भारत ने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उसने 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़ल ले ली है। लखनऊ में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 19.1 ओवर में 171 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 2 विकेट खोकर सिर्फ 14.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।
लेखा-जोखा
मैच का लेखा-जोखा
मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
वेस्टइंडीज के लिए शाई होप (52) और शेरफेन रदरफोर्ड (56) ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
भारत के लिए पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे नमन धीर ने 3 विकेट चटकाए। वहीं, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को 2-2 सफलता मिली।
जवाब में ईशान किशन (37*) और श्रेयस अय्यर (102*) की शानदार पारियों के दम पर भारत को आसान जीत मिल गई।
अर्धशतक
होप ने भारत के खिलाफ पहला अर्धशतक लगाया
होप ने मैच में 37 गेंदों का सामना किया और 52 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 140.54 की रही।
ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 13वां अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में पूरा किया।
भारत के खिलाफ इस प्रारूप में उन्होंने अपना पहला ही पचासा लगाया। उन्होंने 71 मैचों की 69 पारियों में 30.42 की औसत और 136.70 की स्ट्राइक रेट से 1,795 रन बनाए हैं।
पारी
ऐसी रही रदरफोर्ड की पारी
रदरफोर्ड ने 34 गेंदों का सामना किया और 56 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 164.71 की रही।
उन्होंने 31 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रदरफोर्ड का 7वां अर्धशतक रहा, जबकि भारत के खिलाफ इस प्रारूप में उन्होंने पहली बार 50+ का स्कोर बनाया।
अब तक उन्होंने 49 पारियों में 25.21 की औसत और 148.52 की स्ट्राइक रेट से 958 रन बनाए हैं।
डेब्यू
डेब्यू मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले भारतीय स्पिन गेंदबाज
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले भारतीय स्पिनरों की सूची में नमन धीर ने जगह बना ली है।
उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू मुकाबले में 31 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
उनसे बेहतर प्रदर्शन प्रज्ञान ओझा ने किया था, जिन्होंने डेब्यू मैच में 21 रन देकर 4 विकेट लिए थे। अक्षर पटेल ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पर 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। नमन सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
शतक
अय्यर ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक लगाया
अय्यर ने 43 गेंदों का सामना किया और 102 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके बल्ले से 10 चौके और 6 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 237.21 की रही।
ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला ही शतक साबित हुआ, जिसे उन्होंने केवल 42 गेंदों में पूरा किया।
अय्यर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के बाद कप्तान के तौर पर शतक जड़ने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बने।
बतौर कप्तान अय्यर ने अपना तीसरा 50+ का स्कोर बनाया।
सफल
अय्यर ने ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में अय्यर ने नाबाद 102 रन की पारी खेलकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
वह सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
इस मामले में केएल राहुल दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में नाबाद 101 रन बनाए थे।
रोहित ने उसी साल इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में नाबाद 100 रन बनाए थे।
प्रारूप
तीनों प्रारूप में शतक लगाने वाले भारतीय बने अय्यर
अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शतक जड़कर खास सूची में अपनी जगह बना ली है।
वह भारत के लिए तीनों प्रारूपों में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं।
इस सूची में सुरेश रैना, रोहित, राहुल, विराट कोहली, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल पहले से मौजूद हैं।
अय्यर पूर्ण सदस्य देशों के कप्तानों में सबसे तेज टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वालों की सूची में चौथे स्थान पर आ गए हैं।