NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2020 नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस KKR को कितने महंगे पड़े?
    अगली खबर
    IPL 2020 नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस KKR को कितने महंगे पड़े?

    IPL 2020 नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस KKR को कितने महंगे पड़े?

    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 06, 2020
    05:55 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) लीग स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी और अंक तालिका में पांचवे स्थान पर रही।

    IPL 2020 में KKR ने अपने सात मैच जीते, जबकि सात मैच में उन्हें हार मिली है।

    इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस भी अपनी टीम को प्ले-ऑफ में नहीं पहुंचा सके।

    आइए पैट कमिंस के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    IPL ऑक्शन

    IPL 2020 के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं पैट कमिंस

    IPL 2020 नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बड़ा दांव लगाते हुए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को अपनी टीम में शामिल किया था।

    दो करोड़ रूपये की बेस प्राइस वाले कमिंस को KKR ने 15.50 करोड़ रूपये की बड़ी बोली लगाकर खरीदा था। इसके साथ ही वह IPL के इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने थे।

    IPL 2020 के अन्य महंगे खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल (10.75 करोड़ रूपये) और क्रिस मोरिस (10 करोड़ रूपये) बने थे।

    लेखा-जोखा

    ऐसा रहा पैट कमिंस का IPL 2020 में प्रदर्शन

    तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने इस IPL सीजन में 14 मैचों में 34.08 की औसत से मात्र 12 विकेट लिए हैं। इस हिसाब से उनके एक विकेट की कीमत 1.29 करोड़ रूपये रही।

    कमिंस ने इस IPL सीजन में 312 गेंदे फेंकी। इस लिहाज से उन्होंने लगभग पांच लाख रूपये की एक गेंद फेंकी।

    इसी तरह इस सीजन में 52 ओवर गेंदबाजी करने वाले कमिंस के एक ओवर की कीमत KKR को लगभग 30 लाख रूपये पड़ी।

    बल्लेबाजी आंकड़े

    बल्लेबाजी में ठीक-ठाक रहा कमिंस का प्रदर्शन

    इस सीजन में गेंदबाजी में पैट कमिंस ने अपना बेस्ट प्रदर्शन राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ किया। उस मुकाबले में 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने कमिंस ने 34 रन देकर चार विकेट लिए थे। यह उनका अब तक का बेस्ट प्रदर्शन है।

    वहीं IPL 2020 में कमिंस ने 14 मैचों में एक अर्धशतक की मदद से 146 रन बनाए। उन्होंने MI के खिलाफ 36 गेंदों में 53 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

    करियर

    साधारण रहा है कमिंस का अब तक का IPL करियर

    ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस का अब तक IPL करियर भी कुछ खास नहीं रहा है।

    उन्होंने अब तक 30 मैच खेले हैं और 31.31 की औसत और 8.09 के इकॉनमी रेट से सिर्फ 29 विकेट ही लिए हैं।

    साधारण आंकड़ों से स्पष्ट है कि कमिंस अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर पाए हैं।

    तीन साल बाद IPL में वापसी करने वाले कमिंस इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

    IPL

    IPL के अब तक के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं कमिंस

    पैट कमिंस 15.50 करोड़ रूपये की बड़ी धनराशि में बिकते ही IPL के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने थे।

    उन्होंने बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ा था, जिन्हे राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने IPL 2017 में 14.50 करोड़ रूपये में खरीदा था।

    कमिंस IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। इस लीग में सबसे महंगा बिकने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है, जिन्हें DC (तब की दिल्ली डेयरडेविल्स) ने 2015 में 16 करोड़ रूपये में खरीदा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    IPL 2020

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2020: आज होगी KKR और SRH की जंग, जानिये पिच रिपोर्ट और ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: आठवें मुकाबले में KKR ने SRH को हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स से होगा कोलकाता नाइटराइडर्स का मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट और ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: कोलकाता नाइटराइडर्स ने दी राजस्थान रॉयल्स को मात, जानें मैच में बनने वाले रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    बिग बैश लीग से हटे स्टीव स्मिथ, पहले डिविलियर्स ने भी वापस लिया था नाम स्टीव स्मिथ
    IPL 2020: DC के सामने होगी मुंबई इंडियंस, पढ़ें पिच रिपोर्ट और ड्रीम इलेवन रोहित शर्मा
    IPL: KXIP को हराकर RR ने जिंदा रखी प्लेऑफ की उम्मीदें, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद के सामने होगी RCB, पढ़ें पिच रिपोर्ट और ड्रीम इलेवन सनराइजर्स हैदराबाद

    क्रिकेट समाचार

    बॉयो-सेक्योर वातावरण के कारण दौरों से हट सकते हैं खिलाड़ी- मोर्गन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL इतिहास में लगातार दो मैचों में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने शिखर धवन इंडियन प्रीमियर लीग
    अहमदाबाद में खेला जाएगा इंग्लैंड के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट- सौरव गांगुली इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2020: RR को हराकर SRH ने हासिल की चौथी जीत, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2020

    IPL 2020: दुबई में खेला जाएगा इस सीजन का फाइनल, शारजाह में होगा विमेंस टी-20 चैलेंज इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ कैसा रहा है मोहम्मद शमी का प्रदर्शन? कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2020: KKR को हराकर चौथे स्थान पर पहुंची KXIP, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद के सामने होगी DC, जानिए पिच रिपोर्ट और बेस्ट ड्रीम 11 इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025