NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 विश्व कप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले कप्तानों पर एक नजर
    अगली खबर
    टी-20 विश्व कप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले कप्तानों पर एक नजर
    क्रिस गेल ने टी-20 विश्व कप 2010 में भारत के खिलाफ खेली थी 98 रन की पारी (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    टी-20 विश्व कप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले कप्तानों पर एक नजर

    लेखन भारत शर्मा
    May 13, 2024
    08:48 pm

    क्या है खबर?

    टी-20 विश्व कप 2024 का आगाज 1 जून से होगा। इसका आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में किया जाएगा।

    इसमें सभी टीमों के कप्तान ट्रॉफी उठाने के लिए अन्य टीमों से जद्दोजहद करेंगे।

    इसी तरह सभी कप्तानों की नजर शतक जड़ने पर जरूर होगी क्योंकि अब तक कोई भी कप्तान इस प्रारूप के विश्व कप में शतक नहीं जड़ पाया है।

    आइए टी-20 विश्व कप में कप्तानों द्वारा खेली गई सर्वोच्च व्यक्तिगत पारियों पर नजर डालते हैं।

    #1

    क्रिस गेल (98 बनाम भारत, 2010)

    वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम टी-20 विश्व कप में कप्तान के तौर पर सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज है।

    उन्होंने विश्व कप 2010 के 19वें मैच में भारत के खिलाफ 66 गेंदों में 98 रन की पारी खेली थी। उस दौरान उन्होंने 4 चौके और 7 छक्के जड़े थे।

    ऐतिहासिक शतक से चूके गेल रन आउट हुए थे। कैरेबियाई टीम ने भारत को 155/9 पर रोकने से पहले 169/6 का स्कोर बनाया था।

    #2

    केन विलियमसन (85 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2021 फाइनल)

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन ने दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए विश्व कप 2021 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था।

    कीवी कप्तान ने 48 गेंदों में 85 रन (10 चौके और 3 छक्के) बनाए, जो टी-20 विश्व कप फाइनल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी है।

    उनकी पारी की मदद से न्यूजीलैंड को 172/4 का स्कोर बनाया था। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने 18.5 ओवर में इसका पीछा करते हुए अपना पहला टी-20 विश्व कप खिताब जीता था।

    #3

    जोस बटलर (80* बनाम भारत, 2022)

    जोस बटलर ने 2022 में इंग्लैंड के लिए शानदार प्रदर्शन किया और उसे अपना दूसरा टी-20 विश्व कप खिताब दिलाया था।

    बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड ने एडिलेड ओवल में 169 रनों का पीछा करते हुए सेमीफाइनल में भारत को मात दी थी।

    बटलर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 49 गेंदों में 80* रन (9 चौके और 3 छक्के) बनाए थे। एलेक्स हेल्स ने भी 86* रन की पारी खेली, जिससे इंग्लैंड के लिए लक्ष्य का पीछा आसान हो गया।

    #4

    एंजेलो मैथ्यूज (73* बनाम इंग्लैंड, 2016)

    टी-20 विश्व कप 2016 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली थी।

    हालांकि, उनकी इस पारी के बाद भी श्रीलंका को हार झेलनी पड़ी थी।

    इयोन मोर्गन की अगुवाई में इंग्लैंड ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 20 ओवर में 171/4 रन बनाए थे।

    कप्तान मैथ्यूज ने नाबाद 73(54) रनों की पारी खेली, लेकिन टीम 161 रन ही बना पाई और 10 रन से मैच हार गई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टी-20 विश्व कप 2024
    क्रिस गेल
    जोस बटलर
    केन विलियमसन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025
    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र

    टी-20 विश्व कप 2024

    ऋषभ पंत बनाम संजू सैमसन: टी-20 क्रिकेट में कैसा रहा है दोनों का प्रदर्शन?  संजू सैमसन
    टी-20 विश्व कप 2024 के लिए अफगानिस्तान की टीम घोषित, राशिद खान करेंगे कप्तानी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, मिचेल मार्श करेंगे कप्तानी टी-20 क्रिकेट
    टी-20 विश्व कप में विराट कोहली के अनोखे रिकॉर्ड्स पर एक नजर विराट कोहली

    क्रिस गेल

    IPL 2021: इस सीजन ये उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं क्रिस गेल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: राजस्थान के खिलाफ कैसा रहा है क्रिस गेल का प्रदर्शन? राजस्थान रॉयल्स
    बॉयो-बबल की परेशानी के चलते IPL से हटे गेल, PBKS ने की पुष्टि पंजाब किंग्स
    गेल ने नहीं लिया है संन्यास, जमैका में आखिरी मैच खेलने की है इच्छा क्रिकेट से संन्यास

    जोस बटलर

    CSK vs RR: जोस बटलर के IPL में 3,000 रन पूरे, सीजन का तीसरा अर्धशतक जड़ा  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RR ने CSK को दिया 176 रन का लक्ष्य, बटलर ने खेली शानदार पारी   IPL 2023
    IPL 2023: RR ने दर्ज की सीजन की तीसरी जीत, CSK को 3 रन से हराया  IPL 2023
    IPL 2023: RR ने SRH को दिया 215 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  राजस्थान रॉयल्स

    केन विलियमसन

    वनडे विश्व कप 2023: केन विलियमसन टूर्नामेंट में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड, जानिए रोचक आंकड़े  वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023: केन विलियमसन नीदरलैंड के खिलाफ मैच से भी हुए बाहर वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप: केन विलियमसन पूरी तरह फिट, बांग्लादेश के खिलाफ अगले मैच में करेंगे वापसी  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश: केन विलियनसन ने जमाया वनडे करियर का 43वां अर्धशतक, विश्व कप में चौथा  वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025