भारत बनाम अफगानिस्तान: विराट कोहली की जगह पर वनडे टीम में शामिल होंगे रुतुराज गायकवाड़- रिपोर्ट
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम को 13 जून से अफगानिस्तान क्रिकेट टीम से वनडे सीरीज खेलनी है। 3 मैचों की इस सीरीज से विराट कोहली चोट के चलते बाहर हो चुके हैं। इस बीच खबर है कि कोहली की जगह पर रुतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल किया जा सकता है। वहीं, रजत पाटीदार को इंडिया-A की टीम में जगह मिल सकती है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
रिपोर्ट
IPL 2026 फाइनल के दौरान चोटिल हुए कोहली
कोहली को यह चोट IPL 2026 के फाइनल के दौरान लगी थी। उन्होंने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ नाबाद 75 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, कोहली को कम से कम 2 हफ्ते आराम करने की सलाह दी गई है। वह 20 जून को होने वाले आखिरी वनडे तक फिट हो सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें इस सीरीज से आराम दिया गया है। इसकी औपचारिक घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।
करियर
गायकवाड़ ने अब तक खेले हैं 9 वनडे मैच
गायकवाड़ ने 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से अपने वनडे करियर का आगाज किया था। उन्होंने अब तक 9 वनडे की 8 पारियों में 28.50 की औसत के साथ 228 रन बनाए हैं। वह 1 शतक से पहले 1 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। बता दें कि उन्होंने अपना शतक दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध (123*) और इकलौता अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (79 रन) बनाया था। गायकवाड़ भारत की ओर से 23 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेल चुके हैं।
जानकारी
क्या रोहित होंगे सीरीज से बाहर?
रोहित शर्मा भी चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर होने हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यशस्वी जायसवाल को टीम में मौका मिल सकता है।
पाटीदार
इंडिया-A में शामिल होंगे पाटीदार
गायकवाड़ को मेजबान श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंडिया-A की टीम में चुना गया था। अब उनकी गैरमौजूदगी में इंडिया-A की टीम में पाटीदार को चुना जा सकता है। बता दें कि पाटीदार ने IPL 2026 में उम्दा प्रदर्शन किया था और उनकी कप्तानी में RCB ने लगातार दूसरा खिताब जीता था। इस त्रिकोणीय सीरीज का आगाज 9 जून से होगा और फाइनल मुकाबला 21 जून को खेला जाएगा।