Page Loader
एशियाई खेल: पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने भारत को दिलाया स्वर्ण पदक
सरबजोत सिंह, अर्जुन चीमा और शिव नरवाल ने लगाया सोने पर निशाना (तस्वीर: एक्स/@Media_SAI)

एशियाई खेल: पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने भारत को दिलाया स्वर्ण पदक

Sep 28, 2023
09:38 am

क्या है खबर?

चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे 19वें एशियाई खेल के 5वें दिन भारत को एक और स्वर्ण पदक मिला। गुरुवार सुबह सरबजोत सिंह, अर्जुन चीमा और शिव नरवाल की पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने चीन को एक अंक से हराकर सोने पर कब्जा जमाया। भारतीय टीम ने मुकाबले में 1,734 अंक हासिल किए। दूसरी ओर मेजबाज चीन ने 1,733 अंकों के साथ रजत पदक और वियतनाम ने 1,730 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

पदक

शूटिंग में 11वां पदक

शूटिंग में भारत का यह 11वां पदक है। जकार्ता एशियाई खेलों में भारत ने निशानेबाजी में 9 पदक जीते थे। इससे पहले बुधवार को निशानेबाजी में सिफ्त कौर समरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर 3 पोजीशन राइफल में 10.2 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय निशानेबाजी टीम ने 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने चीन को 3 अंको से हराया था।

ट्विटर पोस्ट

चीन को मिला रजत पदक