NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पेरिस ओलंपिक 2024 में सभी भारतीय मुक्केबाजों का कैसा रहा प्रदर्शन?
    अगली खबर
    पेरिस ओलंपिक 2024 में सभी भारतीय मुक्केबाजों का कैसा रहा प्रदर्शन?
    पदक से चूके निशांत देव (तस्वीर: एक्स/@BFI_official)

    पेरिस ओलंपिक 2024 में सभी भारतीय मुक्केबाजों का कैसा रहा प्रदर्शन?

    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 11, 2024
    03:25 pm

    क्या है खबर?

    पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने कुल 6 पदक जीते।

    इस संस्करण में निशानेबाजी भारत के लिए सबसे सफल खेल साबित हुआ, जिसमें कुल 3 पदक आए।

    इनके अलावा हॉकी, एथलेटिक्स और कुश्ती में 1-1 पदक जीते।

    दूसरी तरफ भारत के मुक्केबाज अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके। बता दें कि पिछले टोक्यो ओलंपिक में भारत को मुक्केबाजी में 1 पदक मिला था।

    इस ओलंपिक में सभी भारतीय मुक्केबाजों के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    अमित 

    अमित पंघाल ने किया निराश

    अमित पंघाल पुरुषों के 51 किग्रा वर्ग में राउंड ऑफ-16 से ही बाहर हो गए थे। उन्हें जाम्बिया के पैट्रिक चिन्येम्बा ने 4-1 से हरा दिया था।

    2018 राष्ट्रमंडल खेल में रजत जीतने वाले पंघाल ने लगातार दूसरे ओलंपिक में निराश किया है। वह टोक्यो ओलंपिक में भी पहले मुकाबले को हारकर बाहर हो गए थे।

    तब उन्हें राउंड ऑफ-16 मैच में कोलंबिया के युबरजेन मार्टिनेज ने 4-1 से हराया था।

    लवलीना 

    लवलीना बोरगोहेन को क्वार्टर फाइनल में मिली हार

    महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीन की ली कियान ने लवलीना बोरगोहेन को 4-1 से हराया था।

    मुकाबले में भारतीय मुक्केबाज ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन चीनी मुक्केबाज की चुनौती को पार नहीं कर सकी।

    लवलीना ने अपने पहले मैच में जोरदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने नॉर्वे की सुन्नीवा होफस्टैड के खिलाफ राउंड ऑफ-16 मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

    निकहत

    प्री क्वार्टर फाइनल में हारी निकहत जरीन

    2 बार की विश्व चैंपियन निकहत जरीन को महिलाओं के 50 किलोग्राम भार वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता चीन की वू यू से हार का सामना करना पड़ा था।

    इसके साथ ही उनका ओलंपिक पदक जीतने का सपना टूट गया था।

    इससे पहले निकहत ने अपने पहले मैच में जर्मनी की मैक्सी करीना क्लोएट्जर पर शानदार जीत दर्ज की थी।

    निशांत देव

    पदक से चूके निशांत देव 

    विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज निशांत देव अपने ओलंपिक पदक जीतने से चूक गए थे।

    पुरुषों के 71 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्हें मैक्सिको के मार्को वर्डे से हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले के शुरुआती 2 राउंड में उन्होंने उम्दा प्रदर्शन किया था।

    इससे पहले निशांत ने इक्वाडोर के टेनोरियो रोड्रिग्ज पर कड़े मुकाबले में 3-2 से हराया था।

    महिला मुक्केबाज

    प्रीति पंवार और जैस्मीन लेम्बोरिया का कैसा रहा प्रदर्शन?

    महिलाओं की 54 किलो ग्राम भार वर्ग में भारत की प्रीति पंवार ने अपने पहले मैच में वियतनाम की किम आन्ह को हराया था।

    इसके बाद उन्हें राउंड ऑफ-16 में येनी एरियस ने हरा दिया था।

    दूसरी तरफ जैस्मीन लेम्बोरिया महिलाओं की 57 किलोग्राम भारवर्ग में अपने पहले ही मैच से हारकर बाहर हो गई थी।

    उन्हें फिलीपींस की नेस्थी पेटेसिओ के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पेरिस ओलंपिक 2024
    ओलंपिक
    मुक्केबाज़ी
    अमित पंघाल

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    पेरिस ओलंपिक 2024

    पेरिस ओलंपिक 2024: नीरज चोपड़ा ने फाइनल में बनाई जगह नीरज चोपड़ा
    पेरिस ओलंपिक 2024: विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश, पदक के करीब पहुंची विनेश फोगाट
    नीरज चोपड़ा के बेमिसाल करियर में ये रहे हैं उनके सर्वश्रेष्ठ थ्रो  नीरज चोपड़ा
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 7 अगस्त को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए  ओलंपिक

    ओलंपिक

    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 3 अगस्त को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए  पेरिस ओलंपिक 2024
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारत के हाथ से फिसला पदक, तीरंदाजी में अंकिता-धीरज को मिली हार पेरिस ओलंपिक 2024
    पेरिस ओलंपिक 2024: लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बने  लक्ष्य सेन
    पेरिस ओलंपिक में 2 पदक जीतने वाली मनु भाकर हैं बेहद स्वस्थ, जानिए उनका फिटनेस रूटीन मनु भाकर

    मुक्केबाज़ी

    इस ख़ास वर्कआउट से केवल चार घंटे में मैरी कॉम ने घटाया दो किलो वज़न, जानें स्वास्थ्य
    बॉक्सिंग के दौरान चोट लगने से 27 वर्षीय अमेरिकी बॉक्सर की मौत खेलकूद
    मेडल के लिए मिलने थे लाखों, सात महीने से इंतजार कर रहे भारतीय मुक्केबाज खेलकूद
    अब तक आठ भारतीय मुक्केबाजों ने हासिल किया ओलंपिक कोटा, बढ़ सकती है संख्या ओलंपिक

    अमित पंघाल

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: अमित पंघाल की विजयी शुरुआत, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह मुक्केबाज़ी
    राष्ट्रमंडल खेल: मुक्केबाज अमित पंघाल ने मुलिगन को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक पक्का मुक्केबाज़ी
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: मुक्केबाजी में अमित पंघाल और नीतू घंघास ने जीते स्वर्ण पदक मुक्केबाज़ी
    #NewsBytesExclusive: राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल के साथ खास बातचीत मुक्केबाज़ी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025