LOADING...
एकमात्र टेस्ट: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन 
भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट की टॉस रिपोर्ट

एकमात्र टेस्ट: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन 

संपादन आदर्श कुमार
Jun 06, 2026
09:04 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम एकमात्र टेस्ट मैच के लिए आमने-सामने हैं। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगी। दूसरी तरफ हश्मतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी में अफगान टीम कड़ी चुनौती देने का प्रयास करेगी। मुल्लांपुर स्टेडियम में पहला टेस्ट मैचखे

हेड-टू-हेड

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीता है एकमात्र टेस्ट

अब तक ये दोनों टीमें टेस्ट में एक बार (2018) आपस में भिड़ी थी, जिसे भारत ने पारी और 262 रन से जीता था। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए उस मैच में मेजबान ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे, जिसमें मुरली विजय और शिखर धवन ने शतक लगाए थे। जवाब में अफगान टीम की पहली पारी 109 रन पर सिमटी थी। इसके बाद फॉलऑन खेलते हुए मेहमान टीम दूसरी पारी में 103 रन पर ढेर हुई थी।

प्लेइंग इलेवन

 ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

ऐसी है भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। ऐसी है अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहीदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नंगेयालिया खरोटे, जियाउर रहमान शरीफी और मोहम्मद सलीम साफी। भारतीय टीम की ओर से मानव सुथार अपना पहला मुकाबले खेलेंगे।

Advertisement

पिच

कैसा होगा पिच का मिजाज?

यादविंद्र सिंह स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से काली मिट्‌टी की की जगह रेत से तैयार की गई है। इससे यहां स्पिनरों के मुकाबले तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। इसी तरह इस पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाजों के लिए समान अवसर होते हैं। हालांकि, बल्लेबाजों के लिए रन बनाने के लिए अपनी नजरें जमानी होती है। ऐसे में इस मैदान पर एक मजेदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Advertisement

नजरें

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें

गिल ने पिछले 9 मुकाबलों में 983 रन बनाए हैं। राहुल के बल्ले से 10 मैच में 813 रन निकले हैं। अफगानिस्तान के लिए रहमत शाह ने पिछले 9 टेस्ट मैच में 45.76 की औसत से 778 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में सिराज ने 10 टेस्ट मैच में 43 विकेट लिए हैं। कुलदीप ने 4 मुकाबलों में 20 विकेट झटके हैं। अफगानिस्तान से जियाउर रहमान ने 1 मैच में 7 और कैस ने 2 मैचों में 3 विकेट चटकाए हैं।

जानकारी

कैसा रहेगा मुल्लांपुर का मौसम?

एक्यूवेदर के अनुसार, 6 जून को मुल्लांपुर में बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना 25 प्रतिशत है। ऐसे में मैच में बारिश का खलल पड़ सकता है।

डेब्यू

मानव सुथार के आंकड़ों पर एक नजर 

मानव घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 29 मुकाबले खेले हैं और इसकी 52 पारियों में 25.76 की औसत से 129 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 8 बार 4 विकेट हॉल और 6 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8/33 का रहा है। बल्लेबाजी में इस खिलाड़ी ने 48 पारियों में 25.54 की औसत से 945 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से एक शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं।

Advertisement