LOADING...
टी-20 विश्व कप के इतिहास में अक्षर पटेल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 
टी-20 विश्व कप 2026 में अक्षर के प्रदर्शन पर होंगी नजरें (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

टी-20 विश्व कप के इतिहास में अक्षर पटेल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 

Feb 03, 2026
06:52 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच से करेगी। इस वैश्विक प्रतियोगिता में भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे, जबकि अक्षर पटेल उपकप्तान की भूमिका में खेलेंगे। भारत ने 2024 में खेला गया पिछला संस्करण जीता था, जिसमें भारतीय ऑलराउंडर अक्षर भी खेले थे। इस बीच टी-20 विश्व कप इतिहास में अक्षर के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े 

टी-20 विश्व कप में अक्षर का प्रदर्शन 

टी-20 विश्व कप में अक्षर ने 13 मैच (2022-2024) खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी में उन्होंने 16.83 की औसत के साथ 101 रन बनाए हैं। इस बीच वह कोई अर्धशतक नहीं लगा सके हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 47 रन रहा है। दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 24.00 की औसत के साथ 12 विकेट लिए हैं। उनका गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 23 रन देते हुए 3 विकेट लेना रहा है।

2024 

पिछले संस्करण में अक्षर पटेल के आंकड़े 

टी-20 विश्व कप 2024 में अक्षर ने 8 मैच खेले थे, जिसकी 5 पारियों में उन्होंने 23.00 की औसत और 139.39 की स्ट्राइक रेट से 92 रन बनाए थे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में 31 गेंदों में 1 चौके और 4 छक्कों की मदद से 47 रन की अहम पारी खेली थी। पिछले संस्करण में गेंदबाजी में उन्होंने 19.22 की औसत और 7.86 की इकॉनमी रेट के साथ कुल 9 विकेट लिए थे।

Advertisement

आंकड़े 

अक्षर पटेल का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर 

अक्षर ने साल 2015 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। वह अब तक 87 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 57 पारियों में 21.77 की औसत और 7.32 की इकाॅनमी से 86 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 9 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है। इसी तरह वह 53 पारियों में 19.60 की औसत और 134.77 की स्ट्राइक रेट से 686 रन भी बना चुके हैं।

Advertisement

जानकारी

ऐसा है अक्षर का टी-20 करियर 

अक्षर ने अपने टी-20 क्रिकेट करियर में 302 मैच खेले हैं, जिसमें 23.50 की औसत से 3502 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 27.33 की औसत और 7.08 की इकॉनमी रेट से 259 विकेट लिए हैं।

Advertisement