NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जनवरी के लिए शुभमन गिल ने जीता पुरस्कार  
    अगली खबर
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जनवरी के लिए शुभमन गिल ने जीता पुरस्कार  
    शुभमन गिल ने पिछले महीने वनडे में लगाया था दोहरा शतक (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जनवरी के लिए शुभमन गिल ने जीता पुरस्कार  

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 13, 2023
    04:27 pm

    क्या है खबर?

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को जनवरी महीने का 'प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना है।

    उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी मोहम्मद सिराज और न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को पीछे छोड़कर यह सम्मान हासिल किया है।

    दूसरी तरफ महिला वर्ग में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार इंग्लैंड की ग्रेस स्क्रिवेंस को मिला है।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    गिल 

    जनवरी में जबरदस्त रहा था गिल का प्रदर्शन 

    गिल ने पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में दोहरा शतक (208) लगाने का कारनामा कर दिखाया था। उस सीरीज में उन्होंने दोहरे शतक के अलावा एक शतकीय पारी भी खेली थी। उनके स्कोर क्रमशः 208, 40* और 112 रहे थे।

    इससे पहले उन्होंने जनवरी में ही श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल किया था। उन्होंने उस सीरीज में क्रमशः 70, 21 और 116 के स्कोर किए थे।

     स्क्रिवेंस

    अंडर-19 विश्व कप में स्क्रिवेंस ने किया था कमाल 

    इंग्लैंड की युवा ऑलराउंडर स्क्रिवेंस ने अंडर-19 विश्व कप में कप्तानी की और अपनी टीम को उपविजेता बनाया था।

    स्क्रिवेंस ने उस टूर्नामेंट में 42 की औसत से 293 रन बनाए थे। इंग्लिश कप्तान ने गेंदबाजी में 7.11 की औसत और 3.10 की इकॉनमी रेट से नौ विकेट चटकाए। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया था।

    स्क्रिवेंस ने ऑस्ट्रेलिया की फोबी लीचफील्ड और बेथ मूनी को पीछे छोड़कर यह पुरस्कार जीता है।

    दोहरा शतक 

    विशेष क्लब में शामिल हुए थे गिल 

    गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बने थे। वह रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और इशान किशन के क्लब में शामिल हो गए थे। विशेष रूप से रोहित के नाम पर तीन दोहरे शतक हैं। भारतीय कप्तान के नाम इस प्रारूप में सर्वोच्च स्कोर (264*) का रिकॉर्ड दर्ज है।

    मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड), क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) और फखर जमान (पाकिस्तान) इस प्रारूप में दोहरा शतक लगाने वाले अन्य खिलाड़ी हैं।

    प्रदर्शन 

    कैसा रहा था सिराज और कॉनवे का प्रदर्शन?

    गिल के अलावा सिराज और कॉनवे इस पुरस्कार के लिए नामांकित हुए थे। जनवरी में सिराज ने श्रीलंका टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में सर्वाधिक नौ विकेट (2/30, 3/30 और 4/32) लिए थे। कॉनवे ने पाकिस्तान के खिलाफ कराची में खेले गए टेस्ट में शतक (122) लगाया था।

    वहीं उन्होंने कराची में वनडे सीरीज के दूसरे मैच में शतक (101) लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। उस वनडे सीरीज में उनके स्कोर क्रमशः0, 101 और 52 रहे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ICC अवार्ड्स
    शुभमन गिल
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    भारत में बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामले, नया वेरिएंट जिम्मेदार या कम हुआ वैक्सीन का असर? कोरोना वायरस
    पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे में भारत से जाना होगा पाकिस्तान समाचार
    शाहरुख खान की 4 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, एक ने तो कमाए केवल 4 करोड़ रुपये शाहरुख खान
    कान्स 2025: करण जौहर की 'होमबाउंड' को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, 9 मिनट तक बजी तालियां करण जौहर

    ICC अवार्ड्स

    दक्षिण अफ्रीका के यानेमन मलान बने 2021 के ICC इमर्जिंग क्रिकेटर, जानिए उनके आंकड़े क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान के बाबर आजम बने ICC वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर क्रिकेट समाचार
    2021 के 'ICC टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर' बने जो रूट क्रिकेट समाचार
    ICC पुरुष प्लेयर ऑफ द ईयर बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    शुभमन गिल

    भारत बनाम श्रीलंका: शुभमन गिल ने लगाया वनडे क्रिकेट में छठा अर्धशतक श्रीलंका क्रिकेट टीम
    शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ लगाया वनडे करियर का दूसरा शतक, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम श्रीलंका: विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 46वां शतक जड़ा, ये बनाए रिकॉर्ड्स विराट कोहली
    तीसरा वनडे: भारत ने श्रीलंका को दिया 391 रनों का लक्ष्य, गिल-कोहली ने जमाए शतक भारत बनाम श्रीलंका क्रिकेट

    क्रिकेट समाचार

    न्यूजीलैंड के खिलाफ मैंने ही की थी कोच से खुद को निकालने की मांग- मोहम्मद रिजवान मोहम्मद रिजवान
    महिला टी-20 विश्व कप: भारत का विरोधियों के खिलाफ कैसा रहा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    संजय मांजरेकर की टिप्पणी पर भड़के मुरली विजय, ट्विटर पर BCCI को टैग करके निकाला गुस्सा मुरली विजय
    SA20: फाइनल में प्रिटोरिया कैपिटल से भिड़ेगा सनराइजर्स ईस्टर्न केप, जानिए टीमों का सफर और आंकड़े टी-20 क्रिकेट

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: स्पिनर्स की मदद के लिए भारतीय टीम से जुड़े साईराज बहुतुले भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    पंत पर भड़के कपिल देव, बोले- तुम्हारी चोट ने बिगाड़ा भारतीय टीम का संतुलन ऋषभ पंत
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय खिलाड़ी बना सकते हैं ये कीर्तिमान भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: नाथन लियोन के खिलाफ कैसा रहा है केएल राहुल का प्रदर्शन? केएल राहुल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025