LOADING...
टी-20 विश्व कप से पहले ICC की बढ़ी मुश्किलें, जियोस्टार ने अनुबंध तोड़ने के दिए संकेत
जियोस्टार ने अनुबंध तोड़ने के दिए संकेत (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टी-20 विश्व कप से पहले ICC की बढ़ी मुश्किलें, जियोस्टार ने अनुबंध तोड़ने के दिए संकेत

Dec 08, 2025
01:59 pm

क्या है खबर?

अगले साल टी-20 विश्व कप का आयोजन होना है। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को बड़े मीडिया-राइट्स संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी खबर है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के नियंत्रण वाली जियोस्टार ने ऑफिशियली गवर्निंग बॉडी को बताया है कि वह भारी आर्थिक नुकसान के कारण डील के बचे हुए बाकी 2 साल सेवाएं देने में असमर्थ हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

ICC 

ICC ने राइट्स के लिए नेटफ्लिक्स और अमेजॉन प्राइम से किया संपर्क

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ICC ने अब 2026-29 के इंडिया राइट्स के लिए एक नया सेल प्रोसेस शुरू किया है। इस मामले में ICC ने राइट्स लेने के लिए सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI), नेटफ्लिक्स और अमेजॉन प्राइम वीडियो से संपर्क किया है और खबरों की मानें तो ज्यादा कीमत के कारण फिलहाल किसी ने भी खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है। बता दें कि जियोस्टार के पास 2027 तक के मीडिया-राइट्स थे।

नुकसान 

जियोस्टार को हुआ भारी नुकसान 

ICC ने भारत में अपने मैच दिखाने का अधिकार (2024 से 2027 तक) जियो-स्टार को लगभग 27,000 करोड़ रुपए में बेचा था। शुरुआती 2 सालों के बाद जियोस्टार को नुकसान उठाना पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी को पिछले साल 12,500 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ, जिसमें ज्यादातर पैसा ICC के ही अधिकारों का है। अब ICC ने 2026-29 के इंडिया राइट्स के लिए लगभग 2.4 बिलियन डॉलर (लगभग 21 हजार करोड़ रुपये) की मांग की है।

Advertisement

सोनी 

क्यों सोनी ने नहीं दिखाई दिलचस्पी? 

भारत में एक बड़ा ब्रॉडकास्टर होने के बावजूद, SPNI का मानना ​​है कि ICC ने बड़ी कीमत तय की है। असल में, नेटवर्क ने बड़े क्रिकेट राइट्स को लेकर सावधानी बरती है, जबकि उसके पास पहले से ही काफी अंतरराष्ट्रीय राइट्स हैं, जिनमें एशियन क्रिकेट काउंसिल पैकेज, न्यूजीलैंड क्रिकेट राइट्स और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड राइट्स शामिल हैं। नेटफ्लिक्स ने अब तक क्रिकेट से दूरी बनाए रखी है और अभी सिर्फ WWE के साथ डील की है।

Advertisement

जानकारी

प्राइम वीडियो के पास हैं न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के मैचों के  राइट्स 

प्राइम वीडियो ने भी क्रिकेट में सीमित राइट्स रखे हुए हैं। उनकी न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ सिर्फ 2026 के आखिर तक पार्टनरशिप है और ऑस्ट्रेलिया में ICC राइट्स उसके पास 2027 तक हैं।

Advertisement