LOADING...
भारत-पाकिस्तान मुकाबला बना टी-20 विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक देखा जाने वाला मैच, जानिए आंकड़े
भारत-पाकिस्तान मुकाबला बना टी-20 विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक देखा जाने वाला मैच

भारत-पाकिस्तान मुकाबला बना टी-20 विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक देखा जाने वाला मैच, जानिए आंकड़े

Feb 20, 2026
02:29 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने गत 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करते हुए विश्व कप में उस पर जीत के अपने रिकॉर्ड को 8-1 कर दिया। इस मुकाबले ने कई डिजिटल रिकॉर्ड भी बनाए हैं। इस विश्व कप के आधाकारिक डिजिटल और प्रसारण सहयोगी जियोहॉटस्टार ने ऐलान किया है कि इस मुकाबले को 16.30 करोड़ लोगाें ने देखा था। यह अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड है।

रिकॉर्ड

भारत-पाकिस्तान मुकाबले में बना यह रिकॉर्ड

जियोहॉटस्टार के अनुसार, टी-20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया यह मुकाबला अब टी-20 विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक देखा जाने वाला मुकाबला बन गया है। इसने टी-20 विश्व कप 2024 में भारत और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले को भी पीछे छोड़ दिया है। इसी तरह इस मुकाबले को 2024 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले से 56 प्रतिशत अधिक लोगों ने देखा है।

संख्या

इस तरह हुई भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दर्शकों में बढ़ोतरी

जियोहॉटस्टार के अनुसार, मोबाइल पर इस मुकाबले ने टी-20 विश्व कप के लीग चरण में सबसे अधिक दर्शकों तक पहुंच दर्ज की, जो पिछले साल के भारत-पाकिस्तान मुकाबले से 1.2 गुना अधिक थी। कनेक्टेड टीवी पर दर्शकों की संख्या में जबरदस्त उछाल आया, जो 2024 संस्करण से 2.4 गुना अधिक थी। इसी तरह इस मैच को सभी स्क्रीनों पर मिलाकर कुल 20 अरब मिनट का समय मिला, जो अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड है।

Advertisement

परिणाम

भारत ने इस तरह दर्ज की जीत

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन (77), कप्तान सूर्यकुमार यादव (32) और शिवम दुबे (27) की पारियों से 175/7 का स्कोर बनाया। पाकिस्तान से सैम अयूब ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। जवाब में पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने निराश किया और टीम 18 ओवर में 114 पर सिमट गई। उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रनों की पारी खेली। भारत से हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट चटकाए।

Advertisement