दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है भारतीय टीम? जानिए समीकरण
क्या है खबर?
टी-20 विश्व कप 2026 के 43वें मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने 76 रन के बड़े अंतर से सूर्यकुमार यादव की टीम को हराया। ये टी-20 विश्व कप के इतिहास में भारत की सबसे बड़ी हार भी रही। अब टीम सुपर-8 में अपने अगले मुकाबले जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने वाली है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण क्या है।
समीकरण
भारत को जीतने होगे अगले दोनों मुकाबले
भारत अपना अगला मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद टीम 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को ये दोनों मैच जीतने होंगे। इसके साथ ही टीम को कोशिश करनी होगी कि इन मुकाबलों में बड़ी जीत हासिल करें, ताकि उनका नेट रन रेट बेहतर हो। प्रोटियाज के खिलाफ मिली हार के बाद भारत का नेट रन रेट गिरा है, इसलिए बड़े अंतर से जीतना अब अनिवार्य है।
दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका अपने सभी मुकाबले जीते तो क्या होगा?
अगर दक्षिण अफ्रीका अपने अगले दोनों मुकाबले जीत लेती है तो इस टीम के 6 अंक हो जाएंगे और भारत 2 मुकाबले जीत जाती है तो उसके 4 अंक होंगे। इस स्थिति में दोनों टीमें आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। हालांकि, अगर भारत एक मैच भी हारता है तो विश्व कप से बाहर हो जाएगा। वहीं, अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भी भारत का खेल खराब कर सकती है।
खेल
वेस्टइंडीज की टीम बिगाड़ सकती है भारत का खेल
अगर वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, भारत से हार गए, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल की तो उनके पास भी कुल 4 अंक होंगे। ऐसे में भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज में से वह टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, जिसका नेट रन रेट सबसे बेहतर होगा। भारत चाहेगा कि दक्षिण अफ्रीका अपने बचे दोनों मैच जीते, ताकि तालिका साफ रहे। वहीं, जिम्बाब्वे भी इन टीमों को कड़ी टक्कर देना चाहेगा, जिससे सुपर-8 का यह चरण और रोमांचक बन जाएगा।
हार
ऐसे मिली भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। डेविड मिलर (63), डेवाल्ड ब्रेविस (45) और ट्रिस्टन स्टब्स (44) ने प्रोटियाज टीम के लिए शानदार पारियां खेलीं। टीम ने 187/7 का स्कोर बनाया। जवाब में भारतीय टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। सबसे ज्यादा 42 रन शिवम दुबे के बल्ले से निकले। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को कोई मौका ही नहीं दिया। मार्को यानसन ने 4 विकेट लिए।