ICC अवॉर्ड्स 2022: टेस्ट, वनडे और टी-20 में किन खिलाड़ियों को किया गया है नामांकित?
क्या है खबर?
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ICC अवार्ड्स 2022 की सभी नौ श्रेणियों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों के नामों का खुलासा कर दिया गया है।
इसके लिए 12 महीनों में खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखा गया है, जिसमें महिला विश्व कप, पुरुष टी-20 विश्व कप भी शामिल हैं।
अवार्ड पैनल ने खिलाड़ियों की श्रेणी का निर्धारण किया है। इसमें क्रिकेट पर लिखने वाले दुनिया के मशहूर लेखक और क्रिकेट प्रसारक शामिल हैं।
आइए सभी नामांकित खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं।
बाबर आजम
ICC मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर में एक भी भारतीय नहीं
ICC ने सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 के पुरस्कार के लिए चार खिलाड़ियों को नामित किया है। इस सूची में एक भी भारतीय खिलाड़ी नहीं है।
सूची में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा और न्यूजीलैंड के टिम साउथी का नाम शामिल है।
प्रदर्शन के हिसाब से इन सभी खिलाड़ियों के लिए यह साल काफी बेहतरीन रहा है।
बेन स्टोक्स
टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर में भी कोई भारतीय नहीं
ICC ने टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 के पुरस्कार के लिए भी चार खिलाड़ियों को नामित किया है।
इस सूची में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान स्टोक्स, मध्यक्रम के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो, ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को शामिल किया गया है।
इस सूची में भी कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं है। यह देश के क्रिकेट प्रेमियों को निराश करने वाली खबर है।
एडम जैम्पा
मैन्स वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर में किसे मिला मौका?
ICC ने मैन्स वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए भी चार खिलाड़ियों को नामित किया है।
इनमें पाकिस्तान के कप्तान बाबर, ऑस्ट्रेलिया के एडम जैम्पा, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा और वेस्टइंडीज के शाई होप का नाम शामिल है।
बाबर दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। इसी तरह रजा ऑलराउंडर, जैम्पा लेग स्पिनर और होप विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।
मैन्स वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर में भी कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं है।
सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव हुए टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नामित
ICC ने मैन्स टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए चार खिलाड़ियों को नामित किया है।
इनमें भारत के सूर्यकुमार यादव, जिम्बाब्वे के सिकंदर, इंग्लैंड के सैम कर्रन और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान का नाम शामिल है।
सूर्यकुमार दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और रिजवान दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। वहीं सिकंदर और कर्रन अपनी-अपनी टीम में की भूमिका में खेलते हैं।
साल 2022 में इन चारों खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सबका ध्यान खींचा है।
अर्शदीप सिंह
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर में भारत के अर्शदीप सिंह का नाम
ICC ने इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए चार खिलाड़ियों को नामित किया है।
इनमें दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन, अफगानिस्तान के इब्राहिम जदरान, न्यूजीलैंड के फिन एलन और भारत के अर्शदीप सिंह के नाम हैं।
अर्शदीप और यानसेन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। वहीं जदरान और एलन अपनी-अपनी टीम के लिए सलामी बल्लेबाजी करते हैं।
2022 में ये चारों खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर अपनी टीमों के लिए उपयोगी साबित हुए हैं।
स्मृति मंधाना
महिला क्रिकेट के लिए किन खिलाड़ियों को मिला मौका
महिला टी-20 क्रिकेट ऑफ द ईयर में भारत की स्मृति मंधाना, पाकिस्तान की नीदा डार न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन और ऑस्ट्रेलिया की ताहिला मैकग्राथ को नामांकित किया गया है।
वहीं वनडे महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए दक्षिण अफ्रीका की शबनिम इस्माइल, न्यूजीलैंड की अमेलिया केर, इंग्लैंड की नैट स्कीवर और ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली दावेदार हैं।
महिला इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए रेणुका सिंह डार्सी ब्राउन, ऐलिस कैपसी और यस्तिका भाटिया को नामांकित किया गया है।