NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / दक्षिण अफ्रीका के पिछले 5 दौरों पर टेस्ट सीरीज में कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन?
    अगली खबर
    दक्षिण अफ्रीका के पिछले 5 दौरों पर टेस्ट सीरीज में कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन?
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बल्लेबाजी करते विराट कोहली

    दक्षिण अफ्रीका के पिछले 5 दौरों पर टेस्ट सीरीज में कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन?

    लेखन Neeraj Pandey
    Dec 21, 2021
    11:00 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम का दक्षिण अफ्रीका दौरा 26 दिसंबर से शुरू होने वाला है। भारतीय टीम सातवीं बार दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई है, लेकिन अब तक वह दक्षिण अफ्रीका में एक भी बार टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है।

    इन दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली द्विपक्षीय सीरीज को फ्रीडम सीरीज के नाम से जाना जाता है।

    आइए जानते हैं दक्षिण अफ्रीका के पिछले पांच दौरों पर कैसा रहा है भारतीय टीम का प्रदर्शन।

    2001-02

    गांगुली की कप्तानी में दौरा

    यह दौरा विवादों से भरा रहा था। सीरीज का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका ने नौ विकेट से जीता था जिसमें शॉन पोलाक ने 10 विकेट हासिल किए थे। दूसरा टेस्ट ड्रा रहा था। वीरेंद्र सहवाग को अधिक अपील करने के लिए तीसरे टेस्ट के लिए बैन किया गया था।

    हालांकि, उन्हें मैदान में उतारा गया और इसी कारण ICC ने इस मैच को आधिकारिक नहीं माना। दक्षिण अफ्रीका ने अनाधिकारिक टेस्ट में जीत हासिल की थी।

    2006-07

    द्रविड़ की कप्तानी में दौरा

    यह भारत का चौथा दक्षिण अफ्रीका दौरा था और इस बार राहुल द्रविड़ टीम के कप्तान थे। भारत ने पहला मैच 123 रनों से जीता था जिसमें एस श्रीशांत ने आठ विकेट लिए थे।

    दूसरे टेस्ट में मखाया एंटिनी ने भी आठ विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को 174 रनों से जीत दिलाई थी। आखिरी टेस्ट में भी भारत को पांच विकेट से हार मिली थी और दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।

    2010-11

    धोनी की कप्तानी में पहला दौरा

    इस बार भारतीय टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी और भारतीय टीम टेस्ट में नंबर एक थी। पहले टेस्ट में जैक्स कैलिस ने दोहरा शतक लगाया था। इसके अलावा डेल स्टेन और मोर्ने मोर्केल ने आपस में नौ विकेट बांटे थे जिसकी बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पारी और 25 रनों से हराया था।

    वीवीएस लक्ष्मण की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने दूसरा टेस्ट 87 रनों से जीता था। आखिरी टेस्ट ड्रा रहा था।

    2013-14

    धोनी की कप्तानी में दूसरा दौरा

    2013-14 में विराट कोहली (119 और 96) की बदौलत भारत ने पहला टेस्ट ड्रा कराया था। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भारत पहली पारी में 334 रन ही बना सका था। कैलिस ने दोहरा शतक लगाते हुए दक्षिण अफ्रीका को 500 के स्कोर तक पहुंचाया था।

    दूसरी पारी में भारतीय टीम केवल 223 रन ही बना सकी थी। 59 रनों के लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका ने 10 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया था।

    2017-18

    कोहली की कप्तानी में पहला दौरा

    इस दौरे पर कप्तान कोहली ने तीन मैचों में 286 रन बनाए थे, लेकिन भारत को 2-1 से सीरीज गंवानी पड़ी थी। पहले टेस्ट में वर्नोन फिलैंडर ने नौ विकेट लेते हुए दक्षिण अफ्रीका को 73 रनों से जीत दिलाई थी।

    दूसरे टेस्ट में कोहली ने 153 रनों की पारी खेली थी, लेकिन फिर भी भारत को 135 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। भारत ने आखिरी मुकाबला 63 रनों से जीता था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    हुंडई i20 का मैग्ना एग्जीक्यूटिव वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  हुंडई मोटर कंपनी
    कौन हैं अभिनेत्री नुसरत फारिया, जिन्हें हत्या के प्रयास के मामले में किया गया गिरफ्तार? बांग्लादेश
    राहुल गांधी ने विदेश मंत्री पर फिर उठाया सवाल, कहा- हमने कितने भारतीय विमान खो दिए? राहुल गांधी
    फॉक्सवैगन गोल्फ GTI भारत में 26 मई होगी लॉन्च, जानिए क्या होंगी खासियत  फॉक्सवैगन की कारें

    विराट कोहली

    कोहली के टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने पर BCCI अध्यक्ष गांगुली ने क्या कहा? BCCI
    टी-20 विश्व कप: क्या हार्दिक पांड्या करेंगे गेंदबाजी? कप्तान कोहली ने दिया अपडेट क्रिकेट समाचार
    टी-20 विश्व कप, भारत बनाम पाकिस्तान: टॉस जीतकर पाकिस्तान की पहले गेंदबाजी, जानें प्लेइंग इलेवन भारत बनाम पाकिस्तान
    टी-20 विश्व कप, भारत बनाम पाकिस्तान: कोहली ने लगाया अर्धशतक, पाकिस्तान को मिला 152 का लक्ष्य भारत बनाम पाकिस्तान

    भारतीय क्रिकेट टीम

    मुंबई टेस्ट: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीती टेस्ट सीरीज, मैच में बने ये रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    ICC रैंकिंग: न्यूजीलैंड को हराने के बाद दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम बनी भारत न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    कोहली की वनडे कप्तानी, रहाणे-इशांत की टेस्ट में जगह पर लिया जा सकता है बड़ा फैसला विराट कोहली
    रविचंद्रन अश्विन ने घरेलू टेस्ट में पूरे किए अपने 300 विकेट, जानें उनके आंकड़े क्रिकेट समाचार

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    टी-20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम घोषित, डुप्लेसी-मॉरिस को नहीं मिली जगह क्रिकेट समाचार
    टी-20 विश्व कप: विशेष सलाहकार के रूप में दक्षिण अफ्रीकी टीम से जुड़े जेपी डुमिनी जेपी डुमिनी
    पहले टी-20 में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को हराया, मैच में बने ये रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    दूसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को नौ विकेट से हराया, बने ये रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट

    भारत के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए दक्षिण अफ्रीका ने घोषित की टीम क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: वनडे सीरीज़ में टूट सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स विराट कोहली
    भारत में भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज़ में ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय टीम घोषित, इन खिलाड़ियों को मिली जगह क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025