Loading...
WTC 2027-31 के मुकाबलों का प्रस्ताव रखेगा ICC, बड़े टूर्नामेंटों पर भी होगी चर्चा
जय शाह इस बैठक का हिस्सा होंगे (फाइल तस्वीर)

WTC 2027-31 के मुकाबलों का प्रस्ताव रखेगा ICC, बड़े टूर्नामेंटों पर भी होगी चर्चा

Nov 11, 2026
03:18 pm

क्या है खबर?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के 2027-29 और 2029-31 चक्रों के मुकाबलों का प्रस्ताव रखने की तैयारी में है। यह प्रस्ताव ICC की बोर्ड बैठकों के दौरान पेश किया जाएगा। ये बैठकें आज से शुरू हो गई हैं और 15 नवंबर तक चलेंगी। इस साल की आखिरी दौर की इन बैठकों में दुनिया भर के क्रिकेट प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इसके लिए सभी प्रतिनिधि इंडोनेशिया के बाली में जुटेंगे।

आगाज

WTC की शुरुआत 2019 में हुई थी 

WTC की शुरुआत 2019 में हुई थी। इसकी अंक तालिका टीमों के हासिल किए गए अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार होती है।

प्रत्येक जीत पर टीम को 12 अंक मिलते हैं, जबकि मैच ड्रॉ पर टीमों को 4-4 अंक दिए जाते हैं।

मुकाबला टाई रहने पर टीम को 6 अंक मिलते हैं। हारने पर अंक नहीं कटते, लेकिन धीमी ओवर गति के कारण अंक गंवाने पड़ सकते हैं।

अंक तालिका की शीर्ष 2 टीमें फाइनल में पहुंचती हैं।

WTC

2028 से 2035 तक होने वाले ICC टूर्नामेंट पर भी होगी चर्चा 

WTC के मुकाबलों के प्रस्ताव के साथ ही ICC 2028 से 2035 तक होने वाले सभी प्रमुख पुरुष टूर्नामेंटों के आयोजन की समय-सीमा भी पेश करेगा।

यह प्रस्ताव ICC के व्यापक एजेंडे का हिस्सा माना जा रहा है।

इसमें इस साल जुलाई में हुई ICC की वार्षिक बैठक के दौरान गठित 2 नई समितियों की शुरुआती प्रतिक्रियाएं भी शामिल होंगी।

इनमें फ्रेंचाइजी लीग समीक्षा समूह और संचालन समीक्षा समिति भी शामिल हैं।

ADVERTISEMENT

फ्रेंचाइजी

क्या काम करेगी फ्रेंचाइजी लीग समीक्षा?

फ्रेंचाइजी लीग समीक्षा समूह का गठन ICC के मौजूदा मंजूरी ढांचे से जुड़े नियमों को बेहतर बनाने के उपाय तलाशने के लिए किया गया है।

इसका उद्देश्य दुनिया भर में बढ़ती फ्रेंचाइजी लीगों से पैदा हो रही नई चुनौतियों के बीच क्रिकेट व्यवस्था को और सुरक्षित व मजबूत बनाना है।

वहीं, संचालन समीक्षा समिति ICC के प्रशासन की व्यापक समीक्षा पूरी करने के बाद अपनी शुरुआती सिफारिशें पेश करने वाली है।

ADVERTISEMENT

ICC

जय शाह ने कही ये बात

ICC चेयरमैन जय शाह ने इन बैठकों को क्रिकेट की वैश्विक संस्था के रूप में ICC की ताकत दिखाने का अहम अवसर बताया।

उन्होंने कहा, "ICC बोर्ड और समितियों की बैठकें खेल की वैश्विक संचालन संस्था के रूप में ICC की मजबूती को दर्शाती हैं।"

शाह ने आगे कहा कि इस तरह की बैठकें विचारों के आदान-प्रदान आपसी सहयोग को मजबूत करने और क्रिकेट के भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण अवसर देती हैं।

ADVERTISEMENT