिस्तान की टीम सिर्फ 1 रन बना पाई। रवि बिश्नोई ने 2 विकेट झटके।

    शतक

    रोहित शर्मा ने 5वां शतक जड़ा

    रोहित ने मैच में 69 गेंद का सामना किया और 121 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनके बल्ले से 11 चौके और 8 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 175.36 की रही।

    उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक जड़ने के मामले में सूर्यकुमार यादव और ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ दिया है।

    दोनों के नाम 4-4 शतक हैं। बाबर आजम, कॉलिन मुनरो और के सबावून डेविसी 3-3 शतकों के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

    भारतीय कप्तान के 5 शतक हो गए हैं।

    पारी

    रिंकू ने बनाया अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर 

    मैच में रिंकू ने 39 गेंद का सामना करते हुए 69 रन की पारी खेली। उनके बल्ले से 2 चौके और 6 शानदार छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 176.92 की रही।

    यह इस खिलाड़ी के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा अर्धशतक और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है।

    उन्होंने भारत के लिए 15 टी-20 मुकाबले खेले हैं और इसकी 11 पारियों में 7 बार नाबाद रहते हुए 356 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 176.24 और औसत 89.00 की रही है।

    साझेदारी

    भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी 

    रोहित और रिंकू के बीच मैच में 190 रन की साझेदारी हुई। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में किसी भी भारतीय जोड़ी की सबसे बड़ी साझेदारी है।

    उन्होंने संजू सैमसन और दीपक हुड्डा का रिकॉर्ड तोड़ा है, दोनों ने आयरलैंड के खिलाफ 176 रन जोड़े थे।

    रोहित और केएल राहुल की जोड़ी ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 165 रन जोड़े थे। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल वेस्टइंडीज के खिलाफ 165 रन की साझेदारी कर चुके हैं।

    रिकॉर्ड

    कोहली के नाम आया अनचाहा रिकॉर्ड 

    कोहली अपनी पारी की पहली गेंद पर ही पवेलियन लौट गए। कोहली का यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला गोल्डन डक (पहली गेंद पर आउट होना) है।

    वह पांचवीं बार खाता खोले बिना पवेलियन लौटे।

    इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2017 0(2), आयरलैंड के खिलाफ साल 2018 0(2), इंग्लैंड के खिलाफ साल 2021 0(5) और श्रीलंका के खिलाफ साल 2022 0(4) में खाता खोले बिना आउट हुए हैं।

    पारी

    गुरबाज ने छठा अर्धशतक जड़ा

    गुरबाज ने मैच में 32 गेंद का सामना किया और 50 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 156.25 की रही।

    यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का छठा अर्धशतक रहा। उन्होंने अफगानिस्तान के लिए 49 मैच खेले हैं और इसकी 49 पारियों में 25.93 की औसत से 1,271 रन बनाए हैं।

    उनकी स्ट्राइक रेट 137.10 की रही है। उन्होंने 1 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100 रन है।

    कप्तान

    जरदान ने लगाया चौथा अर्धशतक 

    अफगानिस्तान के कप्तान जरदान ने मैच में काफी संघर्ष किया। उन्होंने 41 गेंद का सामना करते हुए 50 रन बनाए।

    उनके बल्ले से 4 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 121.95 की रही। यह उनके अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर का चौथा अर्धशतक था।

    उन्होंने अफगानिस्तान के लिए 30 मुकाबले खेले हैं। इसकी 30 पारियों में 4 बार नाबाद रहते हुए 699 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 64 रन रहा है।

    बल्लेबाजी

    गुलबदीन की शानदार पारी नहीं दिला पाई टीम को जीत 

    गुलबदीन ने 23 गेंद का सामना किया और 55 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 239.13 की रही।

    ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा अर्धशतक रहा। हालांकि, वह टीम को जीत नहीं दिला पाए।

    उन्होंने अब तक अफगानिस्तान के लिए 61 मैच खेले हैं और इसकी 50 पारियों में 15 बार नाबाद रहते हुए 727 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 124.91 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 57 रन है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    चंद्रमा के उत्तरी हिस्से में लैंडिंग की तैयारी में जापानी कंपनी, 6 जून को उतरेगा लैंडर  जापान
    'भूल चूक माफ' ने पार किया 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा, 11वें दिन रहा ऐसा हाल  राजकुमार राव
    जासूसी के आरोप में पंजाब से व्यक्ति गिरफ्तार, 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान लीक की जानकारी पाकिस्तान समाचार
    टोयोटा FJ क्रूजर का डिजाइन आया सामने, जानिए कैसा होगा लुक  टोयोटा

    भारतीय क्रिकेट टीम

    अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ बनाया अपना सर्वोच्च टी-20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर, दिया 159 रन का लक्ष्य अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    भारत ने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अफगानिस्तान को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 11 बार नहीं खुला रोहित शर्मा का खाता, जानिए अन्य खिलाड़ियों के आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    भारत बनाम अफगानिस्तान: शिवम दुबे ने जड़ा दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान, इब्राहिम जादरान संभालेंगे कमान   भारतीय क्रिकेट टीम
    अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रोहित-कोहली की वापसी भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अफगानिस्तान के खिलाफ कैसे हैं विराट कोहली के आंकड़े? भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम अफगानिस्तान: टी-20 सीरीज की टीमें, कार्यक्रम और सभी अहम जानकारी  भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    रणजी ट्रॉफी 2024: रियान पराग ने लगातार दूसरे मुकाबले में जड़ा शतक, जानिए उनके आंकड़े  रियान पराग
    न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 में पाकिस्तान को हराया, सीरीज में 2-0 से बनाई बढ़त न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: एडम मिल्ने ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरी बार लिए 4 विकेट, जानिए आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    बाबर आजम ने अर्धशतक जड़कर तोड़ा विराट कोहली का यह बड़ा रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े  बाबर आजम

    टी-20 क्रिकेट

    श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे: पहले टी-20 मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम अफगानिस्तान, दूसरा टी-20: होल्कर क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम से जुड़ा हाल भारतीय क्रिकेट टीम
    शॉन मार्श ने सभी तरह की क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    टी-20 सीरीज: फिन एलन ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर, जानिए उनके आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025