LOADING...
टी-20 विश्व कप इतिहास में खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारियों पर नजर, शीर्ष पर है यह भारतीय
युवराज सिंह ने टी-20 विश्व कप 2007 में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगाए थे लगातार 6 छक्के (तस्वीर: फाइल)

टी-20 विश्व कप इतिहास में खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारियों पर नजर, शीर्ष पर है यह भारतीय

Jan 30, 2026
03:56 pm

क्या है खबर?

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच आयोजित होने वाले टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत में अब केवल एक सप्ताह का समय बचा है। क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारुप के इस विश्व कप में गेंद और बल्ले की बीच एक दिलचस्प जंग देखने को मिलेगी। ऐसे में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले टी-20 विश्व कप इतिहास में खेली गई कुछ सर्वश्रेष्ठ पारियों पर नजर डाल लेते हैं।

#1

युवराज सिंह - 58 रन बनाम इंग्लैंड, 2007

दक्षिण अफ्रीका में पहले टी-20 विश्व कप 2007 में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में लगातार 6 छक्के लगाकर इतिहास रचा था। वह टी-20 क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी थे। उन्होंने महज 12 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया था, जो आज भी कायम है। उन्होंने 16 गेंदों में 58 रन बनाए थे। भारत के 218 रन के जवाब में इंग्लिश टीम 200 रन सिमट गई थी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें युवराज सिंह के 6 छक्के

Advertisement

#2

माइकल हसी - 60* रन बनाम पाकिस्तान, सेमीफाइनल 2010

इस सूची में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी दूसरे नंबर पर है। उन्होंने टी-20 विश्व कप 2010 के सेमीफाइनल में 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ 24 गेंदों में नाबाद 60 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। आखिरी ओवर में 18 रनों की जरूरत थी। ऐसे में हसी ने सईद अजमल की गेंदों पर 3 छक्के और एक चौका लगाकर एक गेंद शेष रहते जीत दिलाई थी।

Advertisement

#3

कार्लोस ब्रेथवेट - 34* रन बनाम इंग्लैंड, फाइनल 2016

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कार्लोस ब्रेथवेट सूची में तीसरे नंबर पर है। उन्होंने टी-20 विश्व कप 2016 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 10 गेंदों पर नाबाद 34 रन बनाते हुए वेस्टइंडीज को विश्व चैंपियन बनाया था। इंग्लैंड के 155/9 के जवाब में वेस्टइंडीज का एक समय स्कोर 107/6 था। इसके बाद उसे आखिरी ओवर में 19 रनों की जरूरत थी। उस दौरान ब्रेथवेट ने बेन स्टोक्स की पहली 4 गेंदों पर छक्के जड़कर टीम को दूसरी बार चैंपियन बना दिया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें ब्रेथवेट के लगातार 4 छक्के

#4

विराट कोहली - 82* बनाम पाकिस्तान, 2022

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टी-20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंदों पर 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद नाबाद 82 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। पाकिस्तान के 158/8 के जवाब में भारत ने 31/4 विकेट गंवा दिए थे। उसके बाद कोहली ने हार्दिक पांड्या (40) के साथ 113 रन की साझेदारी की। कोहली ने हारिस रऊफ के आखिरी ओवर में छक्का जड़कर भारत को हारा हुआ मैच जिताया था।

#5

कोहली - 76 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, फाइनल 2024

टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल में कोहली द्वारा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 76 रन की पारी भी सूची में शामिल है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत का स्कोर 34/3 हो गया था। उसके बाद कोहली ने 59 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों से 76 रन की पारी खेलकर स्कोर को 176-7 तक पहुंचाया। प्रोटियाज टीम 169/8 रन ही बना पाई। इस तरह भारत ने अपना दूसरा खिताब जीत और कोहली 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने।

Advertisement