LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026 में कैसा रहा UAE क्रिकेट टीम का सफर?
टी-20 विश्व कप में UAE क्रिकेट टीम का सफर खत्म हो गया है

टी-20 विश्व कप 2026 में कैसा रहा UAE क्रिकेट टीम का सफर?

Feb 20, 2026
02:00 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 में UAE क्रिकेट टीम का सफर समाप्त हो गया है। यह टीम ग्रुप-D में थी। टूर्नामेंट में UAE टीम ने 4 मुकाबले खेले, जिसमें से उसे सिर्फ 1 मुकाबले में जीत मिली और 3 में हार का सामाना करना पड़ा। टीम अपने ग्रुप में 2 अंक (-1.364) के साथ चौथे पायदान पर रही। हालांकि, उसने टूर्नामेंट में जुझारू खेल दिखाया। आइए जानते हैं कि पूरे विश्व कप में इस टीम का सफर कैसा रहा।

सफर

ऐसा रहा UAE का सफर

UAE को न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 विकेट से हार मिली। कीवी टीम ने 174 रन का लक्ष्य 15.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। कनाडा के खिलाफ उसने 151 रन का लक्ष्य हासिल कर 5 विकेट जीत दर्ज की। अफगानिस्तान के खिलाफ उसे 5 विकेट से हार मिली थी। टीम 160 रन का बचाव नहीं कर पाई। इसी तरह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसे 6 विकेट से हार मिली थी। वह 122 रन का बचाव नहीं कर पाई थी।

बल्लेबाज

UAE के इन बल्लेबाजों ने बनाए सर्वाधिक रन

UAE के लिए इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन अलीशान शराफू ने बनाए। उनके बल्ले से 4 मैचों की 4 पारियों में 36.25 की औसत और 112.40 की स्ट्राइक रेट से 145 रन निकले। उन्होंने 1 अर्धशतक लगाया और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 55 रन रहा। वहीं, सोहेब खान ने 4 पारियों में 33.00 की औसत और 145.05 की स्ट्राइक रेट से 132 रन बनाए। उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 68 रन रहा।

Advertisement

गेंदबाजी

UAE के इन गेंदबाजों ने झटके सबसे ज्यादा विकेट

जुनैद सिद्दिकी ने UAE के लिए इस विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लिए। उन्होंने 4 मैचों की 4 पारियों में 18.25 की औसत के साथ 7 विकेट चटकाए। उनकी इकॉनमी रेट 9.36 की रही। इस खिलाड़ी ने 1 बार 5 विकेट हॉल लिया और उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/35 का रहा। इसी तरह मोहम्मद जवादुल्लाह 3 विकेट लेकर UAE के दूसरे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 16 रन देकर 1 विकेट लेना रहा।

Advertisement

रिकॉर्ड

UAE के नाम आए ये रिकॉर्ड

जुनैद कनाडा के खिलाफ 5 विकेट लेकर टी-20 अंतरराष्ट्रीय में UAE के लिए यह कारनामा करने वाले तीसरे गेंदबाज बने। उनसे पहले अहमद राजा (5/19 बनाम नेपाल, 2022) और जुहैब जुबैर (5/21 बनाम नाईजीरिया, 2025) यह कारनामा कर चुके हैं। इसी तरह जुनैद टी-20 विश्व कप में एसोसिएट देश की ओर से दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज हैं। UAE ने कनाडा के खिलाफ लगातार 7 जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड भी बनाया है।

Advertisement