Page Loader
IPL: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ कैसा रहा है संजू सैमसन का प्रदर्शन?

IPL: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ कैसा रहा है संजू सैमसन का प्रदर्शन?

लेखन Neeraj Pandey
Oct 30, 2020
12:49 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 50वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) से होगा। 10 अंकों के साथ सातवें स्थान पर मौजूद RR इस मुकाबले में जीत हासिल करती है तो वह प्ले-ऑफ की रेस में बनी रहेगी, लेकिन हारने पर वे लीग से बाहर हो जाएंगे। जीत के लिए RR को संजू सैमसन की काफी जरूरत होगी। जानिए KXIP के खिलाफ कैसा रहा है सैमसन का प्रदर्शन।

प्रदर्शन

KXIP के खिलाफ ऐसा रहा है सैमसन का प्रदर्शन

अब तक KXIP के खिलाफ संजू सैमसन ने 15 मैचों में 130.7 की स्ट्राइक रेट के साथ 464 रन बनाए हैं। उन्होंने KXIP के खिलाफ 19 छक्के और 33 चौके लगाए हैं। सैमसन को KXIP के खिलाफ 500 रन पूरे करने के लिए 36 रनों की जरूरत है। यदि ऐसा होता है तो वह ऐसा करने वाले 14वें खिलाड़ी बन सकते हैं। उन्होंने KXIP के खिलाफ दो अर्धशतक लगाए हैं।

गेंदबाज

शमी और मुरुगन के खिलाफ कैसा रहा है सैमसन का प्रदर्शन

अब तक मोहम्मद शमी की 11 गेंदों पर सैमसन ने 23 रन बनाए हैं और शमी ने एक बार उनका विकेट लिया है। स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ सैमसन आक्रामक रुख अपनाते हैं और वह मुरुगन अश्विन को निशाने पर लेने की कोशिश जरूर करेंगे। अब तक सैमसन ने अश्विन ने नौ गेंदों पर 15 रन बनाए हैं और एक भी बार उनके खिलाफ आउट नहीं हुए हैं।

करियर

ऐसा रहा है सैमसन का करियर

IPL करियर के 105 मैचों में सैमसन ने 27.86 की औसत के साथ 2,535 रन बनाए हैं। उन्होंने लीग में दो शतक और 13 अर्धशतक लगाए हैं तथा 133.21 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं। सैमसन ने लीग में 187 चौके और 112 छक्के लगाए हैं। वर्तमान सीजन में उन्होंने 29.64 की औसत के साथ 326 रन बनाए हैं। इस सीजन 85 के बेस्ट स्कोर के साथ वह तीन अर्धशतक लगा चुके हैं।

जानकारी

ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन

12 मैचों में 12 अंकों के साथ KXIP चौथे स्थान पर है उनका रन रेट -0.049 का है। दूसरी ओर RR 12 मैचों में 10 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है और उनका रन रेट -0.505 का है।