NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारत के शीर्ष 5 बल्लेबाज
    खेलकूद

    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारत के शीर्ष 5 बल्लेबाज

    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारत के शीर्ष 5 बल्लेबाज
    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 25, 2023, 05:46 pm 1 मिनट में पढ़ें
    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारत के शीर्ष 5 बल्लेबाज
    न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टी-20 में रन बनाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं (फोटो: ट्विटर/@bcci)

    भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच 27 जनवरी से तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आगाज हो रहा है। इसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में राहुल त्रिपाठी, पृथ्वी शॉ, ईशान किशन जैसे युवा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। न्यूजीलैंड की युवा टीम भी वनडे सीरीज की हार का बदला लेना चाहेगी। आइए न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पांच भारतीय बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।

    रोहित ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ भारत की ओर से टी-20 में सबसे अधिक रन रोहित ने बनाए हैं। हालांकि, इस सीरीज में वह टीम का हिस्सा नहीं है। उन्होंने 17 मैच में 34.06 की औसत और 141.16 की स्ट्राइक रेट से 511 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने छह अर्धशतक के साथ 37 चौके और 27 छक्के लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 80 रन रहा है। वह दो बार नॉट आउट रहे हैं और 362 गेंदों का सामना किया है।

    केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 46.00 की औसत से बनाए हैं रन

    रोहित के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने बनाए हैं और वह भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने आठ मैच में 46.00 की शानदार औसत से 511 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 137.40 का रहा है। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक के साथ 26 चौके और 13 छक्के भी लगाए हैं। वह एक बार नॉटआउट रहे हैं और 234 गेंदों का सामना किया है।

    विराट कोहली ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ किया है शानदार प्रदर्शन

    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी कोहली हैं। उन्होंने 10 मैच खेले हैं और 34.55 की औसत से 311 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 138.33 का रहा है। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक के साथ 29 चौके और आठ छक्के लगाए हैं। वह एक बार नॉटआउट रहे हैं और 224 गेंदों का सामना किया है। वह भी इस सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।

    श्रेयस अय्यर भी टीम का हिस्सा नहीं 

    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी श्रेयस अय्यर हैं। वह भी इस सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं हैं। चोट के कारण वह टीम से बाहर हो गए हैं। उन्होंने 13 टी-20 मैच खेले हैं और 25.00 की औसत से 225 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 58 रन और स्ट्राइक रेट 124.30 का है। उन्होंने 14 चौके और 10 छक्के लगाए हैं और दो बार नॉटआउट रहे हैं।

    महेंद्र सिंह धोनी का भी बल्ला न्यूजीलैंड के खिलाफ खूब चला

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में पांचवें नंबर पर आते हैं। उन्होंने 11 मैच खेले हैं और 37.16 की औसत से 223 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 111.50 का रहा है। उन्होंने 15 चौके और छह छक्के लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 49 रन रहा है। 200 गेंद का सामना करने वाले धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी शतक या अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    रोहित शर्मा
    भारतीय क्रिकेट टीम
    केएल राहुल

    ताज़ा खबरें

    रेनो डस्टर का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में होगा लॉन्च, जानिए क्या है कंपनी की योजना   रेनो की कारें
    जीरे को अपनी डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ खान-पान
    इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम घोषित, काइल जैमीसन की वापसी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    महिंद्रा XUV300 बनाम नई हुंडई वेन्यू: जानिए कौन सी गाड़ी है आपके लिए बेस्ट   महिंद्रा एंड महिंद्रा

    विराट कोहली

    शुभमन गिल ने शतक लगाने के इस मामले में की विराट कोहली की बराबरी, जानें रिकॉर्ड शुभमन गिल
    विराट कोहली ने शुभमन गिल की तारीफ में किया पोस्ट, बताया भविष्य का सितारा शुभमन गिल
    शुभमन गिल तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बने शुभमन गिल
    विराट कोहली को है लता मंगेशकर से नहीं मिल पाने का मलाल, कही ये बात लता मंगेशकर

    रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा का टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  क्रिकेट के आंकड़े
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: टी-20 सीरीज की टीमें, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हार्दिक पांड्या
    रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह की क्रिकेट में वापसी को लेकर कही ये बात जसप्रीत बुमराह
    रोहित और गिल के नाम हुआ न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी वनडे ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड शुभमन गिल

    भारतीय क्रिकेट टीम

    कुलदीप यादव बनाम अक्षर पटेल: टेस्ट क्रिकेट में कैसे हैं दोनों के तुलनात्मक आंकड़े?    अक्षर पटेल
    हार्दिक पांड्या बने टी-20 में 4,000 रन और 100 से अधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय हार्दिक पांड्या
    एमएस धोनी वाला रोल निभाने में कोई परेशानी नहीं, परिस्थिति के हिसाब से खेलूंगा- हार्दिक पांड्या हार्दिक पांड्या
    टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    केएल राहुल

    केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की तस्वीरें आई सामने अथिया शेट्टी
    केएल राहुल-अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंधे, वीडियो में सुनील शेट्टी ने कही ये बात अथिया शेट्टी
    अजय देवगन ने अथिया शेट्टी और केएल राहुल को दी शादी की शुभकामना, साझा किया पोस्ट अजय देवगन
    केएल राहुल और आथिया शेट्टी की प्री-वेडिंग शुरू, सुनील शेट्टी ने पपराजी से किया यह वादा अथिया शेट्टी

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023