NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम ने जापान को 8-0 से हराया
    खेलकूद

    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम ने जापान को 8-0 से हराया

    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम ने जापान को 8-0 से हराया
    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 26, 2023, 08:55 pm 1 मिनट में पढ़ें
    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम ने जापान को 8-0 से हराया
    भारत ने जापान को हराया (तस्वीर: ट्विटर/@TheHockeyIndia)

    इस समय खेले जा रहे हॉकी विश्व कप में आज क्वार्टर फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी आठ टीमों के बीच आपस में मैच खेले गए। भारतीय हॉकी टीम ने अपने मुकाबले में जापान को 8-0 से हरा दिया। इसके अलावा अर्जेंटीना, वेल्स और दक्षिण अफ्रीका ने भी अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की। वेल्स ने विश्व कप के इतिहास में अपनी पहली जीत दर्ज की है। आज हुए मैचों के परिणामों पर एक नजर डालते हैं।

    भारत ने जापान को हराया

    भारत ने जापान को 8-0 से हराकर बड़ी जीत दर्ज की है। भारत की ओर से अभिषेक (35 और 43 मिनट) और हरमनप्रीत सिंह (45 और 58 मिनट) ने दो-दो गोल किए। उनके अलावा मनदीप सिंह, विवेक प्रसाद, सुखजीत सिंह और मनप्रीत सिंह ने एक-एक गोल किए। पहले हाफ की समाप्ति के बाद दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी थी। इसके बाद तीसरे और चौथे क्वार्टर में मेजबान टीम ने चार-चार गोल किए।

    अर्जेंटीना ने चिली को 8-0 से हराया

    अर्जेंटीना ने अपने मुकाबले में चिली को 8-0 से हरा दिया। अर्जेंटीना से कैसेला मैको (16 और 33 मिनट) ने दो गोल किए। उनके अलावा डेला टोरे निकोलस, टोस्कानी लुकास, कैपुरो बॉतिस्ता, कीनन निकोलस, फरेरियो मार्टिन और डोमेने टॉमस ने एक-एक गोल किए। पहले हाफ के बाद स्कोर 5-0 से अर्जेंटीना के पक्ष में था। वहीं दूसरे हाफ में अर्जेंटीना ने तीन और गोल करके जबरदस्त जीत दर्ज की।

    वेल्स ने फ्रांस को हराया

    वेल्स ने पेनल्टी शूटआउट के जरिए फ्रांस को हरा दिया। निर्धारित तय समय तक स्कोर 2-2 से बराबर था लेकिन शूटआउट के जरिए वेल्स ने बाजी मार ली। वेल्स की ओर से हॉकर ल्यूक और फर्लांग गैरेथ ने एक-एक गोल किए। दूसरी तरफ फ्रांस की ओर से सेलियर कोरेंटिन ने दोनों गोल किए। पहले हाफ के बाद स्कोर 2-2 से बराबर था और इसके बाद मैच में कोई और गोल नहीं लगा। पहली बार विश्व कप में हिस्सा ले रही वेल्स की हॉकी टीम की यह पहली जीत है।

    दक्षिण अफ्रीका ने मलेशिया पर दर्ज की जीत

    आज के एक अन्य मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने मलेशिया को 6-3 से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीकी टीम से शेरवुड ब्रैडली ने दो मैदानी गोल किए। इनके अलावा मॉर्गन गाय, नटुली नकोबिले, हॉर्न कीनन और कासिम मुस्तफा ने एक-एक गोल किए। दूसरी तरफ मलेशिया से रहीम रजी और अशरी फिरहान ने एक-एक गोल किए। पहले हाफ की समाप्ति तक प्रोटियाज टीम 3-0 से आगे थी और आखिर तक इस बढ़त को बरकरार रखने में सफल रही।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हॉकी टूर्नामेंट
    भारतीय हॉकी टीम
    हॉकी विश्व कप
    मनप्रीत सिंह

    ताज़ा खबरें

    LSG बनाम DC: डेविड वार्नर ने जड़ा IPL करियर का 56वां अर्धशतक, बनाया यह खास रिकॉर्ड लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2023: मार्क वुड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ झटके 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  मार्क वुड
    IPL 2023: LSG का लीग में जीत से आगाज, DC के खिलाफ लगाई जीत की हैट्रिक इंडियन प्रीमियर लीग
    खलील अहमद ने पूरे किए IPL में अपने 50 विकेट, हासिल की ये उपलब्धि खलील अहमद

    हॉकी टूर्नामेंट

    हॉकी: रैंकिंग में नंबर एक टीम बनी विश्व चैंपियन जर्मनी, भारत छठे स्थान पर बरकरार  हॉकी समाचार
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया, बेल्जियम ने नीदरलैंड को दी शिकस्त हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी और नीदरलैंड सेमीफाइनल में पहुंचे, इंग्लैंड और दक्षिण कोरिया का सपना टूटा हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने फ्रांस को 5-1 से हराया, क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश हॉकी विश्व कप

    भारतीय हॉकी टीम

    भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने अपने पद से दिया इस्तीफा हॉकी समाचार
    हॉकी विश्व कप से बाहर होने पर भारतीय कोच ने की मेंटल कंडीशनिंग कोच की मांग हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम का सफर हुआ समाप्त, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम का सफर समाप्त, न्यूजीलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया हॉकी विश्व कप

    हॉकी विश्व कप

    हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर तीसरी बार जीता खिताब  हॉकी समाचार
    हॉकी विश्व कप: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराया, जानिए अन्य मैचों के नतीजे  हरमनप्रीत सिंह
    हॉकी: खेती से लेकर भारतीय टीम का कप्तान बनने तक, जानिए कैसा रहा हरमनप्रीत का सफर हरमनप्रीत सिंह
    हॉकी विश्व कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले भारत को झटका, हार्दिक टीम से बाहर हॉकी समाचार

    मनप्रीत सिंह

    मनप्रीत सिंह ने खिलाड़ी से खराब खेलने को कहा था- पूर्व हॉकी कोच का आरोप हॉकी टूर्नामेंट
    भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह समेत 12 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न हॉकी समाचार

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023