Loading...
टी-20 अंतरराष्ट्रीय: न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय टीम द्वारा बनाए गए सबसे बड़े टीम स्कोर
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड में कई कमाल के प्रदर्शन रहे हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

टी-20 अंतरराष्ट्रीय: न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय टीम द्वारा बनाए गए सबसे बड़े टीम स्कोर

Oct 21, 2026
04:04 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड की धरती पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम ने कई बार अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से बड़े स्कोर खड़े किए हैं। भारतीय बल्लेबाजों ने कीवी गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक अंदाज दिखाते हुए मैदान के चारों ओर खूब रन बटोरे हैं। ऐसे में आइए आगामी टी-20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दौरान भारतीय टीम द्वारा बनाए गए सबसे बड़े टीम स्कोर पर एक नजर डाल लेते हैं।

#1

208/6- साल 2019

भारतीय टीम ने 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में 208/6 का स्कोर बनाया था। हालांकि, इस मुकाबले में भारत को 4 रन से हार मिली थी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 212/4 का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की ओर से विजय शंकर ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए थे। उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के जड़े थे।

वहीं, दिनेश कार्तिक ने महज 16 गेंदों में 33 रन की तेजतर्रार पारी खेली।

#2

204/4- साल 2020

न्यूजीलैंड में भारतीय टीम का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 2020 में आया था।

विराट कोहली की कप्तानी में ऑकलैंड के मैदान पर 204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को 19 ओवर में 4 विकेट खोकर ही जीत मिल गई थी।

श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाए थे। उनकी पारी में 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

वहीं, केएल राहुल ने 27 गेंदों में 56 रन की पारी खेली थी।

ADVERTISEMENT

#3

191/6- साल 2022

माउंट माउंगानुई के मैदान पर साल 2022 में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191/6 का स्कोर बना दिया था। ये न्यूजीलैंड में उनका तीसरा सबसे बड़ा टीम स्कोर है।

पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 111 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 11 चौके और 7 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 217.64 की थी।

जवाब में कीवी टीम 18.5 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

ADVERTISEMENT

#4

179/5- साल 2020 

साल 2020 में हैमिल्टन के मैदान पर दोनों टीमों के बीच बेहद रोमांचक मैच हुआ था।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 179/5 का स्कोर बनाया था। ये न्यूजीलैंड में उनका चौथा सबसे बड़ा टीम स्कोर है।

रोहित शर्मा ने 40 गेंदों में 65 रन बनाए थे। जवाब में कीवी टीम ने भी 179/5 का स्कोर बनाया था।

भारतीय टीम को सुपर ओवर में जीत मिली थी। रोहित ने आखिरी 2 गेंदों में 2 छक्के जड़कर जीत दिलाई थी।

ADVERTISEMENT