LOADING...
IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स के सहमालिक का बड़ा बयान, कहा- रद्द नहीं होगा टूर्नामेंट

IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स के सहमालिक का बड़ा बयान, कहा- रद्द नहीं होगा टूर्नामेंट

लेखन Neeraj Pandey
Apr 01, 2020
12:39 pm

क्या है खबर?

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे प्रभाव के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आयोजन को लेकर तमाम तरह की बातें की जा रही हैं। फिलहाल भारत 14 अप्रैल तक लॉकडाउन में है और IPL भी 15 अप्रैल तक स्थगित हो चुका है। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स के सहमालिक को उम्मीद है कि IPL रद्द नहीं होगा और इसे छोटा करके आयोजित किया जा सकता है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

बयान

रद्द नहीं होगा IPL 2020- मनोज

राजस्थान के सहमालिक मनोज बदाले ने कहा कि वह IPL 2020 को रद्द होता नहीं देख रहे हैं। उन्होंने बीबीसी 5 लाइव से कहा, "मेरे ख्याल से हमें इस साल टूर्नामेंट देखने को मिलेगा। संभवतः इसे छोटा किया जा सकता है। जितने लंबे समय तक लोग क्रिएटिव होना चाहते हैं और जितने लंबे समय तक बोर्ड साथ मिलकर काम करना चाहती है तब तक IPL क्रिकेट के लिए काफी जरूरी है।"

IPL का रास्ता

IPL के लिए निकालना होगा रास्ता- मनोज

मनोज ने यह भी कहा कि IPL केवल भारतीय खिलाड़ियों के लिए ही नहीं बल्कि इससे जुड़े हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, "यह पूरे खेल के लिए जरूरी है। IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट का आयोजन नहीं होने से यह केवल खिलाड़ियों को ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी आजीविका वाले सभी लोगों को प्रभावित करेगी।" मनोज ने यह भी कहा कि उन लोगों पर जिम्मेदारी है कि वे इसके लिए कोई रास्ता निकालें।

Advertisement

चर्चित खबरें

IPL को लेकर चल रही हैं ये खबरें

15 अप्रैल तक IPL को आगे बढ़ा देने और भारत के 14 अप्रैल तक लॉकडाउन में जाने के बाद IPL के इस साल नहीं हो पाने की खबरें आने लगी थीं। एक फ्रेंचाइजी ऑफिशियल ने तो ये तक कह दिया था कि इस साल IPL का आयोजन करा पाना बेहद मुश्किल है। बीते मंगलवार को आई रिपोर्ट में कहा गया कि यदि टी-20 विश्व कप को स्थगित किया जाता है तो अक्टूबर-नवंबर में IPL का आयोजन कराया जा सकता है।

Advertisement

IPL का आयोजन

फिलहाल नहीं नजर आ रहे IPL के आयोजन के आसार

यदि देश में लगा लॉकडाउन आगे नहीं बढ़ाया जाता है तो भी वीजा निलंबन BCCI के लिए बड़ी चिंता होगी। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इसको देखते हुए सरकार का वीजा निलंबन खत्म करना संभव नहीं लग रहा है। वीजा निलंबन समाप्त नहीं हुआ तो विदेशी खिलाड़ी भारत नहीं आ सकेंगे और कोई भी टीम विदेशी खिलाड़ियों के बिना IPL खेलने को शायद ही सहमत होगी।

Advertisement