Page Loader
IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ कैसा रहा है राहुल त्रिपाठी का प्रदर्शन?
तस्वीर- iplt20.com

IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ कैसा रहा है राहुल त्रिपाठी का प्रदर्शन?

लेखन Neeraj Pandey
Apr 23, 2022
10:19 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के वर्तमान सीजन में राहुल त्रिपाठी ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। त्रिपाठी इस सीजन अपनी टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। आज रात को उनकी टीम का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से होगा और इस मैच में भी त्रिपाठी अच्छी पारी खेलना चाहेंगे। आइए जानते हैं अब तक RCB के खिलाफ कैसा रहा है त्रिपाठी का प्रदर्शन।

प्रदर्शन और करियर

RCB के खिलाफ त्रिपाठी का प्रदर्शन और उनका IPL करियर

Cricketpedia के मुताबिक त्रिपाठी ने RCB के खिलाफ नौ पारियों में 40.66 की औसत के साथ 244 रन बनाए हैं। इस टीम के खिलाफ नाबाद 80 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। त्रिपाठी ने RCB के खिलाफ अपने रन 129.10 की स्ट्राइक-रेट से बनाए हैं। त्रिपाठी ने अब तक खेले 68 मैचों में 27.41 की औसत के साथ 1,590 रन बनाए हैं। उनका करियर स्ट्राइक-रेट 140 का रहा है और अब तक वह आठ अर्धशतक लगा चुके हैं।

प्रमुख गेंदबाज

RCB के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ त्रिपाठी का प्रदर्शन

त्रिपाठी ने RCB के मुख्य तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के खिलाफ 37 गेंदों में 41 रन बनाए हैं और दो बार उनके खिलाफ आउट हुए हैं। हर्षल पटेल और त्रिपाठी की अब तक अधिक भिड़ंत नहीं हुई है। त्रिपाठी ने पटेल के खिलाफ आउट हुए बिना पांच गेंदों में छह रन बनाए हैं। RCB के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के खिलाफ त्रिपाठी ने पांच गेंदों में बिना आउट हुए 10 रन बनाए हैं।

बल्लेबाजी

पावरप्ले और अंतिम के ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं त्रिपाठी

अपने करियर में त्रिपाठी ने अधिकतर पारियां ओपनर के तौर पर खेली हैं। पावरप्ले में उनका स्ट्राइक-रेट 141 का रहा है और 21 बार वह इस अवधि में आउट हो चुके हैं। बीच के ओवरों में त्रिपाठी ने 135.63 की स्ट्राइक-रेट से रन बनाए हैं और 26 बार आउट हो चुके हैं। अंतिम ओवरों में त्रिपाठी ने 165 की स्ट्राइक-रेट से रन बनाए हैं और केवल आठ ही बार आउट हुए हैं।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

त्रिपाठी ने इस सीजन छह मैचों में 51.25 की औसत के साथ 205 रन बनाए हैं। इस सीजन उन्होंने 173.72 की स्ट्राइक-रेट से रन बनाए हैं और अब तक एक अर्धशतक लगा चुके हैं।