NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / तीसरा टी-20: भारत ने अफगानिस्तान को दिया 213 रन का लक्ष्य, रोहित शर्मा ने शतक जड़ा 
    अगली खबर
    तीसरा टी-20: भारत ने अफगानिस्तान को दिया 213 रन का लक्ष्य, रोहित शर्मा ने शतक जड़ा 
    रोहित शर्मा और रिंकू सिंह के बीच शानदार साझेदारी हुई (तस्वीर: एक्स/ @BCCI)

    तीसरा टी-20: भारत ने अफगानिस्तान को दिया 213 रन का लक्ष्य, रोहित शर्मा ने शतक जड़ा 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 17, 2024
    08:53 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 212 रन बनाए हैं।

    भारतीय टीम से कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक नाबाद 121 रन बनाए। उनके अलावा रिंकू सिंह ने भी नाबाद 69 रन की पारी खेली।

    अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट फरीद अहमद मलिक ने लिए, उन्होंने 20 रन खर्च किए।

    आइए भारतीय टीम की पारी पर एक नजर डालते हैं।

    पॉवरप्ले

    पॉवरप्ले में भारत ने खोए 4 विकेट 

    टॉस जीतकर भारतीय कप्तान रोहित ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला गलत साबित हुआ और सिर्फ 22 रन पर टीम के 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।

    इसके बाद रोहित (121) और रिंकू (69) के बीच 95 गेंद में 190 रन की साझेदारी हुई और दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय पारी को संभाल लिया।

    पिछले 2 मैच में खाता नहीं खोलने वाले रोहित ने मैच में कप्तानी पारी खेली।

    आउट

    कोहली के नाम आया यह अनचाहा रिकॉर्ड 

    विराट कोहली अपनी पारी की पहली गेंद पर ही आउट हो गए।

    उन्हें फरीद ने आउट किया। कोहली का यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला गोल्डन डक (पहली गेंद पर आउट होना) है।

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह पांचवीं बार खाता खोले बिना पवेलियन लौटे।

    इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2017 0(2), आयरलैंड के खिलाफ साल 2018 0(2), इंग्लैंड के खिलाफ साल 2021 0(5) और श्रीलंका के खिलाफ साल 2022 0(4) में खाता खोले बिना आउट हुए हैं।

    अर्धशतक

    रोहित टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

    रोहित ने 69 गेंद का सामना करते हुए 121 रन बनाए। उनके बल्ले से 11 चौके और 8 छक्के निकले। इस शतकीय पारी के साथ उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक जड़ने के मामले में भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ दिया है।

    इनके नाम 4-4 शतक हैं। बाबर आजम, कॉलिन मुनरो और के सबावून डेविसी 3-3 शतकों के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

    रोहित के 5 शतक हो गए हैं।

    रिकॉर्ड

    रोहित कप्तान के तौर पर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

    रोहित ने अपनी पारी के दौरान कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह टी-20 क्रिकेट में अब भारतीय कप्तान के तौर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    कोहली ने कप्तान के तौर पर 47.57 की औसत से 1,570 रन बनाए थे। उनके बल्ले से इस दौरान 13 अर्धशतक निकले थे।

    रोहित और कोहली के अलावा सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारतीय कप्तान के रूप में 1,000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

    सर्वश्रेष्ठ

     रिंकू ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाया अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर

    मैच में रिंकू ने 39 गेंद का सामना करते हुए 69 रन की पारी खेली। उनके बल्ले से 2 चौके और 6 छक्के निकले।

    उनकी स्ट्राइक रेट 176.92 की रही। यह इस खिलाड़ी के करियर का दूसरा अर्धशतक है।

    उन्होंने अब तक भारत के लिए 15 टी-20 मुकाबले खेले हैं और इसकी 11 पारियों में 7 बार नाबाद रहते हुए 356 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 176.24 और औसत 89.00 की रही है।

    साझेदारी 

    भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी 

    रोहित और रिंकू के बीच 190 रन की साझेदारी हुई। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में किसी भी भारतीय जोड़ी की सबसे बड़ी साझेदारी है।

    उन्होंने संजू सैमसन और दीपक हुड्डा का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 176 रन जोड़े थे।

    तीसरे स्थान पर रोहित और केएल राहुल की जोड़ी है, जिन्होंने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 165 रन जोड़े थे।

    यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल वेस्टइंडीज के खिलाफ 165 रन की साझेदारी कर चुके हैं।

    जानकारी

    कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के 

    रोहित ने इस पारी के दौरान एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने इयोन मोर्गन का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिनके कप्तान के तौर पर 86 छक्के थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    रोहित शर्मा

    ताज़ा खबरें

    चंद्रमा के उत्तरी हिस्से में लैंडिंग की तैयारी में जापानी कंपनी, 6 जून को उतरेगा लैंडर  जापान
    'भूल चूक माफ' ने पार किया 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा, 11वें दिन रहा ऐसा हाल  राजकुमार राव
    जासूसी के आरोप में पंजाब से व्यक्ति गिरफ्तार, 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान लीक की जानकारी पाकिस्तान समाचार
    टोयोटा FJ क्रूजर का डिजाइन आया सामने, जानिए कैसा होगा लुक  टोयोटा

    भारतीय क्रिकेट टीम

    रोहित शर्मा के पास धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, अफगानिस्तान को 3-0 से हराना होगा रोहित शर्मा
    मोहाली की सर्दी में भारतीय टीम ने किया अभ्यास, BCCI ने साझा किया मजेदार वीडियो कुलदीप यादव
    पहला टी-20: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    भारत बनाम अफगानिस्तान: पहले टी-20 से बाहर हुए यशस्वी जायसवाल, जानिए क्या है कारण  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    भारत बनाम अफगानिस्तान: दूसरे टी-20 मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: दूसरे टी-20 मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: जोश क्लार्कसन तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय से हुए बाहर, जानिए कारण न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे: पहले टी-20 मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    टी-20 सीरीज: फिन एलन ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर, जानिए उनके आंकड़े  टी-20 क्रिकेट
    टी-20 क्रिकेट: हारिस रऊफ पाकिस्तान के तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: फखर जमान ने 23 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक, पूरे किए 6,000 टी-20 रन फखर जमान
    रणजी ट्रॉफी 2024: रियान पराग ने लगातार दूसरे मुकाबले में जड़ा शतक, जानिए उनके आंकड़े  रियान पराग

    रोहित शर्मा

    IPL 2024: कप्तान के तौर पर कैसे हैं रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के आंकड़े? हार्दिक पांड्या
    विराट कोहली और रोहित शर्मा के विकिपीडिया पेज को अक्टूबर-नवंबर के दौरान सर्वाधिक बार देखा गया विराट कोहली
    ग्लेन मैक्सवेल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में एक टीम के खिलाफ तीसरे सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा का दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025