NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विनोद कांबली ने शराब के नशे में पत्नी से की मारपीट, FIR दर्ज 
    अगली खबर
    विनोद कांबली ने शराब के नशे में पत्नी से की मारपीट, FIR दर्ज 
    विनोद कांबली पर शराब के नशे में पत्नी से मारपीट करने का आरोप लगा है (तस्वीर: ट्विटर/@vinodkambli349)

    विनोद कांबली ने शराब के नशे में पत्नी से की मारपीट, FIR दर्ज 

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 05, 2023
    11:00 am

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली पर पत्नी एंड्रिया हेविट ने शराब के नशे में मारपीट और गाली देने का आरोप लगाया है।

    मुंबई पुलिस से उन्होंने शिकायत की है कि कांबली ने नशे में उन्हें कुकिंग पैन का हैंडल फेंककर मारा, जिसके कारण उनके सिर में चोट लग गई।

    घटना शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे की है। पुलिस ने IPC की धारा 324 और 504 के तहत मामला दर्ज किया है।

    आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

    आरोप

    एंड्रिया ने क्या लगाया है आरोप? 

    एंड्रिया ने अपनी शिकायत में कहा, 'कांबली शराब के नशे में बांद्रा स्थित फ्लैट पहुंचे और मुझे गालियां देनी शुरु कर दीं। इसके बाद वह दौड़कर किचन में गए और कुकिंग पैन का हैंडल ले आए और फेंककर मुझे मारा। मेरे 12 साल के बेटे ने ये सबकुछ देखा। वह डरा-सहमा है। वह मुझे डराते-धमकाते हैं। मुझे और मेरे बच्चे को भी गालियां देते हैं। कुकिंग पैन से मारने के बाद उन्होंने हमें बल्ले से भी पीटा।'

    विवाद

    कांबली का फोन है ऑफ 

    इस पूरे मामले के बाद कांबली का फोन अब ऑफ आ रहा है। शिकायत दर्ज करने से पहले एंड्रिया ने भाभा हॉस्पिटल जाकर अपना उपचार भी कराया था।

    बता दें कि कांबली को पिछले साल फरवरी में भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

    तब उन्होंने शराब के नशे में अपनी गाड़ी से एक दूसरी गाड़ी को टक्कर मार दी थी। उनका क्रिकेट करियर भी अनुशासनहीनता के कारण ज्यादा नहीं चला। वह सचिन तेंदुलकर के बहुत अच्छे दोस्त हैं।

    करियर

    2000 में खेला था आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 

    कांबली ने साल 2000 में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। उसके बाद से वे कई प्रोफेशन में हाथ आजमा चुके हैं, लेकिन उन्हें सफलता कहीं नहीं मिली।

    वह संजय दत्त के साथ कुछ फिल्मों में भी नजर आए थे। उन्होंने पल-पल दिल के साथ, आज का युगांधर और अनर्थ जैसी फिल्में की हैं।

    बाद में ऐड फिल्में भी कीं। आखिर में कोचिंग भी की। आखिरी बार वे 2019 में मुंबई टी-20 लीग में एक टीम की कोचिंग कर रहे थे।

    करियर

    कैसा रहा था कांबली का क्रिकेट करियर?  

    कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट मैच खेले हैं और 54.20 की शानदार औसत से 1,084 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 4 शतक भी निकलें हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 227 रन का है।

    इसके अलावा उन्होंने 104 वनडे मैच भी खेले हैं। जिसमें उन्होंने 32.59 की औसत से कुल 2,477 रन बनाए हैं।

    इसमें उन्होंने दो शतक भी लगाए हैं। वनडे क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 106 रन रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विनोद कांबली
    भारतीय क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    विनोद कांबली

    'बिग बॉस' में नजर आ चुके हैं ये मशहूर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी बॉलीवुड समाचार

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: तीसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा का टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: रविचंद्रन अश्विन का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में यादगार रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े रविचंद्रन अश्विन
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टी-20 की पिच बनाने वाले की छुट्टी, IPL के लिए बनेगी नई पिच भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट

    क्रिकेट समाचार

    नेपाल क्रिकेट बोर्ड ने यौन शोषण के आरोप में संदीप लामिछाने पर लगा बैन हटाया नेपाल क्रिकेट टीम
    ग्लेन मैक्सवेल ने की नेट्स पर वापसी, जल्द खेल सकते हैं चोट के बाद पहला मुकाबला ग्लेन मैक्सवेल
    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर फाइनल: मयंक अग्रवाल शतक से चूके, ऐसा रहा दूसरा दिन  रणजी ट्रॉफी
    टॉम कर्रन ने रेड बॉल क्रिकेट से दूर रहने का निर्णय किया, जानिए क्या है कारण  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025