Page Loader
वनडे में 3,000 छक्के लगाने वाला इकलौता देश बना भारत, जानिए अन्य टीमों के आंकड़े
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए 18 छक्के (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

वनडे में 3,000 छक्के लगाने वाला इकलौता देश बना भारत, जानिए अन्य टीमों के आंकड़े

Sep 24, 2023
07:11 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 399 रन बनाए। शुभमन गिल (104), श्रेयस अय्यर (105) ने शतक और केएल राहुल (52), सूर्यकुमार यादव (72) ने अर्धशतक लगाया। इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने 18 छक्के लगाए। इसके साथ ही भारतीय टीम के वनडे में 3,000 से ज्यादा छक्के हो गए हैं। भारतीय टीम वनडे में ऐसा करने वाली इकलौती टीम है।

आंकड़े

भारतीय टीम ने लगाए 3,007 छक्के

भारतीय टीम ने वनडे में अब तक 3,007 छक्के लगाए हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज (2,953), तीसरे पर पाकिस्तान (2,566), चौथे पर ऑस्ट्रेलिया (2,476) और 5वें पर न्यूजीलैंड (2,387) है। भारतीय टीम सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाली टीम (1,040) भी है। भारत की ओर से दूसरे वनडे में सूर्यकुमार ने सबसे ज्यादा 6 छक्के लगाए। उनके अलावा गिल ने 4, श्रेयस और राहुल ने 3-3 और ईशान किशन के बल्ले से 2 छक्के लगे।

प्रदर्शन

मुकाबले में लगे 18 छक्के

भारत के लिए एक वनडे पारी में सर्वाधिक छक्कों की बात करें तो टीम ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में 19 छक्के लगाए थे। 2023 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में खेले गए वनडे में 19 छक्के लगाए थे। इससे पहले 2007 में भारतीय खिलाड़ियों ने बरमूडा के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन 18 छक्के जड़ दिए थे। साथ ही 2009 में भारतीय टीम ने क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 18 छक्के लगाए थे।