LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026 में कैसा रहा नेपाल क्रिकेट टीम का सफर?
टी-20 विश्व कप 2026 में खत्म हुआ नेपाल क्रिकेट टीम का सफर

टी-20 विश्व कप 2026 में कैसा रहा नेपाल क्रिकेट टीम का सफर?

Feb 20, 2026
05:37 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 में नेपाल क्रिकेट टीम का सफर समाप्त हो गया है। यह टीम ग्रुप-C में थी। टूर्नामेंट में नेपाल टीम ने 4 मुकाबले खेले, जिसमें से उसे सिर्फ 1 मुकाबले में जीत मिली और 3 में हार का सामाना करना पड़ा। टीम अपने ग्रुप में 2 अंक (-1.349) के साथ 5वें और अंतिम पायदान पर रही। हालांकि, उसने टूर्नामेंट में जुझारू खेल दिखाया। आइए जानते हैं कि पूरे विश्व कप में इस टीम का सफर कैसा रहा।

सफर

ऐसा रहा नेपाल का सफर

नेपाल को इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में 4 रन से हार मिली। वह 185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 180/6 का स्कोर ही बना पाई। इटली के खिलाफ वह 123 रन का बचाव नहीं कर पाई और 10 विकेट से हार गई। वेस्टइंडीज के खिलाफ वह 133 रन का बचाव नहीं कर पाई और 9 विकेट से हार झेली। स्कॉटलैंड के खिलाफ उसने 171 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।

बल्लेबाजी

नेपाल के इन बल्लेबाजों ने बनाए सर्वाधिक रन

नेपाल के लिए इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन दीपेंद्र सिंह ऐरी ने बनाए। उनके बल्ले से 4 मैचों की 4 पारियों में 56.33 की औसत और 144.44 की स्ट्राइक रेट से 169 रन निकले। उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 58 रन रहा। रोहित पौडेल ने 4 पारियों में 20.75 की औसत और 120.28 की स्ट्राइक रेट से 83 रन बनाए। उनके बल्ले से कोई अर्धशतक नहीं निकला और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 39 रन का रहा।

Advertisement

गेंदबाजी

नेपाल के इन गेंदबाजों ने झटके सबसे ज्यादा विकेट

नेपाल के लिए नंदन कुमार यादव ने इस विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लिए। उन्होंने 4 मैचों की 4 पारियों में 19.00 की औसत के साथ 5 विकेट चटकाए। उनकी इकॉनमी रेट 8.63 की रही। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 25 रन खर्च के 2 विकेट लेने का रहा। इसी तरह सोमपाल कामी ने 2 मैचों 3 विकेट अपने नाम किए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 25 रन देकर 3 विकेट लेने का रहा।

Advertisement

रिकॉर्ड

नेपाल के नाम आए ये रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में नेपाल के दीपेंद्र ने 29 गेंदों में 44 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने इतिहास रचा और 2,000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले नेपाल के पहले बल्लेबाज बने। दीपेंद्र एक ओवर में 6 छक्के भी जड़ चुके हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 2024 में कतर के खिलाफ कामरान खान के एक ओवर में हासिल की थी। उनके नाम टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक (9 गेंद) भी दर्ज है।

Advertisement