IPL में संजू सैमसन का PBKS के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 7वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से 3 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। CSK के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन अपनी नई टीम को अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेंगे। वह अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए थे। सैमसन के PBKS के खिलाफ मैच में किए प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
आंकड़े
PBKS के खिलाफ शानदार रहा है सैमसन का प्रदर्शन
PBKS के खिलाफ सैमसन का बल्ला खूब चलता है। उन्होंने इस टीम के विरुद्ध 25 मैचों की 25 पारियों में 36.18 की औसत और 142.39 की स्ट्राइक रेट के साथ 796 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं। इस टीम के विरुद्ध PBKS ने 69 चौके और 32 छक्के लगाए हैं। वह PBKS के खिलाफ एक भी पारी में शून्य पर आउट नहीं हुए हैं।
जानकारी
इन बल्लेबाजों की सूची में शुमार हैं सैमसन
सैमसन उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शुमार हैं, जिन्होंने PBKS के खिलाफ शतक लगाए हैं। उनके अलावा क्रिस गेल, अभिषेक शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, माइक हसी, शिखर धवन और लेंडल सीमन्स ने PBKS के विरुद्ध शतक जड़े हैं।
प्रदर्शन
PBKS के गेंदबाज के खिलाफ सैमसन का प्रदर्शन
सैमसन और युजवेंद्र चहल का 12 पारियों में आमना-सामना हुआ है, जिसमें इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 53 गेंदों में 61 रन बनाए हैं। इस बीच चहल ने 5 बार उन्हें आउट किया है। अर्शदीप सिंह के खिलाफ सैमसन ने 42 गेंदों में 188.09 की स्ट्राइक रेट के साथ 79 रन बनाए हैं। इस बीच अर्शदीप ने उन्हें एक बार आउट किया। मार्को जानसेन के विरुद्ध सैमसन ने 11 गेंदों में 15 रन (बिना आउट हुए) बनाए।
करियर
शानदार रहा है सैमसन का IPL करियर
सैमसन ने अपने IPL करियर में अब तक 178 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने लगभग 30 की औसत और 138.93 की स्ट्राइक रेट के साथ 4,710 रन बना लिए हैं। वह इस लीग में 26 अर्धशतकों के अलावा 3 शतक भी जड़ चुके हैं। IPL में उनके नाम 380 चौके और 219 छक्के दर्ज हैं। वह CSK से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।