Loading...
ICC वनडे रैंकिंग: शुभमन गिल नंबर-1 बल्लेबाज बनने के करीब, जो रूट की शीर्ष-10 में वापसी
शुभमन गिल नंबर-1 बल्लेबाज बनने के करीब (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

ICC वनडे रैंकिंग: शुभमन गिल नंबर-1 बल्लेबाज बनने के करीब, जो रूट की शीर्ष-10 में वापसी

Jul 22, 2026
02:10 pm

क्या है खबर?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वनडे रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल शीर्ष रैंकिंग वाले बल्लेबाज बनने के बेहद करीब हैं। वह सिर्फ न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल से पीछे हैं। गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ संपन्न हुई वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। वहीं सीरीज को 2-1 से जीतने में अहम भूमिका निभाने वाले जो रूट की शीर्ष-10 बल्लेबाजों में वापसी हुई है।

रैंकिंग

मिचेल से 1 रेटिंग अंक पीछे हैं गिल 

कीवी बल्लेबाज मिचेल फिलहाल 842 रेटिंग अंको के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि गिल के 841 अंक हैं।

गिल ने इंग्लैंड के विरुद्ध सीरीज में अपनी 3 पारियों में 188 रन बनाए थे। उन्होंने सीरीज के पहले और तीसरे वनडे मैचों में अर्धशतक लगाए थे।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय दिग्गज विराट कोहली (767) तीसरे और रोहित शर्मा (758) चौथे पायदान पर हैं।

शीर्ष-10 में ये 3 भारतीय शामिल हैं।

रूट 

रूट को हुआ फायदा 

रूट ने वनडे सीरीज में 3 पारियों में 96.88 की स्ट्राइक रेट के साथ 299 रन बनाए थे।

उन्होंने अपनी तीनों पारियों में अर्धशतक लगाए थे। दूसरे वनडे में वह 99 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में उनके अब 674 अंक हो गए हैं। उन्हें 4 पायदान का फायदा हुआ है और वह 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

बेन डकेट 11 पायदान की छलांग के बाद 19वें स्थान (615) पर आ गए हैं।

ADVERTISEMENT

बल्लेबाजी 

बल्लेबाजी रैंकिंग में इन्हें भी हुआ बड़ा फायदा  

वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में जैकब बेथेल 5 पायदान ऊपर चढ़कर 64वें स्थान पर पहुंचकर अपनी स्थिति बेहतर की है।

वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने के बाद न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल 6 पायदान के फायदे के साथ 54वें स्थान पर पहुंचे हैं।

न्यूजीलैंड के ही मार्क चैपमैन (10 पायदान ऊपर चढ़कर 62वें स्थान पर) को भी इस रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है।

ADVERTISEMENT

गेंदबाजी

गेंदबाजी में ये हुए प्रमुख बदलाव 

वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान शीर्ष पर बने हुए हैं।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने भी अच्छी बढ़त हासिल की है।

भारत के खिलाफ सीरीज में 5 विकेट लेने के बाद वे एक पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के अबरार अहमद हैं।

वेस्टइंडीज के स्पिनर गुडाकेश मोती 7 पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर पहुंचे हैं।

ADVERTISEMENT