LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026 में कैसा रहा इटली क्रिकेट टीम का सफर?
टी-20 विश्व कप 2026 में इटली क्रिकेट टीम का सफर समाप्त हो गया है

टी-20 विश्व कप 2026 में कैसा रहा इटली क्रिकेट टीम का सफर?

Feb 20, 2026
07:39 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 में इटली क्रिकेट टीम का सफर समाप्त हो गया है। यह टीम ग्रुप-C में थी। टूर्नामेंट में इटली टीम ने 4 मुकाबले खेले, जिसमें से उसे सिर्फ 1 मुकाबले में जीत मिली और 3 में हार का सामाना करना पड़ा। टीम अपने ग्रुप में 2 अंक (-1.020) के साथ चौथे पायदान पर रही। हालांकि, उसे बहुत कुछ नया सीखने को मिला है। आइए जानते हैं कि पूरे विश्व कप में इस टीम का सफर कैसा रहा।

सफर

ऐसा रहा इटली का सफर

इटली को स्कॉटलैंड के खिलाफ पहले मैच में 73 रनों से हार मिली। वह 208 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 134 रन पर ढेर हो गई। नेपाल के खिलाफ उसने 124 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड के खिलाफ वह 203 रन के जवाब में 178 रन पर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज के खिलाफ वह 166 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 123 रन पर सिमट गई थी।

बल्लेबाज

इटली के इन बल्लेबाजों ने बनाए सर्वाधिक रन

इटली के लिए इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बेन मनेंटी ने बनाए हैं। उनके बल्ले से 4 मैचों की 3 पारियों में 46.00 की औसत और 179.22 की स्ट्राइक रेट से 138 रन निकले। उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 60 रन रहा। वहीं, जस्टिन मोस्का ने 4 पारियों में 31.00 की औसत और 164.91 की स्ट्राइक रेट से 94 रन बनाए। उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 57 रन का रहा।

Advertisement

गेंदबाज

इटली के इन गेंदबाजों ने झटके सबसे ज्यादा विकेट

इटली के लिए प्रमुख स्पिनर क्रिशन कलुगामेज ने इस विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लिए। उन्होंने 4 मैचों की 4 पारियों में 16.57 की औसत के साथ 7 विकेट चटकाए। उनकी इकॉनमी रेट 7.73 की रही। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 18 रन खर्च के 3 विकेट लेने का रहा। इसी तरह बेन मनेंटी ने 4 मैचों 5 विकेट अपने नाम किए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 9 रन देकर 2 विकेट लेने का रहा।

Advertisement

रिकॉर्ड

इटली के नाम आए ये रिकॉर्ड

नेपाल के खिलाफ मैच में जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का ने शतकीय साझेदारी (124*) करते हुए इतिहास रचा। यह टी-20 विश्व कप के इतिहास में 2 भाइयों द्वारा बनाई गई पहली शतकीय साझेदारी रही। इससे पहले कामरान अकमल और उमर अकमल की जोड़ी ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 96 रन की साझेदारी की थी। इस सूची में तीसरे पायदान पर इटली के बेंजामिन मनेन्टी और हैरी मनेन्टी ने स्कॉटलैंड (2026) के खिलाफ 73 रन की साझेदारी की थी।

Advertisement